एक्सप्लोरर

Special FD: ज्यादा ब्याज दर का फायदा लेना है तो जल्दी करें, 30 जून को खत्म होगी स्पेशल FD की लिमिट

Special FD Deadline: देश के कई बैंकों की स्पेशल एफडी में निवेश करने की डेडलाइन 9 दिन बाद यानी 30 जून 2024 को खत्म हो रही है. इनमें ज्यादा ब्याज दरों का फायदा मिल रहा है.

Special Fixed Deposit Deadline: ऐसे में देश के कई बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को बैंक एफडी पर उच्च ब्याज दर का लाभ दे रहे हैं. इसके लिए कई बैंकों ने निश्चित अवधि की स्पेशल एफडी स्कीम भी लॉन्च की है. इसमें भारतीय स्टेट बैंक के साथ-साथ इंडियन बैंक, पंजाब और सिंध बैंक और IDBI बैंक जैसे कई बैंकों के नाम शामिल हैं. वहीं कई बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन 30 जून को खत्म हो रही है. इन बैंकों ने अभी तक एफडी स्कीम की डेडलाइन को आगे बढ़ाने का फैसला नहीं किया है.

पंजाब और सिंध बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम पर मिल रहा 7.25 फीसदी ब्याज

पब्लिक सेक्टर के बैंक पंजाब और सिंध ने अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग अवधि के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है. इसमें 222 दिन, 333 दिन और 444 दिन की स्पेशल एफडी शामिल है. बैंक ग्राहकों तो 222 दिन की एफडी स्कीम पर 7.05 फीसदी, 333 दिन की एफडी पर 7.10 फीसदी और 444 दिन की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इन सभी स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करने की डेडलाइन 30 जून, 2024 को खत्म हो रही है.

इंडियन बैंक की स्पेशल FD स्कीम में लें 7.80 फीसदी ब्याज का फायदा

सरकारी क्षेत्र के बैंक इंडियन बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए Ind Supreme 300 Days और Ind Super 400 Days नाम की स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है. बैंक की 300 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को 7.05 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. वहीं 80 वर्ष से अधिक सुपर सीनियर सिटीजन नागरिकों को 7.80 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है.

वहीं बैंक की 400 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी, सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी का तगड़ा ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इस स्कीम में निवेश करने की डेडलाइन 30 जून 2024 को खत्म हो रही है.

IDBI बैंक की स्पेशल उत्सव एफडी स्कीम जारी

IDBI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए उत्सव एफडी स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम के तहत बैंक 300 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.05 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. वहीं बैंक 375 दिन की एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बैंक 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों तो 7.20 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.70 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इस स्पेशल एफडी की डेडलाइन भी 30 जून 2024 को खत्म हो रही है.

SBI की अमृत कलश स्कीम में मिल रहा ज्यादा ब्याज

देश के सबसे बड़े सरकारी सेक्टर के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अमृत कलश नाम की स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है. यह 400 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम है जिसके तहत सामान्य ग्राहकों को 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. इस स्कीम की डेडलाइन को बैंक ने बढ़ाकर 30 सितंबर 2024 कर दिया है. 

ये भी पढ़ें-

Durlax Top Surface IPO: डर्लैक्स टॉप सरफेस का IPO हुआ 40 गुना सब्सक्राइब, GMP से तगड़ी लिस्टिंग के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...
नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

वीडियोज

Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
Israel US Iran War LIVE: 'अगर अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर हमारी सीमा में घुसा तो...', ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी धमकी
LIVE: 'अगर अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर हमारी सीमा में घुसा तो...', ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी धमकी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget