एक्सप्लोरर

UPI Payment: क्या बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट? UPI Lite के बारे में NPCI ने दी जानकारी!

UPI Lite: NPCI ने यूपीआई लाइट फीचर की सुविधा को भीम ऐप (BHIM App) पर शुरू किया है. अभी देश के 8 बड़े बैंक ये फैसिलिटी अपने यूजर्स को दे रहे हैं. इसमें SBI, पीएनबी जैसे बैंकों के नाम शामिल हैं.

UPI Lite Payment: पिछले कुछ वक्त में डिजिटलाइजेशन (Digitalisation) ने आम लोगों की जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. आजकल लोग कैश कैरी करने के बजाय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (United Payment Interface) के जरिए पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते हैं. इसकी पहुंच भारत के ग्रामीण इलाकों तक भी है. इस कारण यूपीआई पेमेंट से जुड़े फैसले लेने वाली संस्था नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) हर दिन इसमें नए बदलाव कर रही है.

हाल ही में NPCI ने UPI Lite लॉन्च किया है. यह एक ऐसा पेमेंट सिस्टम हैं जिसमें नियर नियर ऑफलाइन मोड का इस्तेमाल किया जाता है. बहुत से लोगों को नियर ऑफलाइन मोड का मतलब समझ में नहीं आया है. पिछले कुछ वक्त से दावा किया जा रहा था कि यूपीआई लाइट का पेमेंट करने के लिए लोगों को इंटरनेट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. अब इस मामले पर नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्पष्टीकरण जारी किया है. आइए जानते हैं कि NPCI ने इस बारे में क्या जानकारी दी है.

क्या है UPI Lite?
UPI Lite एक ऑन डिवाइस वॉलेट सुविधा है जिसमें आप अपने यूपीआई पिन का यूज किए बिना भी 200 रुपये तक का पेमेंट कर सकते हैं. इस यूपीआई लाइट में कुल बैलेंस की सीमा 2,000 रुपये तक होगी. इस पेमेंट में नियर ऑफलाइन मोड का इस्तेमाल किया जाएगा. जैसी की हम सब जानते हैं कि यूपीआई पेमेंट में डेबिट और क्रेडिट का काम रियल टाइम में में होता है, लेकिन UPI लाइट में लगभग टाइम में यह प्रोसेस होगा.

इस यूपीआई पेमेंट में आप बिना इंटरनेट और पिन डाले यूपीआई लाइट के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी. इस सर्विस को आप अपनी जरूरत के अनुसार दिन में कई बार यूज कर सकते हैं. इसके साथ ही अगर आप यूपीआई लाइट सर्विस को डिसेबल कर देते हैं तो ऐसे में यूपीआई वॉलेट में जमा सारे पैसे आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे.  

इन यूजर्स को मिल रही यूपीआई लाइट की सुविधा
फिलहाल NPCI ने यूपीआई लाइट फीचर की सुविधा भीम ऐप (BHIM App) पर शुरू किया है. अभी देश के 8 बड़े बैंक इस फैसिलिटी को अपने यूजर्स को दे रहे हैं. इसमें स्टेट बैंक,  पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक,  केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के नाम शामिल हैं.

ग्रामीण इलाकों के लोगों को मिलेगी सुविधा
आज भी देश में कई ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की स्पीड बहुत स्लो है. ऐसे में जो लोग अपने पास स्मार्टफोन नहीं रखते हैं या उनके पास तेज इंटरनेट कनेक्शन नहीं हैं उनके लिए यूपीआई लाइट किसी वरदान से कम नहीं है. इस पेमेंट सिस्टम के जरिए आप स्लो या बिना इंटरनेट के भी 200 रुपये तक का पेमेंट कर पाएंगे. इससे बैंकों पर डेबिट लोड कम होगा. इसके साथ ही आप अपनी जरूरत के अनुसार इंटरनेट का इस्तेमाल से आप यूपीआई लाइट वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

रिलायंस रिटेल ने लॉन्च किया 'Reliance Centro' फैशन स्टोर! ग्राहकों को शॉपिंग के लिए मिलेंगे 300 से अधिक ब्रांड के ऑप्शन

Festive Sale: त्योहारी सीजन की सेल के पहले 4 दिन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 24,500 करोड़ रुपये की सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार मुनाफा… फिर क्यों ये कंपनी दिखाने जा रही 4000 स्टाफ को बाहर का रास्ता?
बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार मुनाफा… फिर क्यों ये कंपनी दिखाने जा रही 4000 स्टाफ को बाहर का रास्ता?
शेयर बाजार में गिरावट और FII की बिकवाली से निकला रुपये का दम, क्यों कमजोर हो रही भारतीय करेंसी?
शेयर बाजार में गिरावट और FII की बिकवाली से निकला रुपये का दम, क्यों कमजोर हो रही भारतीय करेंसी?
Credit Card Users Alert: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या होगा आप पर असर? जानें सरकार की तैयारी
1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या होगा आप पर असर? जानें सरकार की तैयारी
Bank Holiday Update: मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, होली और वीकेंड से कई शहरों में नहीं खुलेंगे ब्रांच; चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, होली और वीकेंड से कई शहरों में नहीं खुलेंगे ब्रांच; चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का दामन, बदलेगी साउथ की पिक्चर
तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का दामन, बदलेगी साउथ की पिक्चर
दिल्ली आबकारी केस: नई शराब नीति लागू करने से लेकर बरी होने तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
दिल्ली आबकारी केस: नई शराब नीति लागू करने से लेकर बरी होने तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा में
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा में
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अब बोलोगे कुछ... शराब घोटाले में बरी होते ही ट्रेंड करने लगे केजरीवाल, यूजर्स पूछ रहे BJP से सवाल
अब बोलोगे कुछ... शराब घोटाले में बरी होते ही ट्रेंड करने लगे केजरीवाल, यूजर्स पूछ रहे BJP से सवाल
Isha Ambani Necklace: 250 करोड़ का हार पहनकर पहुंचीं ईशा अंबानी! होश उड़ा देने वाला है उनका ये शाही लुक!
250 करोड़ का हार पहनकर पहुंचीं ईशा अंबानी! होश उड़ा देने वाला है उनका ये शाही लुक!
Embed widget