एक्सप्लोरर

Flipkart: फ्लिपकार्ट की मार्केट वैल्यू पर वालमार्ट ने दी सफाई, ईकॉमर्स कंपनी के प्रदर्शन से संतुष्ट

Flipkart Market Value: फ्लिपकार्ट की मार्केट वैल्यू 41 हजार करोड़ रुपये कम होने का खुलासा होने के बाद वालमार्ट ने कहा है कि फोनपे और फ्लिपकार्ट की संयुक्त वैल्यू पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है.

Flipkart Market Value: दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) की मार्केट वैल्यू में कमी का खुलासा होने के बाद इसकी पैरेंट कंपनी वालमार्ट ने सफाई देते हुए कहा है कि हम फ्लिपकार्ट के प्रदर्शन से खुश हैं. एक दिन पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पिछले 2 साल में फ्लिपकार्ट की वैल्यू लगभग 41 हजार करोड़ रुपये (5 अरब डॉलर) घट गई है. यह आंकड़ा जनवरी, 2022 से जनवरी, 2024 के बीच का है. फ्लिपकार्ट की पैरेंट कंपनी वॉलमार्ट (Walmart) द्वारा किए गए इक्विटी ट्रांजेक्शंस से यह जानकारी मिली थी. इस गिरावट का जिम्मेदार फ्लिपकार्ट और फोनपे (PhonePe) के अलग होने को माना गया था. 

फ्लिपकार्ट की तरक्की पर पूरा भरोसा

वालमार्ट ने सोमवार को कहा कि हमें फ्लिपकार्ट की तरक्की पर पूरा भरोसा है. कंपनी शानदार प्रदर्शन कर रही है. हमारी हालिया कमाई में इंटरनेशनल ईकॉमर्स सेल ने रिकॉर्ड बनाया है. इसमें फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज इवेंट का बड़ा योगदान है. आठ दिनों तक चली इस सेल के दौरान लगभग 1.4 अरब कस्टमर फ्लिपकार्ट पर आए थे. फोनपे अब फ्लिपकार्ट से अलग कंपनी है. फ्लिपकार्ट और फोनपे का संयुक्त व्यापार पहले के अनुमान से काफी ज्यादा है.

फोनपे के अलग कंपनी बनने से आई कमी 

वालमार्ट द्वारा इक्विटी स्ट्रक्चर में किए गए बदलाव के आधार पर आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फ्लिपकार्ट का वैल्युएशन 31 जनवरी, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में 40 अरब डॉलर था. यह 31 जनवरी, 2024 को घटकर 35 अरब डॉलर रह गया है. यह कमी फोनपे को फ्लिपकार्ट से हटाने के चलते आई है. वालमार्ट ने वित्त वर्ष 2022 में 8 फीसदी हिस्सेदारी लगभग 3.2 अरब डॉलर में बेची थी. अमेरिकी रिटेल दिग्गज वालमार्ट ने वित्त वर्ष 2023-24 में फ्लिपकार्ट में 3.5 अरब डॉलर का भुगतान कर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ाकर 85 फीसदी कर ली थी. 

फ्लिपकार्ट ने खारिज किया था यह मूल्यांकन 

फ्लिपकार्ट प्रवक्ता ने इस मूल्यांकन को खारिज करते हुए कहा था कि मार्केट वैल्यू को इस तरह से देखना गलत है. फोनपे को हमने साल 2023 में अलग किया था. इसके चलते मार्केट वैल्यू में एडजस्टमेंट हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, पिछली बार कंपनी का मूल्यांकन साल 2021 में किया गया था. उस समय ई-कॉमर्स कंपनी के कुल मूल्य में फिनटेक फर्म फोनपे का मूल्यांकन भी शामिल था. फ्लिपकार्ट को वित्त वर्ष 2023 में 4,846 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ था. साथ ही ई कॉमर्स कंपनी की कुल आय 56,012.8 करोड़ रुपये रही थी. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कुल खर्च 60,858 करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ें 

Narayana Murthy: नारायण मूर्ति ने 4 महीने के बच्चे को गिफ्ट किए 240 करोड़ रुपये के शेयर, कौन है यह लकी किड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी राहत! चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर, भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर! भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget