एक्सप्लोरर

ये है GST के बाद महंगे होने वाले सामान की सारी लिस्ट

नई दिल्लीः जीएसटी के बारे में आपको जो कुछ जानना चाहिए वो सारी जानकारी इस खबर से आपको मिनटों में मिल जाएगी. GST एक जुलाई से आपकी जिंदगी का हिस्सा बनने वाला है. किचन से लेकर सैर सपाटा, मोबाइल खरीदने से लेकर मोबाइल का बिल भरने तक सब कुछ जीएसटी से तय होने वाला है. तो आप भी जानिए कि जीएसटी से क्या सस्ता होने जा रहा है और क्या महंगा. यहां हम आपको जीएसटी से महंगे होने वाले सामान के बारे में बता रहे हैं. जीएसटी का मतलब ये कतई नहीं है कि हर चीज पर टैक्स का एक रेट होगा. जीएसटी काउंसिल ने अलग अलग सामानों के लिए अलग अलग टैक्स रेट तय किया है. 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी. जीएसटी लागू होने से एक जुलाई से कुछ सामान सस्ते हंगे और कुछ महंगे. सरकार रोज विज्ञापन निकालकर देश को जानकारी दे रही है कि किस सामान पर कितना जीएसटी यानी टैक्स लगेगा. GST से ये सामान हो जाएंगे महंगे/लगेगा ज्यादा टैक्स 1. मोबाइल फोन औऱ मोबाइल बिल मोबाइल फोन कुछ राज्यों के लिए सस्ते होंगे, कुछ राज्यों के लिए महंगे. मोबाइल के लिए टैक्स रेट 12 फीसदी तय हुआ है. जिन राज्यों में वैट 14 फीसदी था वहां के लोगों के लिए मोबाइल फोन सस्ता होगा लेकिन कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल जैसे राज्यों में वैट 5 फीसदी है इसलिए वहां के लोगों को मोबाइल पर 12 फीसदी टैक्स देना होगा और वहां मोबाइल महंगे हो जाएंगे. 2.मोबाइल बिल पेमेंट नहीं बढ़ेगा मोबाइल बिल का शुरुआत में पेमेंट महंगा होगा लेकिन इसमें भी आगे कमी हो सकती है. अभी 15 प्रतिशत लगता है. एक जुलाई से बिल भरेंगे तो 18 प्रतिशत बिलिंग अमाउंट पर टैक्स लगेगा. सरकार ने टेलिकॉम कंपनियों को अपनी लागत का नए सिरे से आंकलन करने को कहा है. सरकार कह रही है कि टेलिकॉम कंपनियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा मिलेगा, लिहाजा लागत घटेगी और जीएसटी की दर ऊंची होने के बावजूद मोबाइल बिल नहीं बढ़ेगा. 3. क्रेडिट कार्ड पेमेंट महंगा सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है लेकिन जीएसटी के दौर में क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट महंगा हो जाएगा. अभी तक क्रेडिट कार्ड के बिल पेमेंट पर 15 फीसदी सर्विस टैक्स लगता है लेकिन एक जुलाई से 18 फीसदी सर्विस टैक्स देना होगा. 4 बीमा कवर महंगा बीमा पॉलिसी एक जुलाई से महंगी होगी. बीमा को 18 फीसदी की कैटेगरी में रखा गया है. अब तक बीमा पर 15 फीसदी टैक्स लगता था. अगर आप 15,000 का बीमा करते हैं तो 2250 टैक्स लगता था. एक जुलाई से 2700 रुपये टैक्स देना होगा. 5. टूर पैकेज महंगा जीएसटी के लागू होने पर सैर सपाटा महंगा होगा. GST में टूर एंड ट्रैवल पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा जो अभी 15 फीसदी लगता है. यानी टैक्स रेट 3 फीसदी बढ़ जाएगा. अगर पहले 10 हजार का टूर पैकेज था तो उस पर 1500 रुपये टैक्स लगता था अब बढ़कर ये 1800 रुपये हो जाएगा. 6. सोना महंगा होगा 20-जीएसटी लागू होने के बाद सोना महंगा हो सकता है. सोने पर इस समय 1 फीसदी एक्साइज ड्यूटी और 1 फीसदी वैट लगता है. सोना और गहनों पर 3 फीसदी टैक्स का फैसला हुआ है. 7. GST से बाहर पेट्रोल-डीजल, LPG, शराब पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और शराब पर जीएसटी का कोई फर्क नहीं पड़ेगा. मतलब पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राज्यों के हिसाब से जो अंतर दिखता है वो अंतर बना रहेगा. राज्य अपनी मर्जी से इन पर टैक्स वसूलते रहेंगे. राज्यों की मांग पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, शराब को जीएसटी से बाहर रखा है. ऊपर बताई गई लिस्ट से आप आसानी से जान जाएंगे कि देश को टैक्स की एक व्यवस्था, एक रेट में बांधने वाले जीएसटी से आपकी जिंदगी कैसे बदलने वाली है. बस 7 दिन बाद जीएसटी लागू हो जाएगा तो इन चीजों पर आपको ज्यादा टैक्स देना होगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
Video:
"होली का पहला रुझान" दोस्तों ने RCC मशीन में डाल दिया लड़का, फिर सीमेंट की तरह घुमाया, वीडियो वायरल
Embed widget