एक्सप्लोरर

Share Market Closing: 1600 अंकों से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में जून 2022 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों का तगड़ा नुकसान

Share Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार के ऊपर पिछले दो दिनों से दबाव दिख रहा है. आज बुधवार के कारोबार में तो बाजार औंधे मुंह गिर पड़ा...

Share Market Closing 17 January: घरेलू शेयर बाजार आज चारों खाने चित हो गया. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों की रिकॉर्ड-तोड़ गिरावट ने बाजार की कमर तोड़ दी. सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में भयानक गिरावट देखने को मिली. निफ्टी 50 में बुधवार को आई गिरावट जून 2022 के बाद सबसे अधिक रही.

सुबह से ही गिरा रहा बाजार

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों आज सुबह से ही बड़ी गिरावट का इशारा कर रहे थे. दोनों की शुरुआत करीब एक-एक फीसदी की गिरावट के साथ हुई थी. जैसे-जैसे दिन का कारोबार आगे बढ़ता गया, बाजार का नुकसान बढ़ता चला गया. कारोबार बंद होने तक सेंसेक्स और निफ्टी का नुकसान 2.25 फीसदी तक पहुंच चुका था, जो घरेलू शेयर बाजार की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट में से एक है.

सेंसेक्स को इतना बड़ा नुकसान

सेंसेक्स एक दिन पहले 73,128.77 अंक पर रहा था. आज इसने कारोबार की शुरुआत बड़े नुकसान के साथ 71,998.93 अंक पर की. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 1628.01 अंक यानी 2.23 फीसदी गिरकर 71,500.76 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 71,429 अंक तक गिरा.

आईटी शेयरों को छोड़ सब लुढ़के

सेंसेक्स की कंपनियों में सिर्फ टेक शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया. एचसीएल टेक सबसे ज्यादा 1.34 फीसदी मजबूत हुआ. इंफोसिस में 0.55 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.54 फीसदी और टीसीएस में 0.38 फीसदी की तेजी आई. दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा साढ़े आठ फीसदी टूट गया. टाटा स्टील में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीअईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2.38 फीसदी से 3.66 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी पर ऐसा रहा हाल

निफ्टी 50 की बात करें तो यह इंडेक्स 459.20 अंक (2.08 फीसदी) लुढ़ककर 21,571.95 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी के सेक्टोरल इंडिसेज में निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज दोनों 4.28 फीसदी लुढ़के. सिर्फ निफ्टी आईटी ही 0.64 फीसदी की हल्की तेजी में रहा. निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी जैसे सेक्टर में भी 1-2 फीसदी तक की गिरावट आई.

बैंक निफ्टी में आज करीब 2000 अंकों की गिरावट देखी गई. यह बैंक निफ्टी इंडेक्स की मार्च 2022 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है. इस बारे में स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौड़ का कहना है- बैंक निफ्टी इंडेक्स में आज फ्री फॉल देखने को मिला. बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई. डेली चार्ट में बैंक निफ्टी ने हेड-एंड-शोल्डर फॉर्मेशन दिखाया. अभी इस इंडेक्स के लिए 45,500-44,800 सपोर्ट एरिया मालूम पड़ रहा है, जहां हम बाउंसबैक की उम्मीद कर सकते हैं. 

निवेशकों के 4.7 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

आज बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण एचडीएफसी बैंक में बड़ी गिरावट है. सेंसेक्स की 1600 अंकों की गिरावट में करीब 950 अंक का योगदान अकेले एचडीएफसी बैंक का रहा. एचडीएफसी बैंक के निवेशकों को आज 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों के लिए आज का दिन करीब डेढ़ साल में सबसे खराब दिन साबित हुआ. इससे पहले जून 2022 में घरेलू बाजार में इस तरह की गिरावट देखने को मिली थी. बाजार की इतनी बड़ी गिरावट के चलते सिर्फ आज-आज के दिन में निवेशकों को लगभग 4.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की चपत लग गई.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का अंतरिम बजट, अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर को मिल सकता है बिलियन डॉलर बूस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: शादी सीजन से पहले लौट रही सोने-चांदी में तेजी, जानिए आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना...
शादी सीजन से पहले लौट रही सोने-चांदी में तेजी, जानिए आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना...
ईरान में जंग के बीच रुस का बड़ा फैसला, गैसोलीन के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक; भारत पर क्या होगा असर?
ईरान में जंग के बीच रुस का बड़ा फैसला, गैसोलीन के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक; भारत पर क्या होगा असर?
31st March Deadline: 2-3 दिन में निपटा लें ये काम, 31 मार्च तक का है समय; देखें लिस्ट
2-3 दिन में निपटा लें ये काम, 31 मार्च तक का है समय; देखें लिस्ट
RCOM के 40000 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पुनीत गर्ग पर चार्जशीट
RCOM के 40000 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पुनीत गर्ग पर चार्जशीट

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
'धुरंधर 2' के फैन हुए Karan Johar, आदित्य धर को बताया बेहतरीन फिल्ममेकर, रणवीर सिंह के लिए लिखा - 'तू क्या है यार? '
'धुरंधर 2' के फैन हुए करण जौहर, आदित्य धर और रणवीर सिंह के लिए लिखी ये बात
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Dubai Princess Sheikha Mahra: अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
Embed widget