एक्सप्लोरर

SEC Report: पत्नी का फोन सुनकर कमाए 16 करोड़ रुपये, दौलत साथ लेकर आई बर्बादी

Insider Trading Case: अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने इस मामले का खुलासा किया है. इस घटना के बाद पत्नी ने घर छोड़ दिया और उससे तलाक भी लिया.

Insider Trading Case: सिर्फ फोन सुनकर करोड़ों रुपये कमाए जा सकते हैं. यह असंभव सी बात लगती है. मगर, है बिलकुल सच. दरअसल अमरीका के टेक्सास राज्य में रहने वाले एक शख्स ने 20 लाख डॉलर (लगभग 16.57 करोड़ रुपये) सिर्फ अपनी पत्नी का फोन चुपके से सुनकर कमाए हैं. कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के दुरुपयोग की यह घटना अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ी है. 

बड़ी डील की जानकारी होने पर खरीद लिए शेयर 

एसईसी ने बताया कि आरोपी की पत्नी एक दिग्गज दिग्गज ब्रिटिश ऑयल कंपनी बीपी (British Petroleum) में काम करती थी. वह वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक संभावित डील के बारे में अपनी साथी से फोन पर चर्चा किया करती थी. यह बातचीत उसका पति टाइलर लाउडन सुना करता था. उसे पता था कि बीपी जल्द ही ट्रेवल सेंटर्स ऑफ अमेरिका इंक (TravelCenters of America Inc.) को खरीदने वाली है. इसलिए उसने कंपनी के शेयर खरीदना शुरू कर दिया है. कुछ दिनों बाद ही बीपी ने 74 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेवल सेंटर्स को खरीदने का ऐलान कर दिया. इससे उसे लगभग 17.6 लाख डॉलर का फायदा हुआ. 

पत्नी ने किया खुलासा, ले लिया तलाक 

हालांकि, यह दौलत उसके लिए बर्बादी लेकर आई. पत्नी को जब शक हुआ तो पति ने इस बारे में सब उगल दिया. यह जानने के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई और तलाक भी ले लिया. पत्नी ने यह जानकारी बीपी को भी दे दी. कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया. एसईसी मुताबिक, कंपनी के पास कोई सबूत नहीं थे कि उसने जानबूझकर अपने पति को यह जानकारी दी. बाद में लाउडन ने समझौते के तहत सारा पैसा वापस कर दिया और जुर्माना भी भरा. एसईसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रोम यात्रा के दौरान भी लाउडन पत्नी के नजदीक ही बैठा करता था. वह ज्यादा से ज्यादा जानकारी इस डील के बारे में जुटाने की कोशिश करता था. 

बीपी को डील से अमेरिका में मिला बड़ा नेटवर्क 

बीपी ने ट्रेवल सेंटर्स को 1.3 अरब डॉलर में खरीदा था. इस सौदे से उसे अमेरिका में कई गैस स्टेशन नेटवर्क मिल गए हैं. ट्रेवल सेंटर्स के पास 44 राज्यों में 281 जगहों पर गैस स्टेशन हैं. एसईसी ने इससे पहले भी ऐसे ही कई मामले प्रकाश में लाए थे. इनसाइडर ट्रेडिंग की यह समस्या कोविड-19 के बाद और ज्यादा बढ़ी है.

ये भी पढ़ें 

Ideas of India: महिलाओं को आर्थिक आजादी देने का है सपना, इसीलिए किया कारोबार- अनन्या बिड़ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार
पहले मजबूरी अब संकल्प…, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है सवार

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget