एक्सप्लोरर

Tea Price Hike: चाय भी होगी महंगी! देश के बड़े ब्रांड्स को इस वजह से बढ़ाने पड़ेंगे दाम-जानें

Tea Prices: अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो आपनी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. दिग्गज कंपनियां पैकेज्ड चाय की कीमतों में इजाफा करने पर विचार कर रही है. जानें इसके पीछे क्या कारण है.

Tea Prices: भारत के लोगों को चाय पीना बेहद पसंद है. देश में पैकेज्ड चाय बेचने वाली दो बड़ी कंपनियां यानी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) जल्द चाय की कीमतों में इजाफा करने वाले हैं. बिजनेस टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक चाय के घटते भंडार और बढ़ती लागत का असर इसकी कीमतों पर पड़ सकता है और जल्द ही बड़ी कंपनियां इसकी कीमतों में वृद्धि कर सकती हैं. इसका सीधा असर सुपर मार्केट में मिलने वाली चाय के दाम पर पड़ेगा और ग्राहकों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

इस मामले पर बिजनेस टुडे से बात करते हुए HUL के प्रवक्ता ने यह माना है कि इस सीजन में चाय की लागत में बढ़ोतरी आई है और इसकी सीधा असर चाय खरीद मूल्य पर दिख रहा है. चाय कमोडिटी लिंक्ड श्रेणी के तहत आता है, ऐसे में कंपनी के लिए इसकी कीमतों को मॉनिटर करना आवश्यक हो गया है. कंपनी अपने ग्राहकों और अपने मुनाफे दोनों के बारे में सोचकर ही विचार करेगी. वहीं टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट की तरफ से इस मामले पर किसी तरह का बयान नहीं आया है.

दोनों कंपनियों में चाय की बिक्री का है बड़ा हिस्सा

गौरतलब है कि पैकेज्ड चाय बेचने वाली FMCG कंपनियां टाटा कंज्यूमर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का एक बड़ा हिस्सा चाय की बिक्री के जरिए ही आता है. आंकड़ों के मुताबिक चाय HUL की कमाई का 25 फीसदी हिस्सा है. वहीं टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स अपने beverage बिजनेस 58 फीसदी हिस्सा चाय के बिजनेस से पूरा करता है. मगर खास बात ये है कि दोनों ही कंपनी अपनी चाय के द्वारा होने वाली इनकम के बारे में अलग-अलग खुलासा नहीं करती है. ऐसे में इस बढ़ोतरी से चाय के बिजनेस पर कितना असर पड़ेगा, इसका अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है.

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स टाटा टी, Tetley, Teapigs और  Tata Starbucks जैसे कई तरह के ब्रांड अपरेट करते हैं. वहीं लिप्टन, ताज महल, Brooke Bond और Bru जैसे ब्रांड्स HUL के अंतर्गत आते हैं.

चाय के उत्पादन में आई कमी-

असम और पश्चिम बंगाल देश में सबसे ज्यादा चाय उत्पादन करने वाले राज्य हैं. दोनों ही राज्यों में चाय के उत्पादन में कमी आई है जिसका असर इस साल जनवरी से लेकर जुलाई के चाय के प्रोडक्शन पर दिख रहा है. पिछले छह महीने में देश में कुल चाय का प्रोडक्शन 13 फीसदी तक गिरकर 5.53 टन पर आ गया है. इसका असर अब चाय की कीमतों पर दिख रहा है. भारतीय चाय संघ के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर में स्थित राज्यों में चाय की नीलामी कीमतों में 21 फीसदी और दक्षिण राज्यों में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. उत्तर भारत में चाय की कीमत 255 रुपये और दक्षिण में 118 रुपये तक पहुंच गई है. इस कारण टाटा और HUL जैसी कंपनियों ने अपनी चाय खरीदने की मात्रा में कटौती की है. इसके साथ ही कंपनी के प्रॉफिट मार्जिन पर भी इसका असर दिख रहा है. अधिकारियों के मुताबिक टाटा अब नीलामी केंद्र के बजाय अब सीधे खेतों से चाय खरीदना ज्यादा पसंद कर रही है.

कंपनियां दाम बढ़ाने के लिए हो रही मजबूर

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स अब चाय खरीदने के लिए पहले के मुकाबले 23 फीसदी और HUL 45 फीसदी ज्यादा पैसे खर्च कर रही है. ऐसे में अब दोनों ही कंपनियां अपने प्रॉफिट मार्जिन को बनाए रखने के लिए चाय की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 1 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी पर ग्राहकों को इतना असर नहीं पड़ेगा, मगर उसे अधिक की बढ़ोतरी चाय की डिमांड पर असर डाल सकती है. इसके साथ ही कई प्रीमियम लोकर ब्रांड्स ने पहले ही अपनी कीमतों में इजाफा कर दिया है. चाय की कीमतों में बढ़ोतरी करते वक्त कंपनियों को अपने मुनाफे और ग्राहकों की जेब दोनों बातों का खास ख्याल रखना होगा. 

ये भी पढ़ें-

India Vs China: भारत की ड्रैगन को पटखनी! चीन को मात देकर बनेगा निवेश के लिए सबसे पोपुलर इमर्जिंग मार्केट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतें घटीं या बढ़ीं? जानिए आज आपके शहर का लेटेस्ट रेट
होली पर सोने-चांदी की कीमतें घटीं या बढ़ीं? जानिए आज आपके शहर का लेटेस्ट रेट
Stock Market 4 March: ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर
ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Embed widget