एक्सप्लोरर

Ex-Dividend Stocks: इस सप्ताह बाजार में कमाई के मौके, क्या आपके पास हैं ये 6 शेयर?

Share Market Dividend Update: कई कंपनियां लाभांश देकर अपने शेयरहोल्डर्स को कमाई कराती हैं. अगले सप्ताह भी कई कंपनियों के डिविडेंड के लिए जरूरी डेडलाइन आ रही है...

Share Market News: शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स (Share Market Investors) का एक हिस्सा डिविडेंड स्टॉक्स (Dividend Stocks) की खोज में रहता है. डिविडेंड स्टॉक से मतलब वैसे शेयरों का होता है, जो अपने इन्वेस्टर्स को डिविडेंड से अच्छी-खासी कमाई कराने के लिए ही जाने जाते हैं. इस सप्ताह भी ऐसे ही कुछ स्टॉक डिविडेंड से अपने इन्वेस्टर्स को कमाने का मौका देने वाले हैं. इनमें से कुछ तो जाने-माने नाम हैं.

सबसे पहले आपको बता दें कि डिविडेंड से जुड़ी दो अहम तारीखें होती हैं- एक्स-डिविडेंड डेट (Ex-Dividend Date) और रिकॉर्ड डेट (Record Date). एक्स-डिविडेंड डेट उस तारीख को कहते हैं, जब डिविडेंड के भुगतान के लिए कंपनी इक्विटी शेयरों का दाम एडजस्ट करती है. यह आम तौर पर रिकॉर्ड डेट से एक या दो कामकाजी दिन पहले की तारीख होती है. इसी तरह रिकॉर्ड डेट उस तारीख को कहते हैं, जिस तारीख के अंत तक कंपनी की लिस्ट में आ जाने वाले शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का लाभ मिलता है.

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc)

यह माइनिंग एंड मेटल ग्रुप वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड की एक सहयोगी कंपनी है. कंपनी प्रति शेयर 3.25 रुपये का लाभांश देने वाली है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 मार्च है. यह शेयर 29 मार्च को ही एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. मौजूदा शेयर भाव के हिसाब से यह 5.57 फीसदी का डिविडेंड यील्ड है. शुक्रवार को बीएसई पर इसका शेयर 323.15 रुपये पर बंद हुआ था.

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (SBI Cards and Payment Services Ltd)

यह कंपनी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 2.50 रुपये का अंतरिम लाभांश देने वाली है. यह स्टॉक भी 29 मार्च को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. शुक्रवार को यह बीएसई पर 723 रुपये पर रहा था.

ब्रांड कॉन्सेप्ट्स (Brand Concepts)

यह कंपनी 10 रुपये अंकित मूल्य वाले हर शेयर पर 0.50 रुपये का अंतरिम लाभांश देने जा रही है. कंपनी ने डिविडेंड देने के लिए 30 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय किया है, लेकिन यह 29 मार्च को ही एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. अभी इसके एक शेयर का दाम 210.40 रुपये है.

एंजल वन लिमिटेड (Angel One Ltd)

डिस्काउंट शेयर ब्रोकिंग कंपनी एंजल वन वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान चौथी बार अंतरिम लाभांश देने जा रही है. कंपनी ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले हर शेयर पर इस बार 9.60 रुपये की दर से अंतरिम लाभांश देने का ऐलान किया है. कंपनी ने 31 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय किया है और इसी तारीख को यह एक्स-डिविडेंड भी हो जाएगा. 

क्रिसिल (Crisil)

क्रेडिट रेटिंग कंपनी क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 23 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश देना तय किया है. यह शेयर 31 मार्च 2023 को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा. शुक्रवार को बीएसई पर क्रिसिल का शेयर 2.23 फीसदी गिरकर 3,050 रुपये पर बंद हुआ था.

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Ltd)

सीएनजी व पीएनजी वितरण करने वाली कंपनी आईजीएल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से लाभांश देने का ऐलान किया है. कंपनी 31 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय किया है और इसी तारीख को यह शेयर एक्स-डिविडेंड भी हो जाएगा. शुक्रवार को यह बीएसई पर 1.59 फीसदी लुढ़ककर 432 रुपये पर बंद हुआ था.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: भारत में स्टार्टअप्स ने की भारी छंटनी, अब तक गई हजारों की नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच शेयर बाजार की लगी लंका, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 के नीचे, इन शेयरों में गिरावट
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच शेयर बाजार की लगी लंका, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 के नीचे, इन शेयरों में गिरावट
Dollar vs Rupee: ईरान वॉर के बीच ऑल टाइम लो पर रुपया, गोल्डमैन सैक्स ने बताया अगले साल तक और कितना गिरेगा
ईरान वॉर के बीच ऑल टाइम लो पर रुपया, गोल्डमैन सैक्स ने बताया अगले साल तक और कितना गिरेगा

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
पालम आग हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, AAP और BJP नेताओं में झड़प
पालम आग हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, AAP और BJP नेताओं में झड़प
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने बताया
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
Navratri Dress Colour: नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन 9 रंगों की ड्रेसेज, हर दिन दिखेंगी बेहद खूबसूरत
नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन 9 रंगों की ड्रेसेज, हर दिन दिखेंगी बेहद खूबसूरत
कौन हैं विक्रम दोराईस्वामी? जिन पर चीन में भारत ने जताया भरोसा, यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
कौन हैं विक्रम दोराईस्वामी? जिन पर चीन में भारत ने जताया भरोसा, यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
Embed widget