एक्सप्लोरर

Share Market Opening 5 July: बाजार की रिकॉर्ड रैली पर ब्रेक, शुरुआती कारोबार में 460 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Share Market Open Today: एक दिन पहले शेयर बाजार ने शुरुआत में शानदार तेजी दिखाई थी, लेकिन बाद में बढ़त सीमित रह गई थी. हालांकि उसके बाद भी सेंसेक्स पहली बार 80 हजार अंक के पार बंद हुआ था...

Share Market Opening 5 July: बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू बाजार ने कारोबार की खराब शुरुआत की. एक दिन पहले नया रिकॉर्ड बनाने के बाद आज जैसे ही कारोबार की शुरुआत हुई, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा लुढ़क गया और 80 हजार अंक के ऐतिहासिक स्तर से नीचे आ गया.

सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक बाजार की गिरावट और बढ़ चुकी थी. बीएसई सेंसेक्स 460 अंक लुढ़ककर 79,590 अंक तक गिर चुका था. वहीं निफ्टी50 इंडेक्स 115 अंक के नुकसान के साथ 24,185 अंक के पास कारोबार कर रहा था.

आज बाजार पर दबाव रहने के संकेत

बीएसई सेंसेक्स प्री-ओपन सेशन में 300 अंक से ज्यादा लुढ़का हुआ था और 80 हजार अंक के स्तर से फिसलकर 79,750 अंक के पास आया हुआ था. निफ्टी लगभग 90 अंक लुढ़ककर 24,215 अंक के नीचे था. बाजार खुलने से पहले गिफ्ट सिटी में निफ्टी का फ्यूचर लगभग 17 अंकों की गिरावट के साथ 24,360 अंक के पास था. गिफ्ट निफ्टी पहले से ही आज कारोबार सुस्त रहने के संकेत दे रहा था.

गुरुवार को बाजार ने बनाया ये रिकॉर्ड

घरेलू बाजार इन दिनों हर रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. इसी सप्ताह बीएसई सेंसेक्स इतिहास में पहली बार 80 हजार अंक को पार करने में कामयाब हुआ. उसके बाद गुरुवार को पहली बार सेंसेक्स 80 हजार अंक के ऊपर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,392.64 अंक का नया ऑलटाइम हाई बनाया. बाद में इंडेक्स 62.88 अंक (0.079 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 80,049.67 अंक पर बंद हुआ.

निफ्टी का भी नया ऑलटाइम हाई

इसी तरह निफ्टी ने कल के कारोबार में 24,401 अंक का नया ऑलटाइम हाई बनाया. बाद में निफ्टी50 इंडेक्स की बढ़त कुछ सीमित हुई और वह 15.65 अंक (0.064 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 24,302.15 अंक पर बंद हुआ.

वैश्विक बाजारों में बनी हुई है तेजी

वैश्विक बाजार में अभी भी तेजी बरकरार है. गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कारोबार नहीं हुआ. अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की सार्वजनिक छुट्अी के कारण वॉल स्ट्रीट पर कारोबार बंद रहा. आज एशियाई बाजार मजबूत बने हुए हैं. शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 0.46 फीसदी के फायदे में है, जबकि टॉपिक्स 0.06 फीसदी की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.45 फीसदी और कोस्डैक 0.25 फीसदी के फायदे में है. हालांकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में शुरुआत के संकेत दे रहा है.

बैंकिंग शेयरों में हो रही बिकवाली

शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर दबाव में हैं. सेंसेक्स पर एचडीएफसी बैंक शुरुआती सेशन में सबसे ज्यादा करीब 3 फीसदी टूटा हुआ था. बीएसई पर बैंकेक्स 0.54 फीसदी और फाइनेंशियल सर्विसेज 0.62 फीसदी गिरा हुआ था. महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा स्टील जैसे शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा गिरे हुए थे.

ये भी पढ़ें: आईपीओ लाने की तैयारी में भारत की पहली यूनिकॉर्न कंपनी, 3 साल बाद बना नया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bonus Share: स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
Dividend Alert: पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farsa Baba Death: गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget