एक्सप्लोरर

Tesla in India: कब होगी भारत में टेस्ला की एंट्री? एलन मस्क के इस कदम से तेज हुए कयास

Musk Follows PM Modi: मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में अपनी गाड़ियां इम्पोर्ट करना चाहती है. दूसरी ओर भारत सरकार लगातार कहती आई है कि कंपनी इम्पोर्ट करने के बजाय लोकल लेवल पर गाड़ियां मैन्यूफैक्चर करे.

दुनिया के सबसे प्रमुख इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में से एक टेस्ला (Tesla) लंबे समय से भारतीय बाजार में एंट्री की राह देख रही है. भारत में टेस्ला की एंट्री को लेकर करीब एक साल के बाद फिर से कयास लगाए तेज होने लगे हैं. इस बार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) के एक कदम से ही कयासों को बल मिल रहा है.

इस कारण तेज हुए कयास

दरअसल दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों में से एक एलन मस्क ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को फॉलो करना शुरू किया है. पीएम मोदी चौथे ऐसे वर्ल्ड लीडर हैं, जिन्हें ट्विटर पर मस्क फॉलो करते हैं. मोदी से पहले मस्क ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (UK PM Rishi Sunak), पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (Former US President Barak Obama) और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emanuel Macron) को फॉलो कर रहे हैं.

ट्विटर पर मस्क सबसे लोकप्रिय

अब ट्विटर भी एलन मस्क की कंपनी हो चुकी है. वह इससे पहले भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर काफी चर्चित रहे हैं. मस्क ट्विटर पर सिर्फ 194 लोगों को ही फॉलो करते हैं, जबकि उनके खुद के फॉलेअर्स की लिस्ट काफी लंबी-चौड़ी है. वह इस मामले में 134.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पहले पायदान पर हैं. दूसरे नंबर पर बराक ओबामा हैं, जिन्हें करीब साल भर पहले मस्क ने पीछे छोड़ा था. वहीं 87.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी भी ट्विटर के सबसे लोकप्रिय यूजर्स में से एक हैं.

लोग करने लगे ऐसी बातें

पीएम मोदी को ट्विटर पर मस्क के द्वारा फॉलो करने की जानकारी जैसे ही सामने आई, लोग इसे भारत में टेस्ला की संभावित एंट्री से जोड़ने लगे. कई यूजर्स कहने लगे कि टेस्ला भारत में फैक्ट्री लगा सकती है. यह पहली बार नहीं है, जब भारत में टेस्ला की संभावित एंट्री के कयास लगाए जा रहे हों. हालांकि इस राह में अभी भी कई रोड़े हैं.

टेस्ला कर रही है यह मांग

मस्क की कंपनी टेस्ला पहले भारत में अपनी गाड़ियां इम्पोर्ट करना चाहती है और इसके लिए वह टैक्स में छूट की मांग कर रही है. मस्क का कहना है कि वह पहले भारत में टेस्ला करें इम्पोर्ट करेंगे और इसके बाद ही भारत में फैक्ट्री लगाने के बारे में सोचा जा सकता है. दूसरी ओर भारत सरकार लगातार कहती आई है कि कंपनी इम्पोर्ट करने के बजाय लोकल लेवल पर गाड़ियां मैन्यूफैक्चर करे.

भारत सरकार का ऐसा है रुख

अभी टेस्ला अमेरिका के अलावा जर्मनी और चीन में अपनी गाड़ियां बनाती है. कपंनी चीन की फैक्ट्री से एशियाई और यूरोपीय बाजारों में इम्पोर्ट करती है. भारत सरकार का साफ कहना है कि टेस्ला भारत में मेड इन चाइना गाड़ियां डम्प करने के बजाय यहीं फैक्ट्री लगाने पर विचार करे. भारत सरकार अभी पूरी तरह से तैयार इलेक्ट्रिक गाड़ियों के आयात पर 100 फीसदी शुल्क लगाती है. इससे ऐसी गाड़ियों का दाम सीधे डबल हो जाता है. वहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पार्ट के इम्पोर्ट पर 15 से 30 फीसदी का शुल्क लगता है.

ये भी पढ़ें: सोना कम करेगा सरकार की परेशानी? पहली बार हासिल हुआ यह आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget