एक्सप्लोरर

Tata Group: टाटा ग्रुप के इस शेयर ने निवेशकों की मनाई दिवाली, 1 लाख के बना दिए ₹10 करोड़

साल 2000 में Titan के शेयर की कीमत मात्र 2.56 रुपये ही थी. इस दिवाली 21 अक्टूबर को टाइटन के शेयर 2,670.65 रुपये पर पहुंच गए. यानी 22 साल में टाइटन के शेयर 104196.88 प्रतिशत उछल आया है.

Tata Group Titan Stock Return: अगर आप दिवाली (Diwali-2022) के दिन शेयर मार्केट (Share Market) में इन्वेस्ट करने जा रहे है, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. आपको बता दें कि टाटा ग्रुप के शेयर (Tata Group) में इन्वेस्ट करने वालों को जबरदस्त मुनाफा हुआ है. लंबी अवधि में टाटा ग्रुप के एक शेयर ने अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है. यह शेयर ज्वैलरी कंपनी टाइटन (Titan Share) का है. टाइटन के शेयर में अगर किसी निवेशक ने 22 साल पहले दिवाली पर निवेश किया होता, तो उसे इस दिवाली पर 1 लाख फीसदी से ज्यादा का मुनाफा होता. यानि अगर किसी ने 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो आज उसे 10 करोड़ रुपए का फायदा हो जाता. 

टाइटन के शेयर की कीमत
आपको बता दें कि Titan के शेयर प्राइस हिस्ट्री को देखें तो साल 2000 में NSE पर 27 अक्टूबर को टाइटन के शेयर की कीमत मात्र 2.56 रुपये ही थी. इस दिवाली 21 अक्टूबर को टाइटन के शेयर 2,670.65 रुपये पर पहुंच गए. यानी 22 साल में टाइटन के शेयर 104196.88 प्रतिशत उछल आया है. रकम से हिसाब से देखें तो अगर किसी निवेशक ने 22 साल पहले दिवाली के मौके पर टाइटन के शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज की तारीख में उसे 10.44 करोड़ रुपये होती.

अंतिम 5 साल का रिटर्न 
पिछले 5 साल में यह शेयर 352.61 प्रतिशत चढ़ा है. 1 साल में टाइटन के शेयर 12.25 प्रतिशत चढ़ गए हैं. वहीं, इस साल YTD में टाइटन के शेयरों ने 5.82 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. पिछले 6 महीने में यह शेयर 8.83 प्रतिशत तक चढ़ा है. लास्ट 5 कारोबारी दिन में यह शेयर 2.20 प्रतिशत चढ़ा है.

देखें ओवरऑल परफॉर्मेंस
Tata ग्रुप कंपनी का कहना है कि सितंबर 2022 तिमाही में उसकी ओवरऑल सेल्स सालाना आधार पर 18 पर्सेंट बढ़ी है. साथ ही, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने अपने रिटेल नेटवर्क में 105 स्टोर जोड़े हैं. ज्वैलरी, वॉचेज एंड वियरेबल्स और आईकेयर सेगमेंट में ऑपरेट करने वाली कंपनी टाइटन ने अपने तिमाही अपडेट में कहा कि उसके ज्यादातर बिजनेस में हेल्दी डबल-डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है. सालाना आधार पर ओवरऑल सेल्स 18 पर्सेंट बढ़ी है. वही वॉचेज एंड वियरेबल्स डिवीजन की ग्रोथ सालाना आधार पर 20 प्रतिशत रही है. इस डिवीजन ने हाइएस्ट तिमाही रेवेन्यू हासिल किया है. कंपनी ने टाइटन वर्ल्ड के 7 नए स्टोर, Helios के 14 स्टोर और Fastrack के 2 नए स्टोर ऐड किए हैं.

 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

 

ये भी पढ़ें-

Moonlighting Update: एक साथ दो जगह काम करने पर आईटी कंपनी का एक्शन, नौकरी से निकाला बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिस्टर मोदी, यू विल नेवर...', 'जन नायकन' की रिलीज रुकने पर एक्टर विजय के समर्थन में आए राहुल गांधी
'मिस्टर मोदी, यू विल नेवर...', 'जन नायकन' की रिलीज रुकने पर एक्टर विजय के समर्थन में आए राहुल गांधी
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
चीन-पाकिस्तान को भारत की चेतावनी, सेना प्रमुख बोले- 1963 का एग्रीमेंट अवैध, शक्सगाम पर समझौता मंजूर नहीं
चीन-पाकिस्तान को भारत की चेतावनी, सेना प्रमुख बोले- 1963 का एग्रीमेंट अवैध, शक्सगाम पर समझौता मंजूर नहीं
परफ्यूम, लोशन और फोकस… बैटिंग से पहले ऐसा होता है विराट कोहली का रूटीन, वायरल वीडियो ने खोले राज
परफ्यूम, लोशन और फोकस… बैटिंग से पहले ऐसा होता है विराट कोहली का रूटीन, वायरल वीडियो ने खोले राज

वीडियोज

Premanand Ji Maharaj के साथ अपनी मुलाकात पर क्या बोले Ashutosh Rana | Premanand Ji Maharaj Pravachan
Kargil में बहने लगी झील, बर्फ ही बर्फ देख आप चौंक जाएंगे । Snowfall । Cold । Jammu Kashmir
Trump का Iran Card: क्या India पर 75% Tariffs का खतरा?| Paisa Live
टैरिफ पर Trump के इस फैसले ने पूरी दुनिया को चौंकाया, ईरान से Trade को लेकर बढ़ाई टेंशन !
ना EMI, ना करोड़ों—₹10k में Luxury Property का मालिक कैसे बनें?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर मोदी, यू विल नेवर...', 'जन नायकन' की रिलीज रुकने पर एक्टर विजय के समर्थन में आए राहुल गांधी
'मिस्टर मोदी, यू विल नेवर...', 'जन नायकन' की रिलीज रुकने पर एक्टर विजय के समर्थन में आए राहुल गांधी
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
चीन-पाकिस्तान को भारत की चेतावनी, सेना प्रमुख बोले- 1963 का एग्रीमेंट अवैध, शक्सगाम पर समझौता मंजूर नहीं
चीन-पाकिस्तान को भारत की चेतावनी, सेना प्रमुख बोले- 1963 का एग्रीमेंट अवैध, शक्सगाम पर समझौता मंजूर नहीं
परफ्यूम, लोशन और फोकस… बैटिंग से पहले ऐसा होता है विराट कोहली का रूटीन, वायरल वीडियो ने खोले राज
परफ्यूम, लोशन और फोकस… बैटिंग से पहले ऐसा होता है विराट कोहली का रूटीन, वायरल वीडियो ने खोले राज
'लाफ्टर शेफ 3' को ईशा मालवीय ने कहा- अलविदा, खुद बताई शो छोड़ने के पीछे की बड़ी वजह
'लाफ्टर शेफ 3' को ईशा मालवीय ने कहा- अलविदा, बताई शो छोड़ने की वजह
भैरव बटालियन में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है इन जवानों की सैलरी?
भैरव बटालियन में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है इन जवानों की सैलरी?
UP पुलिस की इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, ये कैंडिडेट्स तुरंत करें आवेदन
UP पुलिस की इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, ये कैंडिडेट्स तुरंत करें आवेदन
Lung Cancer Symptoms: बच्चे तो नहीं करते स्मोकिंग फिर उन्हें क्यों हो जाता है लंग कैंसर, क्या हैं इसके कारण?
बच्चे तो नहीं करते स्मोकिंग फिर उन्हें क्यों हो जाता है लंग कैंसर, क्या हैं इसके कारण?
Embed widget