एक्सप्लोरर

स्विगी लेकर आया नया प्रीमियम प्लान, महज इतने के सब्सक्रिप्शन पर मिलेंगे अनलिमिटेड बेनेफिट्स

Swiggy ने One BLCK के नाम से अपने प्रीमियम मेंबरशिप प्रोग्राम को लॉन्च किया है. इसमें शामिल होने वाले कस्टमर्स को अधिक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

Swiggy One BLCK: ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने अपने प्रीमियम मेंबरशिप प्लान को  'One BLCK' के नाम से लॉन्च किया है. बुधवार को इसे लॉन्च किए जाने के मौके पर कंपनी ने कहा कि इस invite-only प्रीमियम मेंबरशिप प्रोग्राम में उन ग्राहकों को जोड़ा जाएगा, जो अधिक बेहतर सर्विसेज की चाह रखते हैं.

One BLCK मेंबर्स को दी जाएगी प्राथमिकता

इसे सब्सक्राइब करने वाले ग्राहकों को डाइन आउट पर यानी कि कहीं बाहर खाने जाने पर कॉकटेल, कोल्डड्रिंक्स और डेजर्ट कॉम्पलीमेंट्री के तौर पर फ्री में ऑफर किए जाएंगे. इसके सब्सक्रिशन पर यूजर्स को फूड आइटम्स डिलीवरी की फास्ट सर्विस मिलेगी.

इसके साथ ही किसी भी तरह की कोई परेशानी में सब्सक्राइबर्स को Swiggy के टॉप कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के पास अपनी बात को रखने का भी मौका मिलेगा. यानी कि इसमें मेंबर्स को प्राथमिकता के साथ सबसे पहले कस्टमर सर्विस दी जाएगी. कंपनी का ये भी दावा है कि इसे चुनने वाले यूजर्स को ऑन टाइम डिलीवरी की गारंटी मिलेगी. 

मिलेंगे कई तरह के बेनिफिट्स

स्विगी के One BLCK सर्विस को 299 रुपये में तीन महीने के लिए सब्सक्राइब कर सकेंगे. इसे कई चरणों में लागू किया जाएगा. मेंबरशिप सर्विस को देश के चुनिंदा लोगों को ही मुहैया कराया जाएगा. इसके बेनिफिट्स में फूड या ग्रॉसरी आइटम्स की अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी और ऑडर्स पर भारी डिस्काउंट भी शामिल हैं.

स्विगी पर अपने अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए वर्तमान में Swiggy One के मेंबर्स भी इस सर्विस को अपग्रेड करा सकेंगे. One BLCK देश में एक ऐसा मेंबरशिप प्लान है, जिसके तहत फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स, डाइनिंग आउटआउट सभी श्रेणियों के बेनिफिट्स एक ही जगह मिलेंगे. इसके मेंबर्स को सदस्यों को अमेजन प्राइम, हॉटस्टार, हैमलीज, सिनेपोलिस जैसे अन्य टॉप पार्टनरशिप ब्रांड्स के भी बेहतर ऑफर मिलेंगे.

'ग्राहकों के लिए बिजनेस क्लास One BLCK'

स्विगी के को-फाउंडर और सीजीओ फणी किशन (Phani Kishan) ने कहा, "स्विगी One BLCK हमारे ग्राहकों के लिए बिजनेस-क्लास के बराबर है. इसे लॉन्च करने के साथ हम इंडस्ट्री में प्रीमियम मेंबरशिप की कैटेगरी में नया बेंचमार्क स्थापित करने जा रहे हैं.'' 

Bank Nominee: अब प्रॉपटी के बंटवारे में नहीं कोई झंझट, बैंक के इस नए नियम से ग्राहकों को मिली बड़ी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
Pakistan Wheat Crisis: पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने
पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने
मोटी कमाई का महा मौका! शेयर बाजार में होगी धाकड़ IPOs की एंट्री, लिस्ट में Reliance Jio, Flipkart जैसे कई बड़े नाम
मोटी कमाई का महा मौका! शेयर बाजार में होगी धाकड़ IPOs की एंट्री, लिस्ट में Reliance Jio, Flipkart जैसे कई बड़े नाम
Emergency Fund Rule: नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत

वीडियोज

John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
शंकराचार्य की अर्जी पर फैसला सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस को पूछताछ की छूट
शंकराचार्य की अर्जी पर फैसला सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस को पूछताछ की छूट
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Rinku Singh Father Death: 'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली, देखें रिएक्शन 
'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
Embed widget