एक्सप्लोरर

UPI Closed: यूपीआई सेवाएं नवंबर में इन दो तारीखों पर रहेंगी बंद, जान लीजिए बैंक का टाइम और वजह

UPI Services Halt: इन बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए यूपीआई सेवाएं कुछ समय के लिए स्थगित करने का ऐलान कर दिया है और इसमें से पहला दिन तो कल ही यानी 5 नवंबर को है.

UPI Closed: नवंबर में 2 दिन ऐसे हैं जब आप यूपीआई सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. देश के प्रमुख निजी बैंक ने इस बात की सूचना पहले ही अपने ग्राहकों को दे दी है और ये भी बता दिया है कि किस दिन-किस तारीख और कौन से समय पर वो यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का यूज नहीं कर पाएंगे. दरअसल एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए यूपीआई सेवाएं कुछ समय के लिए स्थगित करने का ऐलान कर दिया है और इसमें से पहला दिन तो कल ही यानी 5 नवंबर को है. इसके तहत आज रात को ये 2 घंटे के लिए बंद रहेंगी क्योंकि रात 12 बजे से 2 बजे तक ये सर्विसेज नहीं चलेंगी.

HDFC Bank की UPI सेवाएं इन दिनों पर रहेंगी स्थगित

UPI सेवाएं स्थगित रहने का पहला दिन

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने कहा है कि 5 नवंबर को बैंक की यूपीआई सेवाएं 2 घंटे के लिए बंद रहेंगी. ये समय रात 12 बजे से 2 बजे तक का है. इसका अर्थ है कि आपको तैयार रहना होगा क्योंकि आज रात 12 बजे से 2 बजे तक के लिए ये सेवाएं एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स को नहीं मिल पाएंगी. 

UPI सेवाएं स्थगित रहने का दूसरा दिन

5 नवंबर के अलावा एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सेवाएं 23 नवंबर 2024 को 3 घंटे के लिए बंद रहेंगी. ये समय रात 12 बजे से 3 बजे तक का है. इस दूसरे शेड्यूल्ड डाउनटाइम के लिए 18 दिन बाकी हैं तो आपके जरूरी काम पहले ही निपटा लें.

एचडीएफसी बैंक ने कौन सी खास बातें ध्यान में रखने को कहा

  • इस डाउनटाइम के दौरान ना तो फाइनेंशियल और ना ही नॉन-फाइनेंशियल यूपीआई ट्रांजेक्शन्स हो पाएंगे.
  • एचडीएफसी बैंक के सेविंग और करेंट अकाउंट दोनों पर ये सीमा लागू रहेगी.
  • एचडीएफसी बैंक के रुपे कार्ड पर भी ये स्थिति लागू रहेगी और इनके जरिए भी यूपीआई सर्विसेज नहीं यूज कर पाएंगे.
  • जो दुकानदार एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विसेज के जरिए पेमेंट लेते हैं वो भी पेमेंट नहीं ले पाएंगे.
  • एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर इससे संबंधित सारी जानकारी दी जा चुकी है.

एचडीएफसी बैंक का UPI सर्विसेज स्थगित रखने का फैसला क्यों

एचडीएफसी बैंक ने यूपीआई सर्विसेज रखने के पीछे कारण बताया है कि ये शेड्यूल्ड डाउनटाइम है जिसके चलते जरूरी सिस्टम मेंटेनेंस को पूरा किया जाएगा. रात के समय ग्राहकों को कम से कम दिक्कत होगी, इसको ख्याल में रखते हुए एचडीएफसी बैंक ने ये डाउनटाइम शेड्यूल किया है.

एचडीएफसी बैंक से लिंक्ड यूपीआई अकाउंट्स नहीं चलेंगे

5 नवंबर और 23 नवंबर को एचडीएफसी बैंक से लिंक्ड यूपीआई अकाउंट्स नहीं चलेंगे. अगर आपके पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, मोबिक्विक या और कोई यूपीआई अकाउंट एचडीएफसी बैंक से जुड़े हैं तो आपको पैसा ट्रांसफर करने या प्राप्त करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा. इसके बदले आप NEFT या IMPS के जरिए पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं या मंगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Stock Market Crash: शेयर बाजार में भयंकर गिरावट के पीछे ये 5 कारण! जानकर बचें जोखिम वाले ट्रेड से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget