एक्सप्लोरर

SVB Crisis: सिर्फ 99.18 रुपये लगा सिलिकॉन वैली बैंक की पूरी ब्रिटिश यूनिट का दाम, खरीदने जा रही यह कंपनी

Silicon Valley Bank News: पिछले सप्ताह शुक्रवार को अमेरिकी प्राधिकरणों ने सिलिकॉन वैली बैंक को बंद कर दिया. इसके चलते कई सेक्टर्स के सामने चुनौतियां आ गई हैं...

Silicon Valley Bank Latest Update: अमेरिका में एक बार फिर से बैंकिंग सेक्टर भारी संकट (US Banking Crisis) में है. टॉप बैंकों में गिना जाने वाला सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) पिछले सप्ताह बंद हो चुका है. अब इसका असर कई अन्य सेक्टरों पर हो रहा है. असर को कम करने के उपाय भी किए जाने लगे हैं. इस बीच सिलिकॉन वैली बैंक की ब्रिटिश यूनिट (SVB UK Unit) महज एक पाउंड (99.18 रुपये) में बिकने जा रही है.

सौदे से इन्हें मिलेगी राहत

सिलिकॉन वैली बैंक की ब्रिटिश यूनिट को एचएसबीसी होल्डिंग्स खरीदने जा रही है. एचएसबीसी होल्डिंग्स ने सोमवार को बताया कि वह सिलिकॉन वैली बैंक की ब्रिटिश सब्सिडियरी को एक पाउंड में खरीदने वाली है. यह सौदा सिलिकॉन वैली बैंक के ब्रिटिश ग्राहकों के हितों की सुरक्षा करने का प्रयास है. इस सौदे के बाद सिलिकॉन वैली बैंक के ब्रिटिश ग्राहक सामान्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाना जारी रख सकते हैं.

एचएसबीसी के सीईओ को ये उम्मीद

एचएसबीसी के चीफ एक्सीक्यूटिव Noel Quinn ने डील के बारे में कहा कि यह बैंक के ब्रिटिश बिजनेस के लिए शानदार रणनीतिक महत्व रखती है. उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि सौदे से कमर्शियल बैंकिंग फ्रेंचाइजी को मजबूती मिलेगी और इनोवेटिव व तेजी से बढ़ती कंपनियों की जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी.

ब्रिटिश ग्राहकों का क्विन ने किया स्वागत

उन्होंने सिलिकॉन वैली बैंक के ब्रिटिश ग्राहकों का स्वागत किया. क्विन ने कहा, हम एसवीबी के ब्रिटिश ग्राहकों का एचएसबीसी में स्वागत करते हैं और उन्हें ब्रिटेन व पूरी दुनिया में आगे बढ़ने में मदद करना चाहते हैं. एसवीबी के ब्रिटिश ग्राहक पहले की तरह सामान्य बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं. साथ ही वे आश्वस्त हो सकते हैं कि अब उनके डिपॉजिट को एचएसबीसी की ताकत व सुरक्षा प्राप्त है. हम एसवीबी यूके के सहकर्मियों का भी एचएसबीसी में स्वागत करते हैं और उनके साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं.

अमेरिकी सरकार भी कर रही प्रयास

सिलिकॉन वैली बैंक की ब्रिटिश यूनिट के बिकने की यह खबर ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिकी सरकार व बैंकिंग प्राधिकरण इस बैंक के डूबने के असर को सीमित करने का प्रयास कर रहे हैं. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व इसे लेकर पहले ही कई बैठकें कर चुका है. खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी मामले की जानकारी ले रहे हैं.

जल्द ही पूरा होगा सौदा

एचएसबीसी के अनुसार, 10 मार्च तक के आंकड़ों के हिसाब से सिलिकॉन वैली बैंक यूके लिमिटेड के ऊपर करीब 5.5 बिलियन पाउंड का कर्ज था, जबकि बैंक के पास करीब 6.7 बिलियन पाउंड के डिपॉजिट थे. एचएसबीसी ने कहा कि वह जल्दी ही इस सौदे को पूरा करेगी. इस सौदे से एसवीबी यूके की पैरेंट कंपनी की संपत्तियों व देनदारियों को बाहर रखा गया है.

ये भी पढ़ें: इस कंपनी ने एक साल में कमाया इतना मुनाफा, पीछे छूट गई 135 देशों की जीडीपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीता अंबानी को मिला KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित
नीता अंबानी को मिला KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित
New Food Business Rules: स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ी राहत, FSSAI के नियम बदले; जानिए डिटेल...
स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ी राहत, FSSAI के नियम बदले; जानिए डिटेल...
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget