एक्सप्लोरर

Small Savings Scheme: आम लोगों को होगा बचत पर अब ज्यादा फायदा, दूसरी तिमाही के लिए बढ़ा इन योजनाओं का ब्याज

PPF Interest Rate: छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें सरकारी प्रतिभूतियों की यील्ड पर निर्भर करती हैं. सरकार एस गोपीनाथ कमिटी की सिफारिशों के आधार पर 2016 से इसका पालन कर रही है...

पब्लिक प्रोविडेंट फंड समेत अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव का इंतजार आज शुक्रवार को अंतत: समाप्त हो गया. वित्त मंत्रालय ने दूसरी तिमाही के लिए कुछ छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरा में 0.30 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है.

वित्त मंत्रालय का नोटिफिकेशन

स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Savings Scheme) की ब्याज दरों पर वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) व्यापक परामर्श के बाद निर्णय लेता है. आम लोगों पर डाइरेक्ट असर डालने वाले इस फैसले के बारे में बाद में मंत्रालय नोटिफिकेशन (Finance Ministry Notification) जारी करता है. मंत्रालय ने ताजा नोटिफिकेशन में कहा कि कुछ छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

इस चार्ट में देखें सारे बदलाव:


Small Savings Scheme: आम लोगों को होगा बचत पर अब ज्यादा फायदा, दूसरी तिमाही के लिए बढ़ा इन योजनाओं का ब्याज

इन डिपॉजिट पर होगा असर

वित्त मंत्रालय के इस फैसले का असर पहले से किसी स्कीम में किए गए जमा और पहली तिमाही के दौरान किए गए नए जमा पर होगा. इनके ऊपर जुलाई से सितंबर के लिए तय की गई ब्याज दरें लागू होंगी. सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान करीब 4.39 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां (Govt Securities) जारी की थी. इस वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) को पाटने के लिए सरकार छोटी बचत योजनाओं के अगेंस्ट 4.71 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की सरकारी प्रतिभूतियां (G-Sec) जारी करना चाहती है.

ऐसे तय होती हैं ब्याज दरें

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें सरकारी प्रतिभूतियों की यील्ड पर निर्भर करती हैं. सरकार एस गोपीनाथ कमिटी की सिफारिशों के आधार पर 2016 से इसका पालन कर रही है. इस तरह देखें तो राष्ट्रीय बचत पत्र (National Savings Certificate / NSC), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund / PPF), किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra / KVP) सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhhi Account / SSA) जैसी छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज का सरकारी प्रतिभूतियों की यील्ड से सीधा संबंध होता है.

पहली तिमाही में हुआ था ये बदलाव

इससे पहले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2023 के लिए सिर्फ एक छोट बचत योजना की ब्याज दरों में बदलाव किया गया था. तब सरकार ने 5 साल के राष्ट्रीय बचत पत्र पर ब्याज को 0.70 फीसदी बढ़ाकर 7.7 फीसदी कर दिया था. यह लगातार तीसरी तिमाही थी, जब किसी न किसी छोटी बचत योजना के ब्याज में बढ़ोतरी की गई थी. इस बदलाव से पहले तक सबसे ज्यादा 8.2 फीसदी तक का ब्याज वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं पर मिल रहा था.

ये भी पढ़ें: बिना पैसे के शुरू हो जाएंगे ये 7 बिजनेस, नौकरी से ज्यादा करा सकते हैं कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड खरीदने के लिए आज कितना करना होगा खर्च...
सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड खरीदने के लिए आज कितना करना होगा खर्च...
Stock Market 13 March: शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 645 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसली
शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 645 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसली
बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
Stocks to Watch: कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...

वीडियोज

Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking | PM Modi
Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget