एक्सप्लोरर

UltraTech Cement Q4 Results: 10 परसेंट उछलकर 2,482 पहुंचा नेट प्रॉफिट, कंपनी ने किया मोटे डिविडेंड का ऐलान

UltraTech Cement Q4 Results: अल्ट्राटेक सीमेंट ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए चौथी तिमाही के नतीजे की घोषणा कर दी. कंपनी ने 2,482.04 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि उम्मीद 2,500 करोड़ की थी.

UltraTech Cement Q4 Results: अल्ट्राटेक सीमेंट ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान किया, जिसमें कंपनी ने अनुमान से कम 2,482.04 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. यह वित्त वर्ष 24 की मार्च तिमाही के दौरान दर्ज हुए 2,258.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.92 परसेंट अधिक है. 

कंपनी को थी अधिक प्रॉफिट की उम्मीद

ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 23,063.32 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान दर्ज 20,418.94 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.95 परसेंट ज्यादा है. कंपनी का EBITDA 4,618.4 करोड़ रुपये रहा. CNBC TV18 पोल के अनुसार, अल्ट्राटेक सीमेंट को चौथी तिमाही में 2,500 करोड़ रुपये प्रॉफिट की उम्मीद थी और 23,505 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था. 

कंपनी के ग्रे सीमेंट का बढ़ा प्रोडक्शन

बता दें कि इसी तिमाही के दौरान कंपनी के घरेलू ग्रे सीमेंट की मात्रा सालाना आधार पर 10 परसेंट बढ़कर 36.46 मिलियन टन हो गई है, जो देश के प्रमुख बाजारों में आवासीय और वाणिज्यिक सेगमेंट में मजबूत मांग को दर्शाती है. अल्ट्राटेक के  ग्रे सीमेंट की बिक्री भी 1.6 परसेंट की बढ़त के साथ 5,052 रुपये प्रति टन हो गई है. हालांकि सालाना आधार पर इसमें 2.3 परसेंट की गिरावट आई है.लॉजिस्टिक्स और ईंधन लागत में सालाना आधार पर क्रमशः 5 परसेंट और 16 परसेंट की गिरावट आई है.

77.50 रुपये की दर से डिविडेंड का ऐलान

नतीजे का ऐलान करते हुए कंपनी ने यह भी कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 77.50 रुपये की दर से 775 परसेंट डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो अब कंपनी की अगली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी ने ट्रेडिंग सेशन के दौरान नतीजे की घोषणा की. इसी के साथ 28 अप्रैल को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.9 परसेंट की गिरावट के साथ 12,128 रुपये पर बंद हुए. 

 

ये भी पढ़ें:

कहीं इन बैंकों में आपका भी तो नहीं है अकाउंट? 1 से 15 मई के बीच देशभर के 43 ग्रामीण बैंकों का होने जा रहा विलय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget