एक्सप्लोरर

Vande Bharat: वंदे भारत ने 52 सेकेंड में पकड़ी 100 Km/h की रफ्तार, रेलमंत्री ने शेयर किया वीडियो, बोले- बुलेट ट्रेन को पछाड़ा

Vande Bharat Train के अंदर स्‍पीडोमीटर पर ट्रेन की गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 183 किलोमीटर की रेंज में दिख रही है. ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया गया है.

Vande Bharat Express Speed: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कैसे भारत की सेमी हाई स्‍पीड ट्रेनवंदे भारत (Semi High Speed Vande Bharat Train) ने 52 सेकंड में पकड़ी 100 Km/h की रफ्तार. रेलमंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन ने बुलेट ट्रेन को पछाड़ दिया. 

52 सेकंड में 100 Km/h की रफ्तार 

रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर कहा कि भारत की सेमी हाई स्‍पीड वंदे भारत ट्रेन ने सिर्फ 52 सेकंड में ही शून्‍य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी है. वहीं, जापान में बनी बुलेट ट्रेन 100 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ने में 55 सेकंड का समय ले रही है. इसके अलावा वीडियो में दिखाया कि वंदे भारत ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. लेकिन ट्रेन में पानी से भरा गिलास बिलकुल भी छलक नहीं रहा हैं.

स्वदेशी है वन्दे भारत ट्रेन 

गौरतलब है कि सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन वंदे भारत देश में ही डिजाइन की गई और पूरी तरह बनी है. यह पहली ऐसी स्वदेशी ट्रेन हैं, जिसने बुलेट ट्रेन की स्‍पीड को भी पीछे छोड़ दिया है. 

ट्विवटर पर पोस्ट किया वीडियो 

Our Vande Bharat pic.twitter.com/7SOAtu9mhV

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 22, 2022 " title="" target="null">


केंद्रीय मंत्री ने ट्विवटर पर मेड इंडिया कैप्‍शन के साथ वीडियो शेयर किया है. उन्‍होंने कहा कि ट्रेन की स्‍पीड 180 किलोमीटर के पार जाने के बावजूद गिलास का पानी बाहर नहीं छलक रहा. यह भारत की एडवांस्‍ड तकनीक का नायाब नमूना है. हमारी वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह देश में डिजाइन और बनाई गई है. ट्रेन की स्‍पीड का यह ट्रायल राजस्‍थान के कोटा से नागदा रेलवे स्‍टेशन के बीच किया गया हैं.  जहां कई बार ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी.

स्‍पीडोमीटर पर कितनी है गति

Superior ride quality.
Look at the glass. Stable at 180 kmph speed.#VandeBharat-2 pic.twitter.com/uYdHhCrDpy

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 26, 2022 " title="" target="null">

वन्दे भारत ट्रेन के अंदर मोबाइल फोन की स्‍क्रीन पर स्‍पीडोमीटर से ट्रेन की गति नापी गई है. स्‍पीडोमीटर पर ट्रेन की गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 183 किलोमीटर की रेंज में दिख रही है. ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो को लेकर रेलवे व भारत सरकार की इस उपलब्धि पर बधाई सन्देश आ रहे है.

रेलमंत्री ने खुशी जताई

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने इसे गौरव करने वाला पल बताया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव के पोस्‍ट पर खुशी जताई. उन्‍होंने लिखा, यह गौरव करने वाला पल है कि पूरी तरह भारत में बनी हमारी वंदे भारत ट्रेन ने शून्‍य से 100 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ने के मामले में बुलेट ट्रेन को भी पीछे छोड़ दिया है.

अभी मिले 2 रूट

वंदे भारत एक्‍सप्रेस जिसे ट्रेन18 के नाम से जाना जाता है, भारत की सेमी हाईस्‍पीड इंटरसिटी ईएमयू ट्रेन है और मार्च, 2022 से भारतीय रेलवे इसे दो रूट पर चला रही है. एक दिल्‍ली से श्री माता वैष्‍णो देवी कटरा के लिए चलती है और दूसरी नई दिल्‍ली से वाराणसी के लिए जाती है. पूरी तरह देश में बनाई गई इन ट्रेनों में सेल्‍फ प्रोपेल्‍ड इंजन लगा है, जो बोगी में जुड़ा है. इसके सभी दरवाजे ऑटोमेटिक हैं और कोच में लगी चेयर 180 डिग्री पर रोटेट हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें

SBI YONO App : SBI YONO App से बुक करें सस्ते रेल टिकट, नहीं लगेगा पेमेंट गेटवे शुल्‍क, ये स्टेप करें फॉलो

Rupee Fall Impact: रुपये की गिरावट का आम आदमी पर होगा बड़ा असर, जानें क्या महंगा होने के हैं आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget