एक्सप्लोरर

UPI डाउन से करोड़ों लोग प्रभावित! कहीं आपका भी तो पैसा नहीं अटका... NPCI ने जारी किया बयान

UPI Down: भारत में हर महीने 17 अरब से ज्यादा ट्रांजेक्शन और 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान UPI के ज़रिए होता है. दुनिया के 630 से ज़्यादा बैंक इस सिस्टम से जुड़े हैं.

UPI Down: देशभर में UPI पेमेंट करने वाले करोड़ों लोगों के लिए शनिवार, 12 अप्रैल 2025 के दिन की शुरुआत परेशानियों से हुई. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) में आए एक बड़े टेक्निकल आउटेज ने Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे पॉपुलर ऐप्स को घंटों के लिए ठप कर दिया. इस वजह से लोगों को रोजमर्रा की खरीदारी, बिल पेमेंट और पैसे ट्रांसफर करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

पेमेंट हो जा रहा है फेल

यूपीआई डाउन होते ही Downdetector पर शिकायतों की बाढ़ आ गई. Downdetector वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे तक 2,300 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं. वहीं, करीब 81 फीसदी यूजर्स ने पेमेंट फेल होने की बात कही. जबकि, 17 फीसदी को फंड ट्रांसफर में दिक्कत आई. वहीं, 2 फीसदी ने खरीदारी से जुड़ी दिक्कतें बताईं. इस आउटेज से यह साफ हो गया कि दिक्कत सिर्फ किसी एक ऐप या बैंक तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरे UPI नेटवर्क में कोई बड़ी गड़बड़ी हुई थी.

हर सेकंड चलने वाला UPI सिस्टम ठप क्यों हुआ?

UPI सिस्टम 24 घंटे, 365 दिन, बिना किसी छुट्टी के चलता है. भारत में हर महीने 17 अरब से ज्यादा ट्रांजेक्शन और 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान UPI के ज़रिए होता है. दुनिया के 630 से ज़्यादा बैंक इस सिस्टम से जुड़े हैं, और अब तो नेपाल, यूएई, फ्रांस, भूटान, सिंगापुर, मॉरिशस और श्रीलंका जैसे देशों में भी यूपीआई काम कर रहा है.

देश में डिजिटल पेमेंट्स का 83 फीसदी हिस्सा सिर्फ यूपीआई के ज़रिए होता है. ऐसे में यह आउटेज एक बड़ा झटका है, खासकर तब जब सरकार डिजिटल इंडिया को वैश्विक स्तर पर प्रमोट कर रही है.

NPCI ने क्या कहा?

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई आउटेज पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है. NPCI ने कहा है, "यूपीआई सिस्टम में फिलहाल कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से कुछ ट्रांजेक्शन फेल हो रहे हैं. हमारी टेक्निकल टीम इस समस्या को ठीक करने में लगी हुई है. हम जल्द ही इसे पूरी तरह से ठीक कर लेंगे और आपको अपडेट देते रहेंगे. इस परेशानी के लिए हमें खेद है."

ये भी पढ़ें: क्या अगले हफ्ते 1 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी सोने की कीमत या इसमें आएगी गिरावट? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल जंग का असर, मार्च में अब तक 18 परसेंट तक लुढ़के बजाज फाइनेंस के शेयर
ईरान-इजरायल जंग का असर, मार्च में अब तक 18 परसेंट तक लुढ़के बजाज फाइनेंस के शेयर
Raymond ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया का एक्सीडेंट, मुंबई के अस्पताल में एडमिट
Raymond ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया का एक्सीडेंट, मुंबई के अस्पताल में एडमिट
अब ऑनलाइन खाने का ऑर्डर पड़ेगा महंगा! जोमैटो ने 2.40 रुपये बढ़ाई डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस
अब ऑनलाइन खाने का ऑर्डर पड़ेगा महंगा! जोमैटो ने 2.40 रुपये बढ़ाई डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक जानें आपके शहर में Petrol की नई कीमत?
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक जानें आपके शहर में Petrol की नई कीमत?

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget