एक्सप्लोरर

Stock Market: कंपनियों की कमाई और ग्लोबल संकेतों से तय होगी बाजार की चाल, जाने कैसा रहेगा सेंसेक्स-निफ्टी का हाल?

Stock Market Update: शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों और ग्लोबल संकेतों से तय होगी. जानें सेंसेक्स और निफ्टी में कैसा कारोबार होगा-

Stock Market Update: शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों और ग्लोबल संकेतों से तय होगी. सोमवार को शेयर बाजारों में लंबी छुट्टियों वाले पिछले सप्ताह के बाद कारोबारी गतिविधियां फिर शुरू होंगी. मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन में कोविड​​​​-19 की स्थिति भी बाजार का आगे का रुख तय करेगी.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा, ‘‘घरेलू और ग्लोबल मोर्चे पर कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं होने की वजह से इस सप्ताह बाजार की दिशा कंपनियों की ‘कमाई’ से तय होगी. बाजार में शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.’’

जारी होंगे मुद्रास्फीति के आंकड़े
मार्च के थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को आएंगे. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘इसके अलावा सोमवार को दो प्रमुख कंपनियों इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा.’’

पिछले हफ्ते कंपनियों ने जारी किए तिमाही नतीजे
आपको बता दें भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी इन्फोसिस का मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 12 फीसदी की ग्रोथ के साथ 5,686 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी का परिणाम पिछले सप्ताह आया है. कंपनी ने 2022-23 में अपने कारोबार में 13-15 फीसदी वृद्धि का अनुमान पेश किया है.

इस हफ्ते इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
देश के प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े ऋणदाता HDFC Bank का मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही के लिए एकल शुद्ध लाभ 22.8 फीसदी की वृद्धि के साथ 10,055.2 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी का तिमाही नतीजा शनिवार को आया था. इस हफ्ते माइंडट्री, एसीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले और हिंदुस्तान जिंक के ‘कमाई’ के आंकड़े आएंगे.

कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव का भी दिखेगा असर?
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आमदनी के सीजन की शुरुआत के साथ आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में क्षेत्र विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.’’ पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,108.25 अंक या 1.86 फीसदी टूटा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 308.70 अंक या 1.73 प्रतिशत नीचे आया. एक्सपर्ट ने कहा कि बाजार की निगाह विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुझान, रुपये और कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव पर भी रहेगी.

यह भी पढ़ें:
LIC में 20 फीसदी FDI के लिए सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानिए क्या हुआ चेंज?

FPI निवेशकों को पसंद नहीं आया भारतीय बाजार, पिछले हफ्ते निकाले 4500 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget