एक्सप्लोरर

देश में सस्ते होंगे साबुन, डिटरजेंट, फैब्रिक क्लीनर, बॉडी वॉश जैसे प्रोडक्ट्स, इस लीडिंग कंपनी ने बनाया प्लान- जानें

Soap-Detergent Will be Cheap: भारत में कुछ खास कैटेगरी के एफएमसीजी प्रोडक्ट्स के दाम घटाने के बारे में एलान हो चुका है और इसमें साबुन, डिटरजेंट, वॉशिंग पाउडर और बॉडी वॉश जैसे उत्पादों के नाम हैं.

Unilever Products: भारत में जल्द ही प्रीमियम सेगमेंट में आने वाले एक प्रमुख ब्रांड के प्रोडक्ट्स के दाम घटने वाले हैं. ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये एफएमसीजी दिग्गज भारत में कीमतों के मामले में नरम रुख अपनाने के संकेत दे रही है. भारत में हिंदुस्तान यूनिलीवर की पेरेंट फर्म यूनिलीवर की आने वाले समय में कई कैटेगरी के उत्पादों के दाम सस्ते करने की उम्मीद है और कंपनी ने इसका एलान भी किया है.

यूनिलीवर के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ग्रीम पिटकेथली ने कहा है कि आने वाले कुछ समय में ग्लोबल रिकवरी के चलते भारत में कुछ कैटेगरी के प्रोडक्ट्स के दाम घटाने के बारे में विचार किया जा रहा है. यूनिलीवर के सीएफओ ने हालांकि इस बात को साफ किया है कि दामों में ये कटौती केवल कुछ ही कैटेगरी के लिए लागू होगी. इनके अलावा अन्य सेगमेंट्स में दाम नीचे आने की गुंजाइश नहीं बन रही है. 

किन कैटेगरी के प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते

इकोनॉमिक टाइम्स, रॉयटर्स और बिजनेस स्टैंडर्ड की खबरों के मुताबिक यूनिलीवर को फैब्रिक क्लीनिंग और स्किन क्लीनिंग के प्रोडक्ट्स में दाम कम करने की योजना पर काम करना है. इसके पीछे दो कारण हैं- एक तो ग्लोबल कमोडिटी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है जिसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना है. दूसरा स्थानीय या लोकल ब्रांड्स से मुकाबले का सामना करना जरूरी हो गया है क्योंकि ये बाजार में फिर से एंट्री कर रहे हैं और मार्केट शेयर बढ़ा रहे हैं.

मुनाफे को बरकरार रखने के लिए स्ट्रेटेजी में बदलाव

यूनिलीवर की तीसरी तिमाही की अर्निंग्स कॉल के दौरान सीएफओ ग्रीम पिटकेथली ने कहा कि कंपनी के वॉल्यूम की पोजीशन और प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने के लिए ये केवल अपनी कीमतों को कुछ एडजस्ट करने पर विचार कर रही है जिससे मुनाफे बरकरार रह सके. पिछले एफ्ते एचयूएल (HUL) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए जिसमें कुल 2,656 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. साल दर साल तिमाही पर 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है क्योंकि पिछले साल की समान तिमाही में 2665 करोड़ रुपये का मुनाफा कंपनी ने दर्ज किया था.

सोप, डिटर्जेंट, हेयर ऑयल, चायपत्ती और बिस्किट्स में स्वदेशी ब्रांड्स का बढ़ रहा जलवा

सोप, डिटर्जेंट, हेयर ऑयल, चायपत्ती और बिस्किट्स के मार्केट में खास तौर पर स्वदेशी ब्रांड्स का जलवा बढ़ रहा है और ये अग्रणी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी के मार्केट शेयर पर असर डाल रहे हैं. पिछली दो तिमाहियों से कंज्यूमर कंपनियां खास तौर पर साबुन, डिटरजेंट और चायपत्ती के दामों में कटौती कर रही हैं क्योंकि कमोडिटी के दामों में गिरावट देखी जा रही है और लोकल ब्रांड्स इसका फायदा ग्राहकों को दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: एक हफ्ते टूटने के बाद आज चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 63600 के ऊपर, निफ्टी 19,000 के पार निकला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

31st March Deadline: 2-3 दिन में निपटा लें ये काम, 31 मार्च तक का है समय; देखें लिस्ट
2-3 दिन में निपटा लें ये काम, 31 मार्च तक का है समय; देखें लिस्ट
RCOM के 40000 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पुनीत गर्ग पर चार्जशीट
RCOM के 40000 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पुनीत गर्ग पर चार्जशीट
Dividend Alert: निवेशकों पर पैसे लुटाने जा रही कंपनी, हर शेयर पर मिलेंगे 8 रुपये; चेक करें रिकॉर्ड डेट
निवेशकों पर पैसे लुटाने जा रही कंपनी, हर शेयर पर मिलेंगे 8 रुपये; चेक करें रिकॉर्ड डेट
Larsen & Toubro shares: 2500 करोड़ का मिला ऑर्डर, फिर भी 3 परसेंट तक गिरे शेयर; जानें क्यों?
2500 करोड़ का मिला ऑर्डर, फिर भी 3 परसेंट तक गिरे शेयर; जानें क्यों?

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
'धुरंधर 2' के फैन हुए Karan Johar, आदित्य धर को बताया बेहतरीन फिल्ममेकर, रणवीर सिंह के लिए लिखा - 'तू क्या है यार? '
'धुरंधर 2' के फैन हुए करण जौहर, आदित्य धर और रणवीर सिंह के लिए लिखी ये बात
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
NHAI Summer Internship 2026: NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
Passport Application Process: घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
Embed widget