एक्सप्लोरर

Market Next Week: नई ऊंचाई पर पहुंच गया भारतीय शेयर बाजार, अब इस सप्ताह में क्या होगा!

Market This Week: पिछले सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार ने नया रिकॉर्ड बना दिया. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने में कामयाब रहे...

घरेलू शेयर बाजारों (Indian Share Market) के लिए पिछला सप्ताह काफी शानदार और उपलब्धियों से भरा रहा. वैसे तो बाजार में कोई जबरदस्त रैली देखने को नहीं मिली, लेकिन इसके बाद भी दोनों प्रमुख सूचकांक यानी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) अपने इतिहास के नए उच्चतम स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहे. इसके बाद अब सोमवार 19 जून से नया कारोबारी सप्ताह शुरू होने वाला है.

सेंसेक्स ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

आगे बढ़ने से पहले पिछले सप्ताह का हाल अच्छे से जान लेते हैं. शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर (Share Market Lifetime High) पर बंद हुए था. बीते सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 758.95 अंक यानी 1.21 फीसदी की तेजी आई. शुक्रवार को सेंसेक्स 466.95 अंक यानी 0.74 फीसदी चढ़कर  63,384.58 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. यह सेंसेक्स के लिए इतिहास में क्लोजिंग का नया सबसे उच्च स्तर है.

निफ्टी का भी नया लाइफटाइम हाई

इससे पहले एक दिसंबर, 2022 को सेंसेक्स 63,284.19 अंक के स्तर स्तर पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी 137.90 अंक यानी 0.74 फीसदी चढ़कर 18,826 के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ. निफ्टी का पिछला रिकॉर्ड स्तर 18,812.50 अंक का था. इस तरह देखें तो दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बीते सप्ताह के दौरान नया रिकॉर्ड बनाया.

चाल पर असर डालेंगे ये सारे फैक्टर

नए सप्ताह की बात करें तो इस दौरान शेयर बाजारों की दिशा पर काफी हद तक वैश्विक शेयर बाजारों के रुख, विदेशी निवेशकों के ट्रेंड और मानसून की चाल का असर होगा. इसके अलावा निवेशकों की निगाहें रुपये के उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेंगी. मानसून की प्रगति आने वाले दिनों में कैसी रहती है, बाजार पर इसका भी बड़ा असर होगा. वहीं नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने से निवेशकों के द्वारा मुनाफावसूली करने का खतरा भी मंडराता रहेगा. अक्सर ऐसा देखा गया है कि बाजार के उच्च स्तर पर पहुंचने से बिकवाली को बढ़ावा मिल जाता है.

बीते सप्ताह के दौरान इनसे मिली मदद

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की है, जिससे स्थानीय बाजार की धारणा मजबूत हुई. इसके अलावा सकारात्मक वैश्विक संकेतों तथा विदेशी निवेशकों की लिवाली से भी बाजार को मदद मिली है.

ये भी पढ़ें: 3 साल में ही 1000 फीसदी चढ़े इनके भाव, जानिए क्या होते हैं डीप फ्राइड स्टॉक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
US Taiwan Defence Deal: एक डील और 3 टारगेट, ट्रंप के इस कदम से चित्त होगा चीन, देखता रह जाएगा रूस-पाकिस्तान
एक डील और 3 टारगेट, ट्रंप के इस कदम से चित्त होगा चीन, देखता रह जाएगा रूस-पाकिस्तान
Financial Planning: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल
31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल
Indian currency: ईरान वॉर के बीच रुपये पर बड़ा संकट, क्रूड ऑयल में उछाल के बीच भारतीय करेंसी की लगी लंगा
ईरान वॉर के बीच रुपये पर बड़ा संकट, क्रूड ऑयल में उछाल के बीच भारतीय करेंसी की लगी लंगा

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget