एक्सप्लोरर

Share Market Closing 13 December: दूसरे दिन भी मुनाफावसूली का प्रेशर, शुरुआती नुकसान रिकवर

Share Market Closing Today: रिकॉर्ड रैली के बाद अब बाजार में कुछ मुनाफावसूली देखी जा रही है. मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी बाजार पर मुनाफावसूली का प्रेशर दिखा...

Share Market Closing on 13 December: घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड रैली के बाद अब मुनाफावसूली का प्रेशर दिख रहा है. रिकॉर्ड उच्च स्तर पर की जा रही मुनाफावसूली के चलते घरेलू बाजार पर लगातार दूसरे दिन दबाव दिखा. हालांकि दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दिन के निचले स्तर से रिकवर करने में सफल रहे.

यहां तक गिरा था बाजार

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने सप्ताह के तीसरे दिन यानी आज बुधवार को कारोबार की शुरुआत नुकसान के साथ ही की थी. हालांकि बाद में बाजार ने वापसी की. अंतिम घंटों में बाजार ने अच्छी तेजी दिखाई. अंतत: कारोबार समाप्त होने पर सेंसेक्स 33.57 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 69,585 अंक के पास बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी करीब 20 अंक की हल्की तेजी के साथ 20,925 अंक के पास रहा.

दिन के कारोबार में सेंसेक्स एक समय 69,100 अंक के निचले स्तर तक गिर गया था, जबकि निफ्टी 20,769 अंक तक गिरा था.

मंगलवार को आई ऐसी गिरावट

इससे पहले मंगलवार को घरेलू बाजार में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई थी. मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 377.50 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 69,551.03 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 90.70 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 20,906.40 अंक पर बंद हुआ था. इससे पहले सोमवार को विदेशी निवेशकों की लिवाली से दोनों प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे. सेंसेक्स पहली बार 70 हजार अंक के पार निकलने में सफल रहा था.

आईटी-बैंकिंग शेयरों पर दबाव

आज के कारोबार में सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर फायदे में रहे. एनटीपीसी सबसे ज्यादा 3.50 फीसदी के करीब मजबूत हुआ. पावरग्रिड कॉरपोरेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. एलएंडटी और सन फार्मा के शेयर करीब डेढ़-डेढ़ फीसदी मजबूत हुए. वहीं दूसरी ओर आईटी और बैंकिंग शेयरों पर प्रेशर दिखा.

सेंसेक्स के शेयरों में टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़के. इंफोसिस का शेयर भी करीब दो फीसदी के नुकसान में रहा. एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.33 फीसदी तक के नुकसान में रहे.

ये भी पढ़ें: अडानी पावर, जियो फिन, आईआरएफसी समेत इन शेयरों की हो सकती है निफ्टी नेक्स्ट 50 में एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget