एक्सप्लोरर

Rupee Vs Dollar: आजादी के बाद से अबतक कैसा रहा डॉलर के मुकाबले रुपये का सफर? कब आई रुपये में बड़ी गिरावट?

Rupee Journey Against Dollar: 1947 में एक डॉलर का वैल्यू केवल 4.16 रुपये था जो अब घटकर 81.71 रुपये के करीब जा लुढ़का है.

Dollar-Rupee Since 1947: अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है. दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के साथ ही अमेरिकी करेंसी डॉलर की भी तूती बोलती है. डॉलर को दुनिया का सबसे ताकतवर करेंसी भी माना जाता है. हर देश दूसरे देशों के साथ व्यापार डॉलर में ही करते हैं. निवेशक डॉलर में किसी देश में निवेश करते हैं. डॉलर को बेंचमार्क करेंसी माना जाता है.और डॉलर दुनिया की दूसरी करेंसी का वैल्यू भी तय करती है. ठीक इसी प्रकार रुपये की तुलना भी डॉलर के वैल्यू के साथ की जाती है. 

1947 में एक डॉलर का वैल्यू 4.16 रुपये 

1947 में आजादी मिलने के बाद भारतीय करेंसी को डॉलर के साथ मापने की शुरुआत हुई जो पहले ब्रिटिश राज होने के चलते पाउंड में किया जाता था. 1947 में एक डॉलर का वैल्यू रुपये के मुकाबले 4.16 रुपये हुआ करता था. 1950 से लेकर 1966 तक एक डॉलर कै वैल्यू 4.76 रुपये बना रहा. लेकिन इसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट, विदेशों से लिए गए कर्ज, 1962 में भारत-चीन युद्ध, 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध और 1966 में आए भीषण सूखे के कारण 1967 में एक डॉलर का वैल्यू 7.50 रुपये के बराबर हो गया. कच्चे तेल की सप्लाई के संकट के चलते 1974 में एक डॉलर का वैल्यू घटकर 8.10 रुपये पर आ गया. इसके बाद देश में राजनीतिक संकट, भारी भरकम विदेशी कर्ज लेने के चलते करेंसी में बड़ी गिरावट देखने को मिली जिसके बाद अगले एक दशक में लगातार डॉलर के मुकाबले रुपये गिरता रहा जो 1990 में 17.50 रुपये के लेवल पर आ गया.   

1990 के बाद रुपये में बड़ी गिरावट का सिलसिला 

1990 में भारतीय अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल छाए हुए थे. भारत पर विदेशी कर्ज का बड़ा बोझ था. सरकार को जितना रेवेन्यू आ रहा था उसका 39 फीसदी कर्ज के ब्याज के मद में भुगतान करना पड़ रहा था. सरकार का वित्तीय घाटा 7.8 फीसदी पर जा पहुंचा था. भारत डिफाल्टर घोषित किए जाने के कगार पर जा पहुंचा था. 1991 में आर्थिक सुधार की प्रक्रिया की शुरुआत हुई. 1992 में एक डॉलर के मुकाबले रुपये का वैल्यू गिरकर 25.92 रुपये पर जा गिरा. 2004 में यूपीए जब सत्ता में आई तब एक डॉलर का वैल्यू 45.32 रुपये हुआ करता था.  2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई उसके एक साल बाद एक डॉलर का वैल्यू 63 रुपये था. लेकिन उसके बाद से भी रुपये में कमजोरी का सिलसिला जारी रहा. 2021 में एक डॉलर का वैल्यू 74.57 रुपये के बराबर था. 

2022 में रुपये में आई कमजोरी

2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले, बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला शुरू किया जिसके बाद विदेशी निवेशक अपना निवेश वापस निकालने लगे. जिसके बाद एक डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी तो आई ही साथ में भारत का विदेशी मुद्रा कोष जो 640 अरब डॉलर के ऊपर जा पहुंचा था वो घटकर 530 अरब डॉलर तक घट गया. 2022 में एक समय डॉलर के मुकाबले रुपये में 10 फीसदी की गिरावट आ गई थी. एक डॉलर के मुकाबले रुपये का वैल्यू घटकर 83 के लेवल तक जा गिरा. फिलहाल एक डॉलर के मुकाबले रुपये का वैल्यू 81.71 रुपये के करीब है.  

ये भी पढ़ें 

छंटनी के इस दौर में कर्मचारियों की नौकरी बचा सकती हैं कंपनियां, जॉब बचाए रखने के भी हैं विकल्‍प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर का एक महीना: अमेरिका में रह रहे भारतीयों की सैलरी कैसे बढ़ गई?
ईरान वॉर का एक महीना: अमेरिका में रह रहे भारतीयों की सैलरी कैसे बढ़ गई?
खौल रहा क्रूड ऑयल! 116.5 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कीमत, 2022 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर
खौल रहा क्रूड ऑयल! 116.5 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कीमत, 2022 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर
राशन की दुकानों पर फिर से मिलेगा मिट्टी का तेल, जानें एनर्जी संकट के बीच किन-किन राज्यों को मिली मंजूरी?
राशन की दुकानों पर फिर से मिलेगा मिट्टी का तेल, जानें एनर्जी संकट के बीच किन-किन राज्यों को मिली मंजूरी?
LPG, CNG, PNG rates today: आज कितनी है 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत? CNG और PNG के क्या हैं रेट?
आज कितनी है 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत? CNG और PNG के क्या हैं रेट?

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- 'इंडिया बेहतर...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- इंडिया बेहतर...'
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज भी अंतरआत्मा के रक्षक'
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज...'
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
Embed widget