एक्सप्लोरर

Cyber Safety: SBI ने ग्राहकों को दिया 'सेफ डिजिटल ट्रांजेक्शन' टिप्स, जानें अपने पैसों को किस तरह रखें सुरक्षित

Cyber Safety Tips: जब भी मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करें तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें बायोमेट्रिक ऑप्शन रखें. इसके साथ ही पासवर्ड हमेशा मजबूत बनाएं. समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें.

Cyber Safety Tips: केंद्र सरकार देश में डिजिटल इकॉनमी (Digital Economy) को मजबूत करने के लिए काम कर रही है. लेकिन, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ-साथ साइबर फ्रॉड की घटनाओं में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. साइबर अपराधी लोगों को चूना लगाने के लिए रोज नई तरकीब लगाते हैं. ऐसे में ग्राहकों की गाढ़ी कमाई के पैसों को सुरक्षित रखने के एसबीआई ने कुछ गाइडलाइन्स अपने ग्राहकों के साथ शेयर की है. तो चलिए जानते हैं उन गाइडलाइन्स के बारे में-

क्रेडिट/डेबिट कार्ड (Credit/Debit Card)  को इस तरह रखें सुरक्षित
एसबीआई ने ग्राहकों से क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते कुछ बातों का ध्यान रखने को विशेष रूप से कहा है. पहला है कि जब भी एटीएम के जरिए कैश ट्रांजैक्शन करें तो पीओएस डिवाइसेज पर नजर रखें. इस डिवाइस की मदद से जालसाज आपके कार्ड और पिन नंबर को चुराकर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं. इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड यूज करते वक्त किसी के साथ पिन न शेयर करें. इसके साथ ही अपने कार्ड में एक डेली लिमिट तट कर दें. अपने बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर नजर बनाए रखें.

मोबाइल बैंक का इस्तेमाल करते वक्त रखें सावधानी
जब भी मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करें तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें बायोमेट्रिक ऑप्शन रखें. इसके साथ ही पासवर्ड हमेशा मजबूत बनाएं. समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें. इससे आप साइबर अपराध से सुरक्षित रहेंगे. मोबाइल बैंकिंग यूज करते वक्त पब्लिक नेटवर्क के इस्तेमाल से बचें.

यूपीआई सेफ्टी टिप्स को करें फॉलो
यूपीआई का इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसे समय-समय पर बदलते रहे. इसके साथ ही अपनी यूपीआई आईडी और पिन नंबर किसी के साथ शेयर न करें. किसी अनजान यूपीआई के Request को Except न करें. मोबाइल चोरी होने की स्थिति में यूपीआई ऐप को तुरंत बंद करा दें.

इंटरनेट सेफ्टी टिप्स करें फॉलो
स्टेट बैंक ने ग्राहकों को बताया है कि हमेशा उन वेबसाइट को खोलें जो https से शुरू होता है. इसके साथ ही किसी तरह के अनजान शॉपिंग ऑफर्स के लिंक पर क्लिक करने से पहले इस ऑफर को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्रॉस चेक कर लें.  

किसी के साथ निजी जानकारी शेयर न करें
किसी तरह के बैंक के कॉल, टेलीकॉम कंपनी के कॉल या केवाईसी करवाने के लिए किए गए कॉल पर अपनी निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड, पिन, ओटीपी, कार्ड नंबर, पिन आदि भूलकर भी न शेयर करें. इसके साथ ही अपने मोबाइल और लैपटॉप आदि को पासवर्ड से Protected रखें.

ये भी पढ़ें-

EPFO Update: पेंशनर्स के लिए ईपीएफओ ने शुरु की ये नई सुविधा, अब कभी भी जमा कर सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट

Elon Musk Buy Twitter: एलन मस्क का हुआ ट्विटर, 44 बिलियन डॉलर में तय हुई डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget