एक्सप्लोरर

Share Market Opening 27 March: वैश्विक दबाव में बाजार की सतर्क शुरुआत, मामूली तेजी में खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह छुट्टियों वाला है. सोमवार को होली की छुट्टी से शुरू हुआ सप्ताह शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी के साथ समाप्त हो रहा है...

Share Market Opening 27 March: वैश्विक स्तर पर बने दबाव के बीच घरेलू बाजार ने आज बुधवार को सतर्क शुरुआत की. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई.

सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स करीब 160 अंक की बढ़त लेकर 72,630 अंक से हल्का ऊपर निकला हुआ था. निफ्टी 53 अंक की तेजी के साथ 22,058 अंक पर कारोबार कर रहा था.

बाजार के शुरुआती संकेत

कारोबार शुरू होने से पहले गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा करीब 40 अंक नीचे 22,050 अंक के पास आया हुआ था. वहीं प्री-ओपन सेशन में घरेलू बाजार में हल्की तेजी दिख रही थी. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 222 अंक के फायदे के साथ 72,700 अंक से थोड़ा नीचे था. वहीं करीब 50 अंक की तेजी के साथ 22,050 अंक के पार निकला हुआ था.

वैश्विक बाजार का मिश्रित रुख

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है. मंगलवार को वॉल स्ट्रीट में गिरावट आई थी. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और एसएंडपी 500 में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी. डाउ जोन्स 0.08 फीसदी गिरा था, जबकि एसएंडपी 500 में 0.28 फीसदी की गिरावट आई थी. नास्डैक 0.42 फीसदी गिरकर बंद हुआ था. आज एशियाई बाजार कुछ तेजी में दिख रहे हैं. जापान का निक्की 0.24 फीसदी और टॉपिक्स 0.4 फीसदी के फायदे में है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.1 फीसदी लुढ़का हुआ है, जबकि कोस्डैक स्थिर है. हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में शुरुआत के संकेत दे रहा है.

मंगलवार को आई इतनी गिरावट

इससे पहले छुट्टियों के बाद मंगलवार को खुले बाजार में गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को घरेलू शेयर बाजार होली के त्योहार के चलते बंद था. मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 361.64 अंक (0.50 फीसदी) के नुकसान के साथ 72,470.30 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 92.05 अंक (0.42 फीसदी) लुढ़ककर 22,004.70 अंक पर आ गया.

बस एक दिन का कारोबार बाकी

शेयर बाजार के लिए यह चालू वित्त वर्ष का आखिरी सप्ताह चल रहा है. आज के बाद शेयर बाजार में इस वित्त वर्ष में सिर्फ एक दिन का कारोबार होगा. शुक्रवार 29 मार्च को बाजार गुड फ्राइडे के चलते बंद रहेगा. उसके बाद शनिवार और रविवार पर सप्ताहांत की छुट्टी होगी. सोमवार से महीना बदल जाएगा और उसके साथ ही नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाएगी.

बड़ी कंपनियों के शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में ज्यादातर बड़ी कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में दिख रहे थे. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 शेयर फायदे में थे, जबकि 9 लाल निशान में. मारुति सुजुकी का शेयर सबसे ज्यादा 1.27 फीसदी के फायदे में था. रिलायंस इंडस्ट्रीज भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी में था. दूसरी ओर विप्रो सबसे ज्यादा 0.53 फीसदी के नुकसान में था.

ये भी पढ़ें: अडानी पावर को सीसीआई ने दी हरी झंडी, साफ हुई इस नए सौदे की राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार
UDAN 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी: देशभर में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट, मजबूत होगी हवाई कनेक्टिविटी
UDAN 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी: देशभर में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट, मजबूत होगी हवाई कनेक्टिविटी

वीडियोज

फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक
खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': तेलुगू में भी रणवीर सिंह का भौकाल, पवन कल्याण को चटाई धूल, जानें 25 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': तेलुगू में भी रणवीर सिंह का भौकाल, पवन कल्याण को चटाई धूल, जानें 25 मार्च का कलेक्शन
सभी 10 टीमों के कप्तानों ने जमकर की मस्ती, अय्यर-रहाणे ने लगाए ठहाके, तस्वीरें हुई वायरल
सभी 10 टीमों के कप्तानों ने जमकर की मस्ती, अय्यर-रहाणे ने लगाए ठहाके, तस्वीरें हुई वायरल
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
Army Recruitment New Rule:सेना भर्ती में नया नियम लागू,ग्रेजुएट जवानों को मिली बड़ी राहत;जल्द बनेंगे अफसर
सेना भर्ती में नया नियम लागू,ग्रेजुएट जवानों को मिली बड़ी राहत;जल्द बनेंगे अफसर
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget