एक्सप्लोरर

Share Market Closing 1 September: हरा-भरा रहा बाजार, 65400 अंक तक पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी हुआ 16430 अंक के पार

Share Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार ने महीने के पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों सूचकांक आज करीब-करीब 1 फीसदी तक मजबूत होने में कामयाब रहे...

Share Market Closing on 1 September: घरेलू शेयर बाजार ने आज शुक्रवार को सितंबर महीने की अच्छी शुरुआत की. नए महीने के पहले दिन दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने करीब-करीब 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की. बड़ी कंपनियों के शेयरों ने खास तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 65,400 अंक के करीब पहुंच गया, जबकि निफ्टी 19,430 अंक के पार निकलने में कामयाब रहा.

सेंसेक्स-निफ्टी का क्लोजिंग लेवल

सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू शेयर बाजार ने कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की थी. सेंसेक्स एक दिन पहले के क्लोजिंग लेवल 64,831.41 अंक की तुलना में मजबूत होकर 64,855.51 अंक पर ओपन हुआ था. कारोबार के दौरान यह एक समय 65,473.27 अंक के उच्च स्तर तक गया था. शुक्रवार का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 555.75 अंक की बढ़त लेकर 65,387.16 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 181.50 अंक यानी 0.94 फीसदी मजबूत होकर 19,435.30 अंक पर बंद हुआ.

बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में ज्यादातर बड़ी कंपनियों के शेयर तेजी में रहे. सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 को छोड़ बाकी 26 कंपनियों के शेयर मजबूती में रहे. कारोबार समाप्त होने के बाद सिर्फ एलएंडटी, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ही नुकसान में रहे. दूसरी ओर एनटीपीसी का शेयर सबसे ज्यादा करीब 5 फीसदी मजबूत हुआ.

मेटल स्टॉक्स रहे सबसे आगे

आज के कारोबार में मेटल स्टॉक्स में शानदार तेजी रही. जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील दोनों के शेयर 3-3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त में रहे. मारुति सुजुकी के शेयरों में अपवार्ड ट्रेंड बरकरार रहा. सबसे बड़ी यात्री कंपनी के शेयर का भाव कल पहली बार 10 हजार रुपये के पार निकला था. बैंकिंग और आईटी शेयरों ने भी आज अच्छा प्रदर्शन किया.

इन शेयरों में रही ज्यादा घट-बढ़

आज के कारोबार में भेल के शेयर ने सबसे ज्यादा करीब 15 फीसदी की छलांग लगाई. डीसीएम श्रीराम लिमिटेड, वोडाफोन आइडिया और जेएम फाइनेंशियल के शेयरों में 10-10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. दूसरी ओर फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस लिमिटेड को सबसे ज्यादा करीब 5 फीसदी का नुकसान हुआ. सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में जीई टीएंडडी इंडिया, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन्स और एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी जैसे नाम शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: शराब की जमाखोरी क्यों कर रहे हैं दिल्ली वाले? G20 शिखर सम्मेलन से लग रहा ये डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude oil price hike: आज फिर से बढ़ीं तेल की कीमतें, ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
आज फिर से बढ़ीं तेल की कीमतें, ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
Petrol-Diesel Price Today: बढ़ी या घटी? देश में आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट
बढ़ी या घटी? देश में आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट
Iran on Hormuz Strait:  होर्मुज को पार कर भारत के रास्ते LPG से लदे टैंकर, क्या अब गैस और तेल के कम होंगे दाम?
होर्मुज को पार कर भारत के रास्ते LPG से लदे टैंकर, क्या अब गैस और तेल के कम होंगे दाम?
Good Friday 2026: आज बैंक जाने का प्लान है तो पहले पढ़ लें यह खबर, कहीं ब्रांच में न लटका मिलें ताला
आज बैंक जाने का प्लान है तो पहले पढ़ लें यह खबर, कहीं ब्रांच में न लटका मिलें ताला

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ईरान युद्ध की वजह से संकट में कई देश! सऊदी ने ट्रंप से बनाई दूरी, रूस के साथ क्या पक रही खिचड़ी?
ईरान युद्ध की वजह से संकट में कई देश! सऊदी ने ट्रंप से बनाई दूरी, रूस के साथ क्या पक रही खिचड़ी?
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, लाहौल में एक बार फिर बर्फबारी शुरू, 8 अप्रैल तक की चेतावनी
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, लाहौल में एक बार फिर बर्फबारी शुरू, 8 अप्रैल तक की चेतावनी
'हम ही इकालौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
'हम ही इकालौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
तुम जहरीले हो… संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, सोशल मीडिया पर जमकर सुनाया खड़ी-खोटी
तुम जहरीले हो… संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, सोशल मीडिया पर जमकर सुनाया खड़ी-खोटी
Thaai Kizhavi Final Box Office: 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
How to Become Astronaut: आर्टिमिस II जैसे स्पेस मिशन में जाना है ख्वाब, जानें एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी?
आर्टिमिस II जैसे स्पेस मिशन में जाना है ख्वाब, जानें एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी?
How To Stop Hair Fall: बाल झड़ने से हैं परेशान? स्कैल्प मसाज की ये सही तकनीक, इतने महीने में दिखा सकती है असर
बाल झड़ने से हैं परेशान? स्कैल्प मसाज की ये सही तकनीक, इतने महीने में दिखा सकती है असर
Embed widget