एक्सप्लोरर

Share Market Update: शेयर बाजार पर टैरिफ की मार, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों गिरावट के साथ हुए बंद

Share Market: शेयर मार्केट में गिरावट का रूख अभी भी बरकरार है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. शेयर मार्केट में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी टैरिफ को लेकर निवेशकों की चिंता है.

Share Market: भारत का घरेलू बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ. इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी लगातार आठवें कारोबारी सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 75,950 के स्तर पर क्लोज हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी50 100 अंकों से कुछ अधिक गिरावट के साथ 22,929.25 पर रहा. 

मुनाफे और घाटे में रहे ये शेयर

इस सेशन में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स प्लेटफॉर्म पर नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक को मुनाफा हुआ, जबकि अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे. सेशन के दौरान व्यापक बाजारों में कई सूचकांक 3 परसेंट से अधिक गिर गए. निफ्टी स्मॉलकैप 50 इंडेक्स में 3.81 परसेंट तक की गिरावट आई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 3.55 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई. 

सेक्टोरली मीडिया इंडेक्स लाल निशान पर रहा और 3 परसेंट से अधिक की गिरावट के साथ फिसलकर 3.40 परसेंट पर आ गया. फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में क्रमशः 2.87 परसेंट और 2.46 परसेंट की गिरावट आई.

इस वजह से गिरा शेयर मार्केट

शेयर मार्केट में आई इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी टैरिफ को लेकर निवेशकों की चिंता है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई और दोनों देशों ने साल के अंत तक व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्धता जताई और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 मिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा. इसके अलावा, तीसरी तिमाही के निराशाजनक नतीजे ने भी बाजार को काफी हद तक कमजोर किया है.

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,789.91 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 परसेंट बढ़कर 75.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया 

ये भी पढ़ें:

EPFO की ELI स्कीम के लिए UAN एक्टिवेट करने की यह है आखिरी तारीख, देखें पूरा प्रॉसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या क्रेडिट कार्ड से भी भरा जा सकता है इनकम टैक्स? जानिए क्या है पूरा प्रॉसेस?
क्या क्रेडिट कार्ड से भी भरा जा सकता है इनकम टैक्स? जानिए क्या है पूरा प्रॉसेस?
1 अप्रैल से डिजिटल पेमेंट यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, हर बार होगा डबल सिक्योरिटी चेक; जानिए डिटेल
1 अप्रैल से डिजिटल पेमेंट यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, हर बार होगा डबल सिक्योरिटी चेक; जानिए डिटेल
पेपर वाला नहीं, अब आएगा E-Cheque! RBI ने 'पेमेंट्स विजन 2028' डॉक्यूमेंट में रखा प्रस्ताव
पेपर वाला नहीं, अब आएगा E-Cheque! RBI ने 'पेमेंट्स विजन 2028' डॉक्यूमेंट में रखा प्रस्ताव
बिजनेस का शानदार आइडिया! घर से ही हर महीने हो सकती है अच्छी कमाई, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
बिजनेस का शानदार आइडिया! घर से ही हर महीने हो सकती है अच्छी कमाई, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

वीडियोज

Middle East Crisis: ईरान में भीषण धमाके, दुनिया में बढ़ी टेंशन | Iran Israel America War | Khamenei
Saas Bahu Aur Saazish: दिशा की शादी रोकेगी अभीरा? | Yeh Rishta Kya Kehlata Hain
Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: 'अमेरिका का एक और F-16 फाइटर जेट मार गिराया', जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा
Iran US War: 'अमेरिका का एक और F-16 फाइटर जेट मार गिराया', जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा
रायबरेली: थाना परिसर में युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
रायबरेली: थाना परिसर में युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
रणजी भी नहीं खेला, अभिनंदन सिंह का डायरेक्ट IPL में RCB से हुआ डेब्यू; 2 बार कोहली को किया आउट
रणजी भी नहीं खेला, अभिनंदन सिंह का डायरेक्ट IPL में RCB से हुआ डेब्यू; 2 बार कोहली को किया आउट
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
Embed widget