एक्सप्लोरर

मझौली, बड़ी गाड़ियों पर सेस की दर बढ़ी, खादी पर अब जीएसटी नहीं

जीएसटी काउंसिल ने खादी ग्रामोद्योग केद्रों से बिकने वाले खादी के कपड़े को जीएसटी से मुक्त कर दिया है जबकि मिट्टी की मूर्ति, धूप-अगरबत्ती, रबर बैंड, रेन कोट जैसे 30 सामान पर जीएसटी की दर कम कर दी गयी है. सरकार का दावा है कि दरों में की गयी बढ़ोतरी से आम आदमी का काफी फायदा होगा.

नई दिल्लीः केंद्र और राज्यों की संस्था जीएसटी काउंसिल ने महंगी गाड़ियों, स्पोटर्स यूटिलिटी व्हीकल यानी एसयूवी और मझौली कारों पर सेस की दर 2 से सात फीसदी के बीच बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने संकेत दिए हैं कि इस बढ़ोतरी के वावजूद वो शायद दाम नहीं बढ़ाए.

दूसरी ओर काउंसिल ने खादी ग्रामोद्योग केद्रों से बिकने वाले खादी के कपड़े को जीएसटी से मुक्त कर दिया है जबकि मिट्टी की मूर्ति, धूप-अगरबत्ती, रबर बैंड, रेन कोट जैसे 30 सामान पर जीएसटी की दर कम कर दी गयी है. सरकार का दावा है कि दरों में की गयी बढ़ोतरी से आम आदमी का काफी फायदा होगा.

हैदराबाद में हुई जीएसटी काउंसिल की 21 वीं बैठक में सबकी नजर कारों पर सेस बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर था. काउंसिल की पिछली बैठक में सेस 10 फीसदी तक की दर से बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी. इसके बाद कानून में फेरबदल के लिए राष्ट्रपति ने अध्यादेश भी जारी कर दिया. इसके बाद अब जीएसटी काउंसिल ने तय किया कि

  • पेट्रोल और डीजल की छोटी कारों पर पहले की तरह जीएसटी और सेस को मिलाकर टैक्स की कुल दर 29 और 31 फीसदी होगी.
  • मझौली किस्म की कारों पर सेस मिलाकर जीएसटी की दर पहले के 43 फीसदी के बजाए 45 फीसदी होगी. यानी दो फीसदी की बढ़ोतरी.
  • बड़ी कार पर सेस मिलाकर जीएसटी की दर 43 फीसदी के बजाए 48 फीसदी होगी, यानी पांच फीसदी की बढ़ोतरी.
  • स्पोटर्स यूटिलिटी पर सेस मिलाकर जीएसटी की दर 43 फीसदी के बजाए 50 फीसदीएस होगी, यानी सात फीसदी की बढ़ोतरी
  • राहत की बात ये है हाइब्रिड कार पर पहले की तरह जीएसटी और सेस मिलाकर कुल 43 फीसदी टैक्स चुकाना होगा.

जीएसटी काउंसिल के चेयरमैन और वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि सेस में बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह जीएसटी लागू होने के पूर्व की दरों को काफी हद तक बहाल करना था. फिर भी इस बात पर ध्यान दिया गया कि इससे मैन्युफैक्चरिंग पर असर नहीं पड़े. क्योंकि कार कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग में खासा योगदान करती हैं और इससे रोजगार के ज्यादा मौके बनते हैं. जेटली का ये भी कहना था कि सेस बढ़ाने का एक मकसद आमदनी मे बढ़ोतरी करना तो है ही.

कार बाजार की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी का कहना है कि सेस की नई व्यवस्था से उसकी ज्यादातर कारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. केवल दो कार, सियाज पेट्रोल और आर्टिगा (पेट्रोल) पर कुल टैक्स बढ़ेगा. लेकिन कंपनी ने संकेत दिए हैं कि इनपुट टैक्स क्रेडिट के फायदे की वजह से इनके दाम बढ़ाने की जरुरत शायद नहीं होगी. सियाज पेट्रोल की कीमत 7.65 लाख रुपये से 9.28 लाख रुपये के बीच है, जबकि आर्टिगा पेट्रोल की कीमत 6.15 लाख रुपये से 8.63 लाख रुपये के बीच है. ये दिल्ली में एक्स शो रुम कीमत है. बाकी कार कंपनियों से अभी तक प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

मझौली, बड़ी गाड़ियों पर सेस की दर बढ़ी, खादी पर अब जीएसटी नहीं

रिटर्न भरने में परेशानी जीएसटी काउंसिल की बैठक में रिटर्न भरने में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा हुई. बीते कुछ दिनों से जीएसटी नेटवर्क पर भारी बोझ बढ़ने से व्यापारियों-कारोबारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. वित्त मंत्री ने कहा कि शुरुआती दिनों में इस तरह की दिक्कतें लाजिमी है. लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि ये स्थिति आगे नहीं रहेगी. फिलहाल, जीएसटीएन के कामकाज पर नजर रखने और उसमें सुधार के लिए जरुरी सुझाव देने के लिए मंत्रियों का एक समूह बनाया गया है. इस मौके पर जेटली ने जुलाई महीने के लिए रिटर्न भरने की तारीख 10 अक्टूबर तक बढ़ाने का ऐलान किया.

जेटली ने ये भी जानकारी दी कि जुलाई के महीने मे जीएसटी से कुल कमाई 95 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू 2.81 लाख करोड़ रुपये घटी; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू 2.81 लाख करोड़ रुपये घटी; जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, 4 दिन में निकाले 21,000 करोड़ रुपये....
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, 4 दिन में निकाले 21,000 करोड़ रुपये....
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर, निवेशकों की नजर इन अहम संकेतों पर...
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर, निवेशकों की नजर इन अहम संकेतों पर...
FD Rates Update: इन बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन को 8% से ज्यादा रिटर्न...
इन बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन को 8% से ज्यादा रिटर्न...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget