एक्सप्लोरर

विशाल सिक्का का इंफोसिस के एमडी-सीईओ पद से इस्तीफा, शेयर 7% तक टूटे

मुंबई: आखिरकार इंफोसिस के प्रमोटर एन आर नारायणमूर्ति की ही चली. कंपनी के प्रंबध निदेशक (एमडी) सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विशाल सिक्का को इस्तीफा देना पड़ा है. कंपनी ने यू बी प्रवीण राव को अंतरिम तौर पर एमडी और सीईओ का कार्यभार सौंपा है.

सबको हैरान करते हुए कंपनी ने शुक्रवार को कारोबार शुरु होने के ऐन पहले स्टॉक एक्सचेंज को भेजी जानकारी में कहा

- एमडी और सीईओ के पद से विशाल सिक्का का इस्तीफा कंपनी के निदेशक बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.

- सिक्का अब कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष होंगे.

- यू बी प्रवीण राव अंतरिम तौर पर एमडी और सीईओ का काम देखेंगे. राव इस समय कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हैं.

इसके साथ ही कंपनी ने ऐलान किया कि सिक्का के उत्तराधिकारी नियुक्ति करने की प्रक्रिया और योग्य दावेदारों को ढ़ूंढ़ने का काम शुरु किया जा रहा है. कंपनी के इस ऐलान के साथ ही शेयरों पर भारी दवाब पड़ा. शुरुआती कारोबार में इंफोसिस के शेयरों में गुरुवार के मुकाबले करीब सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी और इसमें करीब साढ़े नौ सौ रुपये पर कारोबार हो रहा था.

सिक्का ज्यादा से ज्यादा 31 मार्च 2018 तक कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष पद पर बने रहे सकते हैं. क्योंकि ये तय हुआ है कि नए स्थायी एमडी व सीईओ के कार्यभार संभाले जाने तक सिक्का नए पद पर बने रहेंगे. कंपनी का कहना है कि नयी नियुक्ति का काम 31 मार्च 2018 तक हो जाना चाहिए. कार्यकारी उपाध्यक्ष के तौर पर सिक्का की सालाना तनख्वाह 1 डॉलर होगी, लेकिन उन्हें स्टॉक ऑप्शन के तहत जो शेयर दिए जाने हैं, उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

मूर्ति-सिक्का विवाद

मध्य प्रदेश में जन्मे सिक्का को 12 जून 2014 की इंफोसिस का सीईओ नियुक्त किया गया था. नियुक्ति के कुछ समय बाद से ही प्रमोटर के साथ विवाद की खबरें आनी लगी. खास तौर पर नारायणमूर्ति के साथ उनके मतभेद सुर्खियां बनी. शुक्रवार को ही एक अखबार ने नारायणमूति को वो बयान प्रमुखता से छापा कि सिक्का सीईओ के बजाए चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनने के योग्य है. इसके पहले कंपनी छोड़ने वाले अधिकारियों को भुगतान के मुद्दे पर भी नारायणमूर्ति अपनी आपत्ति जता चुके हैं.

बोर्ड का सिक्का को समर्थन

फिलहाल, शुक्रवार को कंपनी के निदेशक बोर्ड की बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में भी इन मतभेदों का इशारों-इशारों मे जिक्र कर दिया गया. यहां कहा गया कि बोर्ड सिक्का के इस्तीफे की वजहों को समझता है, लेकिन उसे उनके फैसले पर खेद भी है. हाल के दिनों में कंपनी प्रबंधन के सदस्यों पर लगाए गए व्यक्तिगत आक्षेपों से निराशा हुई है, लेकिन उसका मानना है कि ये आरोप निराधार है. बोर्ड पहले भी कह चुका है तमाम आरोपों की गहरायी से जांच करायी गयी, लेकिन उनका कोई नतीजा नहीं निकला. बोर्ड ने ऐसे तमाम आलोचकों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने गलत आरोप लगाए और जिससे कर्मचारियों पर नैतिक रुप से प्रभाव पड़ा, साथ ही कंपनी को सीईओ का नुकसान हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैन कार्ड और ITR से लेकर मील कार्ड तक… एक अप्रैल से लागू हो रहे नए इनकम टैक्स रूल्स, जरुर जानें ये नियम
पैन कार्ड और ITR से लेकर मील कार्ड तक… एक अप्रैल से लागू हो रहे नए इनकम टैक्स रूल्स, जरुर जानें ये नियम
गलत विमान वैंकूवर भेजने के चलते एयर इंडिया को DGCA की फटकार, एक अधिकारी पर गिरी गाज
गलत विमान वैंकूवर भेजने के चलते एयर इंडिया को DGCA की फटकार, एक अधिकारी पर गिरी गाज
मिडिल ईस्ट विवाद कहीं बिगाड़ न दे घर का बजट, रिपोर्ट में महंगाई बढ़ने का जताया गया डर; जानिए डिटेल
मिडिल ईस्ट विवाद कहीं बिगाड़ न दे घर का बजट, रिपोर्ट में महंगाई बढ़ने का जताया गया डर; जानिए डिटेल
ईरान वॉर के बीच नायरा ने पेट्रोल पर 5 रु. और डीजल पर बढ़ाए 3 रुपये, जानें शहरवार क्या है नए रेट्स
ईरान वॉर के बीच नायरा ने पेट्रोल पर 5 रु. और डीजल पर बढ़ाए 3 रुपये, जानें शहरवार क्या है नए रेट्स

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं अमेरिका, US के वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल; ऐसे करें तैयारी
पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं अमेरिका, US के वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल; ऐसे करें तैयारी
दिल्ली में घर खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा...33 लाख में 1BHK दे रहा DDA
दिल्ली में घर खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा...33 लाख में 1BHK दे रहा DDA
Embed widget