एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: 200 अंक की उछाल के साथ 59,959 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 17786 पर बंद

Stock Market Closing: घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छा उछाल दर्ज किया गया है और कल के मुकाबले सेंसेक्स आज 200 अंक ऊपर चढ़कर बंद होने में कामयाब रहा है. निफ्टी भी 17800 के नजदीक आकर क्लोज हुआ.

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) की चाल आज तेज रही और निवेशकों की खरीदारी के दम पर बाजार में अच्छी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. सेंसेक्स (Sensex) में 200 अंक की बढ़त  के साथ कारोबार बंद हुआ है. निफ्टी (Nifty) 17800 के करीब आकर क्लोजिंग दिखाने में कामयाब रहा है. आज बैंक निफ्टी की गिरावट ने बाजार की तेजी को सीमित किया है वर्ना ये और तेजी के साथ बंद हो सकता था. आज मिडकैप शेयरों में भी गिरावट रही है. 

कैसे बंद हुआ बाजार

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 203 अंकों की तेजी के साथ 59,959 के लेवल पर बंद हुआ है और इसमें 0.34 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 49.85 अंक यानी 0.28 फीसदी की मजबूती के साथ 17786 के लेवल पर बंद हुआ है. इस पूरे हफ्ते की बात करें तो निफ्टी एक फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

आज सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है और 10 शेयर गिरावट के साथ क्लोज हुए. निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी के साथ तो 19 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. वहीं एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ क्लोजिंग दिखा पाया है.

आज के चढ़ने वाले शेयर

आज के चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो सेंसेक्स का टॉप गेनर मारुति करीब 5 फीसदी उछला है. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, एनटीपीसी, एचडीएफसी, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, नेस्ले, इंडसइंड बैंक, एचयूएल जैसे शेयरों में बड़ी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. वहीं भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भी मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है.

आज के गिरने वाले शेयर

आईटीसी, एचसीएल टेक, इंफोसिस, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, एक्सिस बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेड की क्लोजिंग हुई है.

आज के चढ़ने वाले सेक्टर्स

आज ऑटो और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स गिरावट के लाल निशान में बंद हुए हैं. सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, मीडिया, आईटी, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंक सेक्टर्स के शेयरों में देखा जा रहा है.  

ये भी पढ़ें

PC Jeweller का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर, लोन रीपेमेंट में डिफॉल्ट की खबरों से बेअसर रहा स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरुरी खबर: एक अप्रैल से एटीएम की निकासी सीमा को लेकर नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव, आप पर होगा असर
एक अप्रैल से एटीएम की निकासी सीमा को लेकर नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव, आप पर होगा असर
राहत: ईरान वॉर के बीच यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप का एक ऐलान और गिर गए कच्चे तेल के 13 प्रतिशत दाम
राहत: ईरान वॉर के बीच यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप का एक ऐलान और गिर गए कच्चे तेल के 13 प्रतिशत दाम
West Asia Tensions: स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज बंद, ईरान-US वॉर ने बढ़ायी टेंशन, PM मोदी ने बताये क्या-क्या लिए एक्शन
स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज बंद, ईरान-US वॉर ने बढ़ायी टेंशन, PM मोदी ने बताये क्या-क्या लिए गए एक्शन
LPG संकट: 14.2 किलो सिलेंडर का अब कम हो जाएगा वजन! ईरान युद्ध के बीच सरकार ने उठाए कदम
क्या 14.2 किलो सिलेंडर का अब कम हो जाएगा वजन? सरकार ने सवाल पर दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget