एक्सप्लोरर

Tata Group: ताइवान से सेमीकंडक्टर बनाने में माहिर लोगों को भारत लाएगी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, जल्द होगा रोडशो

Tata Electronics: टाटा ग्रुप गुजरात और असम में चिप पैकेजिंग प्लांट लगाने जा रही है. कंपनी की एक टीम अब ताइवान जाकर 7 पदों पर लोगों की तलाश करने वाली है.

Tata Electronics: टाटा ग्रुप (Tata Group) सेमीकंडक्टर और चिप बनाने की फील्ड में उतर चुका है. टाटा ग्रुप ने गुजरात और असम में चिप पैकेजिंग प्लांट लगाने का फैसला किया है. इनकी मदद से लगभग 47 हजार जॉब पैदा होंगे. हालांकि, टाटा ग्रुप अब अपने सेमीकंडक्टर प्लान में प्रोफेशनल लोगों को जोड़ने की तैयारी में है. कंपनी सेमीकंडक्टर बनाने में माहिर ताइवान के प्रोफेशनल को अपने साथ जोड़ने में जुट गई है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का रोडशो जल्द ताइवान में होने वाला है. कंपनी वहां से 7 तरह के प्रोफेशनल भारत लाना चाह रही है.

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ताइवान में तलाशेगी टैलेंट 

ताइवान को सेमीकंडक्टर बनाने में महारत हासिल है. दुनिया में बनने वाले 60 फीसदी सेमीकंडक्टर इसी छोटे से देश में बनते हैं. यही वजह है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) ताइवान से टैलेंट को भारत लाना चाहती है. कंपनी की टीम ताइवान की सिंचू काउंटी जाने वाली है. यहां पर कई कंपनियों के चिप फेब्रिकेशन प्लांट हैं. इनमें ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन, पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन, यूनाइटेड माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन और एपीस्टार शामिल हैं. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की टीम 13 अप्रैल को वहां रोडशो करने वाली है.

ताइवान में जल्द होने जा रहा रोडशो  

कंपनी के सामने सबसे बड़ी चुनौती ताइवान के प्रोफेशनल को अच्छी सैलरी और कैरियर में विकास की संभावनाएं देना होगा. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को टैलेंट तलाशने में पावरचिप सेमीकंडक्टर की पूरी मदद मिलने वाली है. साथ ही ताइवान की अन्य कंपनियां और यूनिवर्सिटी भी टाटा को कुशल कर्मचारी उपलब्ध करा सकती हैं. यह रोडशो ऐसे हालत में होने जा रहा है, जब ताइवान की जनता हाल ही में आए भूकंप के प्रभावों से जूझ रही है. 

इन पदों पर दी जाएगी नौकरी 

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ताइवान से 5 से 16 साल अनुभव वाले प्रोफेशनल को भारत लाना चाहती है. इन सभी को भारत से ही काम करना होगा. इनकी 18 महीने की ट्रेनिंग ताइवान में ही होगी. कंपनी 7 रोल के लिए ताइवान के प्रोफेशनल को नौकरी देगी. इनमें इक्विपमेंट इंजीनियर, यील्ड इंजीनियर और ऑटोमेशन इंजीनियर के अलावा इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल डिप्लोमा रखने वालों को भी नौकरी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें 

Byju Aakash: दीपक मेहरोत्रा बनेंगे नए सीईओ, बायजू आकाश की लीडरशिप में होने जा रहा बदलाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol News: नेपाल में भारत से 60 रुपए महंगा है पेट्रोल, कीमतों में अंतर का फायदा उठा रहे तस्कर, सरकार ने लिया ये एक्शन
नेपाल में भारत से 60 रुपए महंगा है पेट्रोल, कीमतों में अंतर का फायदा उठा रहे तस्कर, सरकार ने लिया ये एक्शन
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर सबसे नया अपडेट, न्यूनतम बेसिक सैलरी में 92% से 283% तक उछाल की उम्मीद
फिटमेंट फैक्टर पर सबसे नया अपडेट, न्यूनतम बेसिक सैलरी में 92% से 283% तक उछाल की उम्मीद
LPG Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर और होगा महंगा, केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, कारण भी बता दिया
LPG Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर और होगा महंगा, केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, कारण भी बता दिया
Rajesh Exports: गबन- हेराफेरी के आरोपों के बीच लगातार तीसरे दिन गिरे राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर, PLI स्कीम से भी हटाई जा सकती है कंपनी
गबन- हेराफेरी के आरोपों के बीच लगातार तीसरे दिन गिरे राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर, PLI स्कीम से भी हटाई जा सकती है कंपनी

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को NDA सरकार ने दिया बड़ा झटका, 10.5 करोड़ लोगों पर सीधा असर
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को NDA सरकार ने दिया बड़ा झटका, 10.5 करोड़ लोगों पर सीधा असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को मिसाइलों से दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Byculla Station Viral Video: भायखला स्टेशन पर हैवानियत! प्लेटफॉर्म पर सो रहा था बुजुर्ग, बेल्ट से पीटने लगा शख्स, देखें वीडियो
भायखला स्टेशन पर हैवानियत! प्लेटफॉर्म पर सो रहा था बुजुर्ग, बेल्ट से पीटने लगा शख्स, देखें वीडियो
UP Maize Procurement: यूपी में 15 जून से MSP पर शुरू होगी मक्का की खरीद, इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा फायदा
यूपी में 15 जून से MSP पर शुरू होगी मक्का की खरीद, इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा फायदा
Embed widget