एक्सप्लोरर

Amrit Bharat Express: वंदे साधारण नहीं अब अमृत भारत एक्सप्रेस कहिए, जानिए किन सुविधाओं से लैस रहेगी ये ट्रेन 

Amrit Bharat Express: आम लोगों को वर्ल्डक्लास रेल सफर का आनंद देने के लिए बनाई गई वंदे साधारण एक्सप्रेस अब चलने को तैयार है. इसे अब अमृत भारत एक्सप्रेस के नाम से जाना जाएगा.

Amrit Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर बनाई गई वंदे साधारण ट्रेन अब अमृत भारत एक्सप्रेस कहलाएगी. वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन ने भारतीयों के सफर को शानदार और तेज बनाने का काम किया है. अब बारी अमृत भारत एक्सप्रेस की है इसे देश के कामगार और श्रमिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो कि स्लीपर क्लास में सफर करते हैं. अब उन्हें कम पैसे में वंदे भारत के सफर का आनंद मिल सकेगा. बताया जा रहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया सामान्य ट्रेनों से सिर्फ 15 फीसद ज्यादा होगा. 

क्या खास है इस ट्रेन में 

देश की पहली अमृत भारत ट्रेन यात्रा के लिए तैयार है. इस पुश-पुल ट्रेन का ट्रायल पूरा हो चुका है. वंदे भारत और ईएमयू ट्रेन इसी पुश-पुल तकनीक की मदद से तेजी से स्‍पीड पकड़ लेती हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार 22 कोच की यह ट्रेन राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत की तर्ज पर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेगी. अमृत भारत तेजी से पिकअप ले सकेगी. केसरिया रंग की इस ट्रेन का इंजन वंदे भारत जैसा होगा. कोच की खिड़की के ऊपर और नीचे केसरिया रंग की पट्टी होगी. इसमें सिर्फ स्लीपर और जनरल श्रेणी के ही कोच होंगे.

कहां-कहां चलेगी ये ट्रेन  

जानकारी के मुताबिक, देश की पहली अमृत भारत दो रूट पर शुरू होगी. इन ट्रेनों को उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, झारखंड, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए प्रमुख तौर पर चलाया जाएगा. साथ ही दक्षिण के राज्यों को भी इसकी सुविधा मिल सकेगी.

वंदे भारत से कितनी अलग है यह ट्रेन 

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन वंदे भारत से कई मायनों में अलग होगी. इसे 800 किमी से लंबी दूरी की यात्राओं में इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही इसे दिन-रात की यात्राओं के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. वंदे भारत में लेटने की व्यवस्था न होने की वजह से यह सुविधाएं नहीं हैं. इसमें 12 स्लीपर और 8 अनरिजर्व कोच होंगे. साथ ही 2 कोच लगेज के लिए होंगे. इसमें 1800 यात्री सफर कर सकेंगे. ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, सेंसर वाले नल, बायो वैक्यूम टॉयलेट, हर सीट पर चार्जर, मॉडर्न स्विच और पंखे एवं यात्रियों को सूचना देने वाला सिस्टम लगा होगा. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें 

Amrit Bharat: जानिए क्या है अमृत भारत स्टेशन स्कीम जो बदल देगी रेलवे को, अब तक कितने रेलवे स्टेशन पर हुआ काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget