एक्सप्लोरर

SSY: बिटिया बन जाएगी करोड़पति, केवल इस स्कीम में हर साल करें 1 लाख रुपये का निवेश!

SSY: सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल केवल एक लाख रुपये के निवेश पर आपकी बच्ची करोड़पति बन सकती है. जानते हैं इस बारे में.

Sukanya Samriddhi Yojana: बच्ची के जन्म के साथ ही माता-पिता को उसकी पढ़ाई और शादी के खर्च को लेकर टेंशन हो जाती है. ऐसे में सरकार बेटियों के भविष्य की चिंता को दूर करने के लिए कई तरह की स्कीम चलाती है. एक ऐसी ही स्कीम का नाम है सुकन्या समृद्धि योजना. यह एक छोटी बचत योजना है जो टैक्स सेविंग के साथ-साथ तगड़े रिटर्न का लाभ भी देती है. इस स्कीम में हर साल 1 लाख रुपये का निवेश करने पर आपकी बच्ची को 21 वर्ष की आयु में तगड़ा लाभ मिल सकता है. जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के डिटेल्स के बारे में.

मिल रहा इतने ब्याज का लाभ

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर सरकार फिलहाल 8.2 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है. हाल ही में सरकार जुलाई से सितंबर के बीच ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों के बारे में जानकारी दी है. दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. SSY स्कीम के तहत हर खाताधारक को सालाना आधार पर 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक के निवेश का मौका मिलता है. इस स्कीम के तहत खाताधारकों को जमा राशि पर कंपाउंडिंग ब्याज दर का लाभ मिलता है. इस स्कीम में बच्ची के 15 साल के होने तक निवेश करना होता है. इसके बाद 21 वर्ष की आयु तक पैसे लॉकइन रहते हैं.

हर साल 1 लाख रुपये के निवेश पर मिलेगा कितना रिटर्न

अगर कोई व्यक्ति अपनी बच्ची के जन्म के साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना में हर दिन 1 लाख रुपये का निवेश करता है तो 15 वर्ष की आयु तक बच्ची के पास तक खाते में कुल जमा की गई राशि 15 लाख रुपये होगी. SSY कैलकुलेटर के मुताबिक बच्ची के 21 साल के होने पर उसे कुल 46,18,385 रुपये मिलेंगे. इसमें 15 लाख रुपये निवेश की गई राशि और 31,18.385 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा.

जानें SSY से जुड़े अन्य डिटेल

इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी. इसके साथ ही मैच्योरिटी पर खाताधारकों को मिलने वाली राशि भी पूरी तरह से टैक्स फ्री है. इस स्कीम को केंद्र सरकार ने साल 2015 में शुरू की थी. इस स्कीम के तहत जमा राशि को प्री-मैच्योर निकालने की परमिशन खास परिस्थितियों में मिलती है. बच्ची के 18 वर्ष की आयु के बाद खाते से 50 फीसदी तक राशि उसकी पढ़ाई के लिए निकाली जा सकती है. वहीं खाता शुरू करने के बाद इमरजेंसी की स्थिति में खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड के यूजर ध्यान दें! एक तारीख से इन बैंकों के बदल रहे नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget