एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की मिलीजुली शुरुआत, सेंसेक्स मामूली गिरकर तो निफ्टी लगभग सपाट खुला

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में आज निवेशकों का सेंटींमेंट ज्यादा उत्साहजनक नहीं है. एनएसई निफ्टी की शुरुआत तो लगभग सपाट हुई पर बाजार खुलते ही ये लाल निशान में फिसल गया.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की आज की शुरुआत में सुस्त कारोबार देखा जा रहा है और सेंसेक्स-निफ्टी में कोई तेजी नहीं है. सेंसेक्स 55 अंक गिरकर तो निफ्टी लगभग सपाट ओपनिंग दिखा रहा है. निफ्टी की बमुश्किल हरे निशान में शुरुआत हुई पर ये बाजार खुलते ही नीचे लाल निशान में फिसल गया है.

कैसी रही बाजार की ओपनिंग

आज सोमवार को बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स में मामूली गिरावट के साथ तो निफ्टी में लगभग सपाट ओपनिंग देखी गई है. आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 55.12 अंक की गिरावट के साथ 66,629.14 के लेवल पर खुला है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 3.45 अंक की मामूली तेजी के साथ 19,748.45 पर खुला है.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों की तस्वीर कैसी है

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार हो रहा है और इसके 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार बना हुआ है और 24 शेयरों में मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

सेक्टोरल इंडेक्स का क्या है हाल

सभी 12 सेक्टोरल इंडेक्स में भी मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है. सबसे ज्यादा 0.76 फीसदी की गिरावट ऑयल एंड गैस शेयरों में देखी जा रही है और 0.65 फीसदी गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में है. मेटल शेयरों में 0.23 फीसदी और फार्मा शेयरों में 0.18 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी बैंक, एफएमसीजी और हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट बनी हुई है. चढ़ने वाले सेक्टर्स में रियल्टी सेक्टर 0.86 फीसदी ऊपर है और ऑटो में 0.29 फीसदी की कमजोरी देखी जा रही है. आईटी शेयर 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

कौन से शेयर चढ़े

एमएंडएम, एलएंडटी, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और टीसीएस के शेयर्स आज टॉप गेनर्स हैं और इनके अलावा इंफोसिस, विप्रो, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड के शेयरों में भी मजबूती के साथ कारोबार बना हुआ है.

प्री-ओपन में कैसा रहा बाजार

प्री-ओपनिंग में बाजार में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा था. बीएसई का सेंसेक्स 130.70 अंक यानी 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 66814.96 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 23.20 अंक या 0.12 फीसदी चढ़कर 19768.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें

IPO: इन दो कंपनियों के आईपीओ आज से खुलेंगे, प्राइस बैंड से लेकर क्या है इनमें खास, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dividend Alert: पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
वैश्विक तेल संकट में पाकिस्तान परेशान, भारत में क्यों कंट्रोल में हैं फ्यूल प्राइस? जानें कब तक मिलती रहेगी राहत
वैश्विक तेल संकट में पाकिस्तान परेशान, भारत में क्यों कंट्रोल में हैं फ्यूल प्राइस? जानें कब तक मिलती रहेगी राहत

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से बंद, नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लिया फैसला
माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से बंद, नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लिया फैसला
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Israel-US Iran War Live: 'अगर अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को फिर दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की ये अपील
LIVE: 'अगर US ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की अपील
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
Embed widget