एक्सप्लोरर

US Inflation Data: अमेरिका में महंगे कर्ज से राहत के आसार नहीं, अगस्त में महंगाई दर में 3.7 फीसदी की उछाल

US Inflation: गैस की कीमतों में उछाल के चलते महंगाई दर में बढ़ोतरी आई है. 19-20 सितंबर को फेड रिजर्व की बैठक होने वाली है.

US Inflation Data: अमेरिका (United States) में महंगाई दर ( Inflation Rate) के आंकड़ों में बढ़ोतरी आई है. कंज्यूमर इंफ्लेशन में लगातार दूसरे महीने ये बढ़ोतरी देखने को मिली है. बुधवार 13 सितंबर, 2023 को सरकारी डेटा जारी किया गया है जिसके मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (consumer price index) अगस्त में बढ़कर 3.7 फीसदी पर जा पहुंची है. जुलाई में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. 

अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट (Labor Department) ने महंगाई दर को लेकर जो आंकड़ा जारी किया उसके मुताबिक गैस प्राइसेज में उछाल के चलते अगस्त में महंगाई दर अनुमान के ऊपर जा पहुंचा है. गुड्स और सर्विसेज के कॉस्ट को मांपने वाले कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में पिछले साल के अगस्त महीने के मुकाबले अगस्त 2023 में 3.7 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. वहीं मंथली बेसिस पर अगस्त में कंज्यूमर प्राइसेज में 0.6 फीसदी का उछाल देखने को मिला है जो कि एक साल में सबसे बड़ा इजाफा है. 

फूड (Food) और एनर्जी (Energy) कैटगरी को छोड़ कोर प्राइसेज 4.3 फीसदी के दर से बढ़ा है जो जुलाई के 4.7 फीसदी से कम है और बीते दो सालों में ये सबसे कम इजाफा है. हालांकि ये अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व (Fed Reserve) के 2 फीसदी के टारगेट से कहीं ज्यादा है.   

बहरहाल महंगाई दर (Inflation Rate) के आंकड़ों में उछाल के बाद कर्ज सस्ता होने की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने पिछले 12 बैठकों में से 11 बार ब्याज दरों को बढ़ाया है और ये बढ़कर 5.4 फीसदी पर जा पहुंचा है जो कि 22 सालों में सबसे ज्यादा है. हाल ही में जैक्सन होल स्पीच में अमेरिकी फेड के चेयरमैन जीरोम पावेल (Jerome Powell) ने कहा था कि महंगाई दर अभी भी बहुत ज्यादा है. 19-20 सितंबर को फेड रिजर्व की बैठक होने वाली है जिसमें ब्याज दरों को लेकर फैसला लिया जाएगा.  

अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े के सामने आने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में मिलाजुला रुख है. डाओ जोंस हरे निशान में तो नैसडैक गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

ये भी पढ़ें:

 रिजर्व बैंक का आदेश, अगर बैंकों ने की ये डॉक्यूमेंट देने में देरी तो साथ में देना होगा हर्जाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget