एक्सप्लोरर

इस ब्रोकरेज फर्म ने जताया अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स पर भरोसा, कंपनी के लिए कही ये बड़ी बातें

Adani Airport Holdings Ltd: डोमेस्टिक ऐनालिस्ट वेंचुरा सिक्योरिटीज ने Adani Group की सब्सिडियरी कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड को लेकर कहा कि कंपनी तेजी से ग्रो कर रही है.

Adani Airport Holdings Ltd: डोमेस्टिक ऐनालिस्ट वेंचुरा सिक्योरिटीज (Ventura Securities) ने Adani Group की सब्सिडियरी कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (Adani Airport Holdings Ltd) को लेकर शानदार रिपोर्ट जारी की है. अपनी रिपोर्ट में वेंचुरा ने कहा है कि एयरपोर्ट बिजनेस में काम कर रहा अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह देश के कई एयरपोर्टों का संचालन कर रहा है. हवाई यात्राओं की बढ़ती संख्या के साथ यह अडानी ग्रुप के रेवेन्यू में इजाफा कर रहा है.

वेंचुरा ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और परिशोधन से पहले की कमाई में और भी तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है, जो 46.7 फीसदी की औसत वार्षिक वृद्धि (CAGR) की दर से होगी. जबकि EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 1,885 आधार अंकों की बढ़त के साथ 51.3 फीसदी होने का अनुमान है. 

एयरपोर्ट मैनेजमेंट में देश की सबसे बड़ी कंपनी

वेंचुरा ने कहा, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड एयरपोर्ट संचालन के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी है, जो हवाई यात्रा की बढ़ती मांग और गैर-यात्री राजस्व के विस्तार के साथ अधिक मुनाफा कमाने के लिए तैयार है. इस वक्त अडानी ग्रुप भारत में आठ एयरपोर्टों का काम संभाल रहा है. कंपनी की पैसेंजर ट्रैफिक में लगभग 23 फीसदी और एयर कार्गो में 33 फीसदी की बड़ी हिस्सेदारी है. इसी के साथ  भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अडानी ग्रुप को अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरूवनंतपुरम और मेंगलुरू एयरपोर्टों को 50 साल के लिए पट्टे पर दिया है.  

अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने के लिए तैयार अडानी ग्रुप

वेंचुरा के मुताबिक, भारत में एविएशन मार्केट अभी भी अपनी विकास क्षमता के शुरुआती चरण में है और अडानी ग्रुप बढ़ते अवसरों के साथ अपने पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए तैयार है. भारत में अभी भी प्रति व्यक्ति हवाई यात्रा दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले कम है. हालांकि, वित्त वर्ष 2027 तक इसमें भारी वृद्धि होने की संभावना है. इसके लिए UDAAN योजना और पर्यटन बुनियादी ढा़ंचे में सुधार का काम जारी है. 

ये भी पढ़ें: Cochin Shipyard: क्या करती है कोचीन शिपयार्ड कंपनी? अडानी से मिला है बड़ा ऑर्डर

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget