एक्सप्लोरर

क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार? देखें साल 2025 के लिए स्टॉक मार्केट हॉलिडे की पूरी लिस्ट

Stock Market Holiday: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर स्टॉक मार्केट में रोज की तरह कारोबार जारी रहेगा. हालांकि, इस पूरे साल में 14 दिन स्टॉक मार्केट की छुट्टी रहेगी.

Stock Market Holiday: साल 2024 के खत्म होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं. गेजेटेड और रस्ट्रिक्टेड हॉलिडे के लिए सरकार ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है. ऐसे में इंवेस्टर्स के मन में सवाल उठ रहा होगा कि शेयर मार्केट 1 जनवरी को बंद रहेगा या नहीं. आपको बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी साल 2025 में शेयर बाजार के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. 1 जनवरी को यानी कि नए साल के पहले दिन ट्रेडिंग जारी रहेगी. यानी कि कल बीएसई और एनएसई दोनों सामान्य रूप से काम करेंगे और सभी सेगमेंट में कारोबार जारी रहेगा. 

कल जमकर कारोबार होने की उम्मीद

स्टॉक मार्केट में 1 जनवरी को छुट्टी के रूप में नहीं देखा जाता है. यहां छुट्टियां सरकारी लिस्ट या त्योहारों के आधार पर तय की जाती हैं. कल मार्केट खुला रहने से इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) में कारोबार सामान्य रूप से जारी रहेगा. कारोबार रोज की तरह सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और दोपहर 3:30 बजे खत्म होगा. हालांकि, 1 जनवरी को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते एफआईआई यानी विदेशी संस्थागत निवेशकों से गतिविधि भले ही कम हो, लेकिन घरेलू शेयर बाजार में जमकर ट्रेडिंग होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

स्टॉक मार्केट हॉलिडे लिस्ट 2025

शेयर मार्केट की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, साप्ताहिक छुट्टियों यानी कि शनिवार और रविवार के अलावा पूरे साल में 14 दिन स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. आइए साल 2025 में शेयर मार्केट की छुट्टियों की लिस्ट पर एक बार नजर डालते हैं-

  • 26 फरवरी- महाशिवरात्रि
  • 31 मार्च- ईद-उल-फितर
  • 10 अप्रैल- महावीर जयंती
  • 14 अप्रैल- बाबासाहेब डा. अंबेडकर जयंती
  • 18 अप्रैल- गुड फ्राइडे
  • 1 मई- महाराष्ट्र दिवस
  • 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
  • 27 अगस्त- गणेश चतुर्थी
  • 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती और दशहरा
  • 21 और 22 अक्टूबर- दिवाली
  • 5 नवंबर- गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व
  • 25 दिसंबर- क्रिसमस

ये भी पढ़ें:

January Bank Holidays 2025: बैंक से जुड़ा कोई भी काम हो तो तुरंत कर लें, जनवरी में आधे महीने बैंक रहेंगे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
UPI ही नहीं RuPay कार्ड से पेमेंट पर भी लगेगा चार्ज, जानिए दोनों में क्या अंतर है?
UPI ही नहीं RuPay कार्ड से पेमेंट पर भी लगेगा चार्ज, जानिए दोनों में क्या अंतर है?
8th Pay Commission: दिल्ली में अहम बैठकें शुरू, सैलरी और पेंशन पर फैसला जल्द
8th Pay Commission: दिल्ली में अहम बैठकें शुरू, सैलरी और पेंशन पर फैसला जल्द
डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक
डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget