एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: दिवाली के बाद बाजार सुस्त, सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 65150 के ऊपर, निफ्टी 19500 के नीचे

Stock Market Opening 13 November: दिवाली का पर्व बीतने के बाद आज सुबह भारतीय बाजारों में शांति के साथ ट्रेड देखा जा रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुल पाए हैं और बाजार की सुस्त ओपनिंग हुई.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार आज दिवाली के अगले दिन सुस्त नजर आ रहा है. घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है और निफ्टी 19500 के नीचे फिसल गया है. कल शाम दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की थी और बाजार अच्छे उछाल के साथ बंद हुआ था. आज फार्मा शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है और इसी से बाजार को थोड़ा बहुत सपोर्ट मिल रहा है.

कैसी रही बाजार की ओपनिंग

विक्रम संवत 2080 के कारोबारी सेशन में आज बाजार गिरावट के साथ ही खुले हैं. बीएसई का सेंसेक्स 101.14 अंक या 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 65,158.31 के लेवल पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 38.80 अंक या 0.20 फीसदी की उछाल के साथ 19,486.75 पर ओपन हुआ है.

बैंक निफ्टी में भी गिरावट

बैंक निफ्टी में भी आज गिरावट देखी जा रही है और निफ्टी के ज्यादातर बैंक स्टॉक्स गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. बैंक निफ्टी 181 अंक गिरकर 43,815 के लेवल पर है और 0.40 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है.

निफ्टी के शेयरों की तस्वीर

निफ्टी के 50 में से केवल 11 शेयरों में ही उछाल देखा जा रहा है और इसके 39 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसके टॉप गेनर्स में आयशर मोटर्स 2.17 फीसदी, कोल इंडिया 1.51 फीसदी, एनटीपीसी 1.21 फीसदी और हिंडाल्को 0.91 फीसदी चढ़कर ट्रेड कर रहे हैं. बीपीसीएल में 0.42 फीसदी की मजबूती देखी जा रही है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के शेयरों में आज 30 में से सिर्फ 5 शेयर ऐसे हैं जो तेजी के हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं, बाकी 25 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एनटीपीसी 1.53 फीसदी, पावरग्रिड 0.59 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.49 फीसदी, सन फार्मा 0.17 फीसदी और एचसीएल टेक 0.01 फीसदी की बढ़त पर हैं. 

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में बजाज फाइनेंस 1.14 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.78 फीसदी, एचयूएल 0.68 फीसदी, इंफोसिस 0.71 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.66 फीसदी की गिरावट पर हैं. नेस्ले का शेयर 0.65 फीसदी फिसला है. इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, टीसीएस और कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक्स में भी कमजोरी हावी है. 

ये भी पढ़ें

Bank Holidays: इन राज्यों में आज बैंक हैं बंद, जानें 5 दिनों तक लगातार किन राज्यों में है बैंक अवकाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल
आई ऐसी खबर कि पकड़ लेंगे अपना सिर, महंगाई के नए डेटा ने बढ़ाई टेंशन; क्या बिगड़ जाएगा किचन का बजट?
आई ऐसी खबर कि पकड़ लेंगे अपना सिर, महंगाई के नए डेटा ने बढ़ाई टेंशन; क्या बिगड़ जाएगा किचन का बजट?

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget