एक्सप्लोरर

Money Management Tips: कितना भी कमा लूं, नहीं बचता पैसा! ऐसे लोगों के लिए आ गया 50-30-20 का फॉर्मूला

Money Management Tips: क्‍या आपके हाथों में भी पैसे नहीं टिकते? सैलरी अकाउंट हफ्ते भर में ही खाली हो जाता है? अगर आपका जवाब हां में है तो पढि़ए 50-30-20 फार्मूले के बारे में.

Money Management Tips: क्‍या आपके हाथों में भी पैसे नहीं टिकते? सैलरी आने के कुछ हफ्ते बाद ही अकाउंट खाली हो जा रहा है? अगर ऐसा है तो आपको बजट बनाकर चलने की जरूरत है. सरकार भी अपनी आमदनी और खर्च का हिसाब-किताब रखने के लिए बजट बनाती है. अपने रोजमर्रा की जरूरतों और भविष्‍य के लक्ष्‍यों के लिए हम सबको बजट बनाकर (Money Management) चलना चाहिए ताकि बचत और खर्च के बीच एक संतुलन बना रहे. पर्सनल फाइनेंस की भाषा में हम इसे फाइनेंशियल प्‍लानिंग कहते हैं. फाइनेंशियल प्‍लानिंग में 50-30-20 का फॉर्मूला आपके काफी काम आएगा. इस फॉमूला को अपनाने के बाद आपके बैंक खाते में भी पैसे ठहरने लगेंगे और आप भविष्‍य के आर्थिक लक्ष्‍यों को आसानी से प्राप्‍त कर सकेंगे. 

क्‍या है 50-30-20 फॉर्मूला?

वास्‍तव में फाइनेंशियल प्‍लानिंग का यह फॉर्मूला अमल में लाना काफी आसान है. इस फॉर्मूले के अनुसार, आप अपनी को आमदनी को 3 हिस्‍सों में बांट दीजिए. आमदनी का 50 प्रतिशत जरूरतों के लिए, 30 प्रतिशत अपनी चाहतों के लिए और 20 प्रतिशत बचत और निवेश में बांट दीजिए. इसकी बदौलत आप हर आवश्‍यकता के लिए अलग-अलग बांटे गए फंड का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इससे आपका खर्च अनुशासित रहेगा. अब जानते हैं कि अपने खर्चों को जरूरत, चाहत और बचत में कैसे बांटें. 

जरूरत के लिए 50 प्रतिशत अलग करें

जरूरत वैसी चीज है जिसके बिना जीना मुश्किल है. इनमें विभिन्‍न बिलों के भुगतान, राशन, किराया या घर की ईएमआई, बीमा प्रीमियम, न्‍यूनतम कर्ज का भुगतान आदि शामिल है. इन जरूरतों को पूरी  कर ही जिंदगी सुख से जी सकते हैं. 
इस नियम के अनुसार, आपकी आय का आधा हिस्‍सा हमेशा ही वैसे मदों में खर्च होना चाहिए जो अत्‍यावश्‍यक हैं, जिनके बिना जिंदगी जीना मुश्किल हो जाता है. इस श्रेणी से आपको टीवी केबल या नेटफ्लिक्‍स के सब्‍सक्रिप्‍शन आदि पर खर्च नहीं करना चाहिए. 

चाहत पर करें अधिकतम 30 प्रतिशत खर्च

अब आप पूछेंगे कि चाहत (Wants) क्‍या होती है? इस श्रेणी में वैसी चीजें शामिल होती हैं जो आपके सामान्‍य जिंदगी जीने के लिए जरूरी नहीं होती. इस श्रेणी में शामिल होने वाली चीजों में कभी-कभार बाहर खाना, छुट्टियां मनाने जाना, पर्व-त्‍योहारों में शॉपिंग, हॉबी क्‍लासेस आदि शामिल हैं. याद रखिए चाहतें अनगिनत हो सकती हैं, अगर इन पर काबू आपने नहीं किया तो आपकी बचत में सेंध लग सकती है. 

20 प्रतिशत की बचत करें

जरूरतों और चाहतों की बदौलत आप वर्तमान में बेहतर जिंदगी जी सकते हैं लेकिन बचत के जरिये आप अपने भविष्‍य को सुखमय बना सकते हैं. बचत जरूरी है लेकिन ज्‍यादातर लोग इस पर गौर नहीं फरमाते. आपकी आमदनी का 20 प्रतिशत हिस्‍सा अनिवार्य रूप से बचत और निवेश के लिए अलग रखा जाना चाहिए. फाइनेंशियल प्‍लानर्स की मानें तो पहले बचत और निवेश ही करना चाहिए बाद में खर्च. याद रखिए, बचत में कटौती कर अगर आप दोस्‍तों के साथ कोई ट्रिप प्‍लान कर रहे हैं तो ये नुकसानदेह है. हर ऐसी चीज इंतजार कर सकती है, लेकिन आपकी बचत और निवेश इससे अछूती रहनी चाहिए. जिंदगी में आर्थिक उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. इससे उबरने में आपकी बचत ही हमेशा काम आएगी. 

क्‍या फायदा होगा 50-30-20 वाले फार्मूले से?

जब आप सफलतापूर्वक अपनी जीवनशैली यानी लाइफस्‍टाइल का प्रबंधन करने लगते हैं तो आप बचत के लिए ज्‍यादा पैसे अलग कर सकते हैं। इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद इस नियम को आप आप ऐसे पढें - 50 प्रतिशत जरूरत के लिए, 20 प्रतिशत चाहतों के लिए और 30 प्रतिशत बचत के लिए। 

ये भी पढ़ें-

Costlier Loan: अब इस बैंक ने अपने कस्टमर्स को दिया झटका! बढ़ाया अपना MCLR, जानें कितनी बढ़ेगी EMI

Home Loan: लोन की ब्याज दरों में इजाफे के बाद भी कम नहीं हो रहा Home Buyers का उत्साह! होम लोन लेने वालों की संख्या दोगुनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट
LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget