एक्सप्लोरर

MSSC Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का जलवा, स्मृति ईरानी को भी लगाना पड़ा लाइन

Mahila Samman Saving Certificate: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पोस्ट ऑफिस नें जाकर महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना का खाता खुलवाया है.

Mahila Samman Saving Certificate: महिलाओं और बच्चियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार कई तरह की स्कीम लॉन्च करती रहती है. बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (Finance  Minister Nirmala Sitharaman) ने एक स्कीम के बारे में बताया था. इस स्कीम का नाम है महिला सम्मान बचत पत्र (Mahila Samman Saving Certificate). वित्त मंत्री के ऐलान के बाद इस स्कीम को 1 अप्रैल से चालू कर दिया गया है. योजना की शुरुआत के बाद अब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने संसद मार्ग पर स्थित पोस्ट ऑफिस में जाकर 'महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र' स्कीम के तहत खाता खुलवाया है. 

खुद लाइन में लगकर खुलवाया खाता

स्मृति ईरानी ने पोस्ट ऑफिस में जाकर लाइन में लगकर यह खाता खुलवाया. वह 26 अप्रैल बुधवार के दिन आम लोगों की तरह पोस्ट ऑफिस पहुंची और लाइन में खड़े होकर उन्होंने अकाउंट खोलने की सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें कंप्यूटर द्वारा जनरेट किया गया पासबुक दिया गया. इस अकाउंट को खुलवाने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में महिलाओं को बढ़ाने देने के लिए लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने इस कदम को महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनूठी पहल करार दिया. इसके साथ ही महिलाओं और बच्चियों से यह अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं. इसके साथ केंद्रीय मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खाता खुलवाने के बाद की कुछ तस्वीरें भी शेयर की.

महिलाओं के शुरू की गई छोटी बचत योजना

'महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र' स्कीम महिलाओं के लिए शुरू की गई एक छोटी बचत योजना है. इस स्कीम के तहत कोई भी महिला या बच्ची 2 लाख रुपये तक की राशि जमा कर सकती है. इस स्कीम के तहत निवेशकों को 7.5 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिलता है. इसमें आप 1,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत सरकार ब्याज हर तिमाही में खाते में जमा करेगी. इस स्कीम की खास बात ये है कि यह छोटी अवधि की बचत योजना है. अगर आप अप्रैल 2023 में खाता खुलवाते हैं तो इस स्कीम की मैच्योरिटी अप्रैल 2025 में होगी. इस स्कीम की खास बात ये है कि इस स्कीम के तहत जमा राशि में से आप 1 साल के बाद आंशिक निकासी कर सकते हैं.

कोई भी महिला कर सकती है निवेश

इस स्कीम के तहत किसी भी उम्र की महिलाएं 2 लाख रुपये तक की राशि का निवेश इस स्कीम में कर सकती हैं. इस योजना को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की तरह बनाया गया है. अगर कोई महिला इस योजना का लाभ उठाना चाहती है तो वह 31 मार्च 2025 तक इस स्कीम के तहत पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक में खाता खुलवा सकती है. 

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price Today: तेज हुई सोने-चांदी की चमक, जानें क्या है आपके शहर का ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस और सेना की फायरिंग में 19 की मौत
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस-सेना की फायरिंग में 19 की मौत
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, शहबाज शरीफ का आया पहला रिएक्शन, कहा- पाकिस्तान...
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
Embed widget