एक्सप्लोरर

AC Industry : एसी इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छी रही पहली छमाही, बिके 60 लाख यूनिट्स

जनवरी से लेकर जून के बीच घरेलू एसी बाजार करीब 60 लाख यूनिट्स का रहा है. पहले कभी बिक्री आंकड़े इतने अधिक नहीं रहे.

AC Industry In India : उत्तर भारत में भारी गर्मी का दौर चल रहा है, इसके साथ ही पूरे देश में एयर कंडीशनर (Air Conditioner) की डिमांड काफी तेजी से बढ़ गई है. तेज गर्मी में सिर्फ AC ही आपको राहत दे सकता है. AC की बढ़ती डिमांड से व्यापारियों को जमकर फायदा हुआ है. आपको बता दे कि साल 2022 की घरेलू बाजार की पहली छमाही में एसी की बिक्री 60 लाख यूनिट्स के रिकॉर्ड पार हो चुकी है.

60 लाख यूनिट्स का व्यापार
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (CEAMA) के अध्यक्ष एरिक ब्रेगेंजा ने जानकारी दी है कि इस साल की पहली छमाही एसी इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छी रही है. उन्होंने कहा कि जनवरी से लेकर जून के बीच घरेलू एसी बाजार करीब 60 लाख यूनिट्स का रहा है. पहले कभी बिक्री आंकड़े इतने अधिक नहीं रहे. उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी छमाही में यह 25 लाख यूनिट्स और साल के अंत तक करीब 85 लाख यूनिट्स रहेगा.

दोगुने बढ़े दाम
बीते 6 महीने में एसी के दाम 2 से तीन बार में 10 से 15 % बढ़े हैं. आपको बता दे कि धातुओं से लेकर अहम कलपुर्जों तक महंगाई के अभूतपूर्व दबाव और लॉजिस्टिक्स चार्ज में बढ़ोतरी के कारण कंपनियों को दाम बढ़ाने पड़े हैं.

Voltas की धमाकेदार बिक्री 
पहली छमाही में टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास (Voltas) ने करीब 12 लाख रेसिडेंशियल एसी बेचे, एलजी (LG) इलेक्ट्रॉनिक इंडिया ने घरेलू बाजार में 10 लाख से अधिक इन्वर्टर एसी बेच दिए है. Hitachi, Daikin, Panasonic और Haier जैसे अन्य एसी मैन्युफैक्चर्रस (AC Manufacturers) ने भी बिक्री में वृद्धि दर्ज की है. साथ ही साल की दूसरी छमाही में भी बिक्री अच्छी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है.

LG ने बेचे 10 लाख इनवर्टर एसी
इस साल की पहली छमाही में एलजी इलेक्ट्रॉनिक इंडिया (LG Electronic India) ने घरेलू बाजार में 10 लाख से ज्यादा रेसिडेंशियल इनवर्टर एसी बेचे जो पिछले वर्ष के मुकाबले 50 % ज्यादा है. इस बारे में एलजी इलेक्ट्रॉनिक इंडिया के उपाध्यक्ष (Home Appliances and Air Conditioner) दीपक बंसल ने कहा कि जनवरी से जून के दौरान एसी कैटेगरी से 4,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है.

Daikin India ने बेचे 7 लाख यूनिट्स 
डाइकिन इंडिया (Daikin India) के चेयरमैन और एमडी के जे जावा ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने करीब 4 लाख यूनिट्स बेचीं और 2022 की पहली छमाही में करीब 7 लाख यूनिट्स की बिक्री की है. जावा ने बताया कि, ‘‘2019 की तुलना में करीब 30 % वृद्धि और पिछले वर्ष के मुकाबले 175 % की वृद्धि दर्ज की है.’’

यह भी पढ़ें:
GST Rates Hike: आज से आम जनता पर लगा महंगाई का झटका! जीएसटी की दरों में हुआ बदलाव, जानें क्या-क्या सामान हो गया महंगा?

Gold Price Today: आज महंगा हो गया सोना-चांदी, MCX ने जारी किए लेटेस्ट रेट्स, चेक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
वह दौर जब 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी क्रूड ऑयल की कीमत, बिना जंग के माहौल हो गया था गर्म
वह दौर जब 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी क्रूड ऑयल की कीमत, बिना जंग के माहौल हो गया था गर्म
Share Market Rebound: गिरावट के बाद शेयर मार्केट की दमदार वापसी, जानें किन वजहों से चढ़ा बाजार...
गिरावट के बाद शेयर मार्केट की दमदार वापसी, जानें किन वजहों से चढ़ा बाजार...

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget