एक्सप्लोरर

Multibagger Penny Stocks: कौड़ियों के भाव वाले इन शेयरों का कमाल, चंद महीने में डबल कर दिया पैसा

Top Multibagger Stocks 2023: साल 2023 भारतीय शेयर बाजार के लिए अब तक कोई खास अच्छा साबित नहीं हुआ है, लेकिन इसके बाद भी बीते छह महीने में कई शेयर मल्टीबैगर बने हैं...

भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) ने भले ही हाल-फिलहाल में नया ऑल टाइम हाई बनाया हो, लेकिन यह साल अब तक कोई खास अच्छा साबित नहीं हुआ है. साल 2023 के पहले छह महीने लगभग गुजर चुके हैं और अब तक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में बमुश्किल 3 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि इसके बाद भी कई शेयरों ने शानदार रिटर्न देकर खुद को मल्टीबैगर (Multibagger) साबित किया है और इसमें पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) भी पीछे नहीं हैं.

क्या होते हैं पेनी स्टॉक

मल्टीबैगर ऐसे शेयरों को कहा जाता है, जो एक तय अवधि में अपने इन्वेस्टर को कम से कम 100 फीसदी का रिटर्न देते हैं. वहीं ऐसे शेयर, जो बेहद सस्ते भाव में उपलब्ध हो जाते हैं, उन्हें पेनी स्टॉक कहते हैं. इनका भाव कम होने के कारण रिटेल इन्वेस्टर इन्हें खूब पसंद करते हैं. हालांकि पेनी स्टॉक्स को बाजार के लिहाज से बहुत रिस्की माना जाता है. इसी कारण हमेशा यह सलाह दी जाती है कि पेनी स्टॉक को खरीदने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लेना चाहिए.

इस शेयर में सबसे बड़ी उछाल

आज हम आपको 10 ऐसे शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भाव बेहद कम है, लेकिन जिन्होंने इस साल में अब तक बहुत शानदार रिटर्न दिया है. इन 10 शेयरों ने बीते छह महीने के दौरान 300 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. इसमें सबसे पहले नाम आता है सॉफ्ट्रैक वेंचर इन्वेस्टमेंट (Softrack Venture Investment) का. महज 26 करोड़ के एमकैप वाले इस स्टॉक ने 2023 के पहले छह महीने के दौरान 307 फीसदी की तेजी दिखाई है.

200 फीसदी से ज्यादा तेजी

हीरे व अन्य आभूषणों के कारोबार में सक्रिय कंपनी शीतल डायमंड्स (Sheetal Diamonds) 270 फीसदी की तेजी के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं तीसरे नंबर पर सोमा टेक्सटाइल एंड इंडस्ट्रीज (Soma Textile & Industries) है, जिसने 215 फीसदी की तेजी दिखाई है. पेनी कैटेगरी में इन 3 शेयरों ने ही बीते छह महीने में 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

इन्होंने भी बनाया मालामाल

चौथा नंबर आर्टेमिस इलेक्ट्रिकल्स (Artemis Electricals) का है, जिसने अब तक 159 फीसदी की तेजी दर्ज की है. यह कंपनी एलईडी लाइटिंग सेक्टर में काम करती है. वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी फ्यूचरिस्टिक सिक्योरिटीज (Futuristic Securities) 130 फीसदी की तेजी के साथ पांचवें स्थान पर है. छठे स्थान पर यूवाई फिनकॉर्प (UY Fincorp) है, जिसके भाव में इस साल 120 फीसदी की तेजी आई है.

किरण प्रिंट-पैक (Kiran Print-Pack) 115 फीसदी की तेजी के साथ इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है. उसके बाद जेएमडी वेंचर्स (JMD Ventures) का स्थान है, जिसके शेयरों के भाव में इस साल अब तक 111 फीसदी की तेजी आई है. हिंदुस्तान बायो साइंस (Hindustan Bio Science) और विनट्रॉन इंफॉर्मेटिक्स (Wintron Informatics) ने इस दौरान क्रमश: 103 फीसदी और 100 फीसदी की तेजी दिखाई है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: अडानी समूह में लौट आई हरियाली? 5 फीसदी तक चढ़े शेयर, अडानी एंटरप्राइजेज और एनडीटीवी ने किया लीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Income Tax Rule: क्या 50000 से ज्यादा दे रहे किराया, तो समझ लें टैक्स का पूरा A to Z
क्या 50000 से ज्यादा दे रहे किराया, तो समझ लें टैक्स का पूरा A to Z
अलविदा आयकर अधिनियम 1961: नए एक्ट 2025 में क्या छूटा और क्या नया जुड़ा? 5 बड़े बदलाव
अलविदा आयकर अधिनियम 1961: नए एक्ट 2025 में क्या छूटा और क्या नया जुड़ा? 5 बड़े बदलाव
जंग की आग में झुलसा कश्मीर का कालीन उद्योग! खाड़ी देशों से 60% निर्यात ठप, लाखों की आजीविका दांव पर
जंग की आग में झुलसा कश्मीर का कालीन उद्योग! खाड़ी देशों से 60% निर्यात ठप, लाखों की आजीविका दांव पर
Share Market: शेयर बाजार में 'ट्रंप कार्ड' का जादू! ईरान युद्ध खत्म होने के संकेत से कैसे उछला सेंसेक्स?
Share Market: शेयर बाजार में 'ट्रंप कार्ड' का जादू! ईरान युद्ध खत्म होने के संकेत से कैसे उछला सेंसेक्स?

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल की बूंद-बूंद को मोहताज हुआ कंगाल पाकिस्तान, विदेशी एयरलाइंस को सुनाया फरमान- टैंक भरकर लाओ वरना वापस नहीं...
तेल की बूंद-बूंद को मोहताज हुआ कंगाल पाकिस्तान, विदेशी एयरलाइंस को सुनाया फरमान- टैंक भरकर लाओ वरना वापस नहीं...
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें वायरल दावे की सच्चाई
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई
Kubbra Sait Interview: 'मैं किसी से नहीं डरती', नाना पाटेकर के साथ काम करने पर कुब्रा सैत ने शेयर किया एक्सपीरियंस
'मैं किसी से नहीं डरती', नाना पाटेकर के साथ काम करने पर कुब्रा सैत ने शेयर किया एक्सपीरियंस
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Video: भजनों पर झूमा पाकिस्तान, सरहद पार धूमधाम से मनाई गई राम नवमी, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
भजनों पर झूमा पाकिस्तान, सरहद पार धूमधाम से मनाई गई राम नवमी, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
Assam 10th Result 2026: खत्म होने वाला इंतजार, असम बोर्ड इस दिन जारी करेगा 10वीं क्लास के नतीजे
खत्म होने वाला इंतजार, असम बोर्ड इस दिन जारी करेगा 10वीं क्लास के नतीजे
Embed widget