एक्सप्लोरर

Small Saving Scheme: छोटी बचत योजनाओं में निवेश का है प्लान? जानिए हर स्कीम पर मिल रहा कितना ब्याज

Small Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में निवेश करना पसंद करते हैं तो हम आपको उस पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं...

Small Saving Scheme Interest Rate: अगर आप छोटी बचत योजनाओं में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. पोस्ट ऑफिस के जरिए सरकार ग्राहकों को अलग-अलग स्कीम में निवेश करने की सुविधा देती है. कई लोग शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड में निवेश करना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि इसमें जोखिम शामिल होता है. ऐसे में छोटी बचत योजनाएं निवेश का एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं. अगर आप इसमें पैसे लगाने जा रहे हैं तो हम आपको इस पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं.

1. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम

पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को टाइम डिपॉजिट स्कीम एक तरह की एफडी स्कीम है, जिसमें आप एक साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं. इस योजना में आप 1,000 रुपये से लेकर इसके मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट मिलेगी. इस स्कीम में आप 1 साल पर 6.9 फीसदी, 2 साल पर 7 फीसदी, 3 साल पर 7.1 फीसदी और 5 साल पर 7.5 फीसदी ब्याज दर पा सकते हैं.

2. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ऑफर करता है. इस स्कीम के तहत निवेशक 1,000 रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. वहीं इस स्कीम में इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट मिलती है. इस स्कीम पर सरकार 8.2 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है.

3. मंथली इनकम स्कीम

मंथली इनकम स्कीम पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी योजना है जिसमें आपको हर महीने रिटर्न का लाभ मिलता है. इस स्कीम में आप सिंगल खाते में 4.5 लाख और ज्वाइंट खाते 9 लाख रुपये अधिकतम निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत सरकार जमा राशि पर 7.4 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है.

4. पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के तहत आपको 5,000 रुपये से लेकर कितनी भी राशि निवेश करने की छूट मिलती है. इस स्कीम के तहत 10,000 रुपये के ब्याज पर किसी तरह का टैक्स नहीं मिलता है. वहीं योजना पर 4 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

5. नेशनल सेविंग स्कीम

नेशनल सेविंग स्कीम के तहत निवेशकों को 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम कितनी भी राशि निवेश करने की सुविधा मिलती है. इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट भी मिलती है. इस स्कीम के तहत 7.7 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

6. पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के तहत निवेश एक साल में 500 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक की राशि निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है. योजना के तहत 7.1 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है.

7. किसान विकास पत्र

यह भी पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजना है जिसके तहत आप 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम कितनी भी राशि निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में पैसे डबल हो जाते हैं. योजना के तहत 7.5 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिलता है.

ये भी पढ़ें-

Bank Employees: बैंक कर्मचारियों के लिए 5 दिन का होगा सप्ताह! एसबीआई चेयरमैन ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
पश्चिम एशिया में भारी तनाव से लहूलुहान भारतीय बाजार, जानिए मार्केट क्रैश की 4 बड़ी वजहें
पश्चिम एशिया में भारी तनाव से लहूलुहान भारतीय बाजार, जानिए मार्केट क्रैश की 4 बड़ी वजहें
मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका
मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
Embed widget