एक्सप्लोरर

US Inflation Data: दिसंबर के मुकाबले जनवरी महीने में अमेरिका में कम बढ़ी महंगाई, 6.4 फीसदी रही महंगाई दर

US Inflation Data: महंगाई दर के घटने के बावजूद महंगे कर्ज से राहत की उम्मीद नहीं है क्योंकि अभी भी ये फेड रिजर्व के लक्ष्य से बहुत ज्यादा है.

US Inflation Data: महंगाई के मोर्चे पर अमेरिका के लिए अच्छी खबर आई है जिससे पूरी दुनिया के फाइनैंशियल मार्केट्स को राहत मिल सकती है. जनवरी महीने के लिए अमेरिका में  महंगाई दर में गिरावट आई है.  यूएस कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स डाटा जारी किया गया जिसके मुताबिक जनवरी में महंगाई दर घटकर 6.4 फीसदी रही है जो दिसंबर में 6.5 फीसदी रही थी. ब्यूरो ऑफ लेबर के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में महंगाई दर मांपने के लिए नए तरीकों का इस्तेमाल किया गया है. 

दिसंबर 2022 में महंगाई दर 6.5 फीसदी रही थी जो जनवरी 2023 में 6.4 फीसदी पर आ गई है. ये अक्टूबर 2021 से बेहद कम है जब फूड कॉस्ट 10.1 फीसदी रही थी जो एनर्जी प्राइसेज की महंगाई 8.7 फीसदी रही थी. बीते वर्ष जून 2022 में महंगाई दर 9.1 फीसदी पर जा पहुंची थी तब से लगातार अमेरिका में महंगाई दर में गिरावट देखने को मिला है. अमेरिका में महंगाई दर भले ही घटकर 6.4 फीसदी पर आ गई हो लेकिन ये फेडरल रिजर्व के 2 फीसदी के लक्ष्य से तीन गुना ज्यादा है.  बहरहाल अमेरिका में जनवरी महीने में रोजगार के मोर्चे पर मजबूत आंकड़े सामने आए हैं. जनवरी महीने में 5,17,000 नए जॉब्स जोड़े हैं तो बेरोजगारी दर घटकर 3.4 फीसदी पर आ गई है जो 53 वर्ष में सबसे कम है. 

अमेरिका में उच्च महंगाई दर के चलते वहां अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व लगातार कर्ज महंगा करता जा रहा था. जिसके चलते अमेरिकी समेत दुनियाभर के शेयर बाजार में निवेशक बिकवाली करते रहे हैं. और इन देशों से निवेश को निकाल कर रहे हैं. 

हालांकि महंगाई दर में गिरावट के बावजूद अमेरिका में महंगे कर्ज से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. एक फरवरी को फेड रिजर्व एक चौथाई फीसदी ब्याज दरें बढ़ा चुका है और आने वाले दिनों में ये सिलसिला जारी रहने वाला है. अमेरिका में महंगाई दर 40 साल के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा था जिसके बाद से लगातार सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व कर्ज महंगा करता जा रहा है. हालांकि अर्थशास्त्रियों का मानना है कि महंगाई पर नकले कसने के लिए फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला जारी रखता है तो इस वर्ष अमेरिका को आंशिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है. फेडरल रिजर्व महंगे कर्ज के जरिए लोगों के खरीदने की क्षमता को कम करना चाहता है जिससे महंगाई पर काबू पाया जा सके. क्योंकि सस्ते कर्ज के चलते लोग धरल्ले से महंगी चीजों की शॉपिंग के साथ घर और कार की खरीदारी कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें 

Income Tax: 10 लाख रुपये सालाना कमाई करने वालों की संख्‍या में जबरदस्‍त उछाल, 2015-16 के बाद 260% बढ़े ऐसे टैक्‍सपेयर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोन गारंटर की जवाबदेही पर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला?
लोन गारंटर की जवाबदेही पर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला?
Gold Silver Price Today: होली के पहले सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ने लगाई 5000 रुपये की छलांग; जानें आज आपके शहर में कितना बढ़ गया रेट
होली के पहले सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ने लगाई 5000 रुपये की छलांग; जानें आज आपके शहर में कितना बढ़ गया रेट
Stock Market 27 February: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों फिसले; 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों फिसले; 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स
अब भारत, बांग्लादेश से यह सामान नहीं खरीदेगा सऊदी, 38 अन्य देशों से भी आयात रोकने का लिया बड़ा फैसला
अब भारत, बांग्लादेश से यह सामान नहीं खरीदेगा सऊदी, 38 अन्य देशों से भी आयात रोकने का लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान के हमलों से तिलमिलाए पाक ने काबुल-कंधार पर गिराए बम !|Breaking
Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
बिना लिखित परीक्षा SBI में ऑफिसर बनने का मौका, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?
बिना लिखित परीक्षा SBI में ऑफिसर बनने का मौका, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?
Types Of Passport: क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
Embed widget