एक्सप्लोरर

ICICI Direct: बाजार खुलने से पहले आईसीआईसीआई डाइरेक्ट हुआ डाउन, लाखों निवेशक हुए परेशान

ICICI Direct Down: आईसीआईसीआई डाइरेक्ट के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का यूज करने वाले निवेशकों और ट्रेडर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है...

सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार की शुरुआत शेयर बाजार के लाखों निवेशकों के लिए ठीक नहीं हुई. प्रमुख ब्रोकरेज आईसीआईसीआई डाइरेक्ट का ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म आज बाजार खुलने से पहले डाउन हो गया. इसके चलते इस प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रेड करने वाले निवेशक परेशान हो गए.

10 बजे तक ठीक नहीं हुई दिक्कत

बताया जा रहा है कि मेंटनेंस के चलते आईसीआईसीआई डाइरेक्ट की वेबसाइट डाउन है. वहीं आईसीआईसीआई डाइरेक्ट के जरिए काम करने वाले ट्रेडर्स और इन्वेस्टर प्लेटफॉर्म डाउन रहने से बाजार खुलने के बाद भी अपने अकाउंट में लॉग इन नहीं पर पा रहे हैं. सुबह के 10 बजे तक भी इस दिक्कत को दूर नहीं किया जा सका था, जबकि बाजार के पहले सेशन के आधे घंटे बीत चुके थे.

कंपनी ने शेयर किया अपडेट

आईसीआईसीआई डाइरेक्ट ने भी अपने प्लेटफॉर्म के डाउन रहने की बात स्वीकार की है. ब्रोकरेज फर्म ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इसके बारे में सुबह अपडेट शेयर किया. उसने असुविधा के लिए माफी मांगते हुए सुबह साढ़े नौ बजे से प्लेटफॉर्म के अवेलेबल होने की बात की. बाद में उसने अपने प्लेटफॉर्म पर बताया कि 10 बजे से ऑपरेशन नॉर्मल हो जाएगा. उससे पहले कंपनी 9:45 बजे का समय भी दे चुकी थी. हालांकि 10 बजे तक भी ठीक नहीं किया जा सका था और कंपनी की ओर से उसके बाद 10:30 तक का समय बताया गया था.

 

आईसीआईसीआई डाइरेक्ट के लाखों यूजर

आईसीआईसीआई डाइरेक्ट को देश के प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्मों में गिना जाता है. हर रोज लाखों लोग ऐप व वेबसाइट के जरिए उसके ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के अंत तक आईसीआईसीआई डाइरेक्ट के पास 18 लाख एक्टिव क्लाइंट थे.

बाजार में कारोबार की शुरुआत का समय

दोनों प्रमुख घरेलू शेयर बाजार बीएसई और एनएसई में हर रोज सुबह के 9 बजकर 15 मिनट पर कारोबार की शुरुआत होती है. उससे पहले सुबह के 9 बजे से प्री-ओपन सेशन शुरू होता है. इसका मतलब हुआ कि आईसीआईसीआई डाइरेक्ट के लाखों यूजर्स के लिए आज के कारोबार के शुरुआती घंटे बर्बाद हो गए. इसके चलते यूजर्स काफी नाराज हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-चीन विवाद, माइक्रोसॉफ्ट के इन सैकड़ों कर्मचारियों पर गिरी पहली गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल

वीडियोज

US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan
US-Israel Iran War: इन जगहों पर ईरान की रेंज में हैं अमेरिकी मिसाइलें | Khamenei | Netnyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का मैच? जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI मैच? जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Embed widget