एक्सप्लोरर

5G को लेकर कितने उत्साहित हैं भारतीय? अतिरिक्त पेमेंट के लिए कितने लोग तैयार-जानकर चौंकेंगे

5G Survey: ऑनलाइन कम्युनिटी प्लेटफॉर्म लोकल सर्किल की रिपोर्ट के मुताबिक, कई और यूजर्स 5जी के लिए तैयार हैं अगर यह कॉल ड्रॉप/कनेक्ट, नेटवर्क उपलब्धता और लो स्पीड जैसे प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन देता है.

5G: भारत ने चुनिंदा शहरों में कुछ स्थानों पर 5जी सर्विस शुरू की है. 5जी पर स्विच करने के इच्छुक लोगों में से 43 फीसदी 3जी या 4जी सेवाओं के लिए वर्तमान कीमत से अधिक कुछ भी भुगतान करने को तैयार नहीं हैं. शुक्रवार को एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई. 

सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात
ऑनलाइन कम्युनिटी प्लेटफॉर्म लोकल सर्किल की रिपोर्ट के मुताबिक, कई और यूजर्स 5जी के लिए तैयार हैं अगर यह कॉल ड्रॉप/कनेक्ट, नेटवर्क उपलब्धता और लो स्पीड जैसे प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन देता है. अन्य 43 फीसदी ने संकेत दिया कि वे 10 फीसदी तक अतिरिक्त कीमत का भुगतान करने को तैयार हैं. उनमें से केवल 2 फीसदी ने 5जी के लिए 25-50 फीसदी अधिक कीमत का भुगतान करने की इच्छा जाहिर की. भारत में क्षेत्र और कनेक्टिविटी के आधार पर 40-50 एमबीपीएस की 4जी स्पीड के मुकाबले, 5जी सर्विस से 300 एमबीपीएस या उससे अधिक स्पीड की उम्मीद है.

रिलायंस जियो और एयरटेल ने लॉन्च के पहले फेज के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, वाराणसी, चंडीगढ़, दिल्ली, जामनगर, गांधीनगर, मुंबई, पुणे, लखनऊ, कोलकाता, सिलीगुड़ी, गुरुग्राम और हैदराबाद की पहचान की है. रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में शामिल सिर्फ 5 फीसदी मोबाइल सब्सक्राइबर ही 2022 में 5जी में जाने के लिए तैयार हैं.

2023 में 5जी डिवाइस खरीदेंगे इतने फीसदी भारतीय
सर्वे में शामिल 20 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके पास पहले से ही 5जी डिवाइस है, वहीं 4 फीसदी को इस साल सर्विस मिलने की संभावना है. अन्य 20 फीसदी ने कहा कि वे 2023 में 5जी डिवाइस खरीदेंगे. अधिकतर मोबाइल ग्राहकों को उम्मीद है कि 5जी सर्विस में अपग्रेड करने से कॉल ड्रॉप/कनेक्ट की समस्याओं में कमी आएगी, बेहतर नेटवर्क उपलब्ध होगा और स्पीड भी बढ़ेगी.

10 करोड़ यूजर्स के पास 5जी-रेडी डिवाइस होने की उम्मीद 
भारत में 500 मिलियन से अधिक स्मार्टफोन यूजर्स में से, इस साल के आखिर तक लगभग 100 मिलियन के पास 5जी-रेडी डिवाइस होने की उम्मीद है. लगभग 24 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि निकट भविष्य में एक नया अपग्रेडेड डिवाइस खरीदने की उनकी कोई योजना नहीं है, जबकि अन्य 22 फीसदी ने अभी तक अपना मन नहीं बनाया है.

फोन मैन्यूफैक्चर्रर्स के साथ टेलीकॉम विभाग ने की बैठक
दूरसंचार विभाग ने अपनी योजनाओं के बारे में सरकार को अपडेट करने के लिए इस सप्ताह की शुरूआत में ऑपरेटरों के साथ-साथ फोन निमार्ताओं से मुलाकात की, ताकि 5जी रोल-आउट जल्द से जल्द हो सके. सैमसंग ने कहा कि वे अपने ऑपरेटर पार्टनर्स के साथ काम कर रहे हैं और नवंबर के मध्य तक अपने सभी 5जी डिवाइस में ओटीए अपडेट को रोल आउट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. एप्पल ने कहा कि वह दिसंबर में आईफोन यूजर के लिए 5जी को रोल आउट करना शुरू कर देगा.

ये भी पढ़ें

GST on Paratha: थाली के पराठे पर रोटी से ज्यादा देना होगा जीएसटी, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल जंग का असर, मार्च में अब तक 18 परसेंट तक लुढ़के बजाज फाइनेंस के शेयर
ईरान-इजरायल जंग का असर, मार्च में अब तक 18 परसेंट तक लुढ़के बजाज फाइनेंस के शेयर
Raymond ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया का एक्सीडेंट, मुंबई के अस्पताल में एडमिट
Raymond ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया का एक्सीडेंट, मुंबई के अस्पताल में एडमिट
अब ऑनलाइन खाने का ऑर्डर पड़ेगा महंगा! जोमैटो ने 2.40 रुपये बढ़ाई डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस
अब ऑनलाइन खाने का ऑर्डर पड़ेगा महंगा! जोमैटो ने 2.40 रुपये बढ़ाई डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक जानें आपके शहर में Petrol की नई कीमत?
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक जानें आपके शहर में Petrol की नई कीमत?

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: वियतनाम युद्ध की याद दिलाकर ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा- 'जीत के झूठे दावे बंद...'
वियतनाम युद्ध की याद दिलाकर ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा- 'जीत के झूठे दावे बंद...'
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच 'बुजुर्ग खिलाड़ी', जानें किस टीम में किसका नाम?
आईपीएल 2026 में खेलेंगे ये पांच 'बुजुर्ग खिलाड़ी', जानें किस टीम में किसका नाम?
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
UP Board का बड़ा धमाका, अब रटकर नहीं पास होंगे छात्र, हिंदी सिलेबस में होगा क्रिएटिव बदलाव!
UP Board का बड़ा धमाका, अब रटकर नहीं पास होंगे छात्र, हिंदी सिलेबस में होगा क्रिएटिव बदलाव!
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
Embed widget