एक्सप्लोरर

Charlie Munger Death: नहीं रहे वारेन बफे के भरोसेमंद सलाहकार चार्ली मंगर, 99 साल की आयु में ली आखिरी सांस

Charlie Munger Death: वारेन बफे के सबसे भरोसेमंद सलाहकार और साथी चार्ली मंगर का निधन हो गया है. वह 99 वर्ष के थे और वॉरेन बफे की कंपनी बार्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन भी थे.

Charlie Munger Death: आज ग्लोबल वित्तीय जगह को एक बड़ा झटका लगा है. दिग्गज निवेशक और अरबपति वारेन बफे के सबसे भरोसेमंद साथी चार्ली मंगर नहीं रहे. उनका 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया. चार्ली मंगर के निधन की पुष्टि बर्कशायर हैथवे ने एक प्रेस रिलीज के जरिए की है. कंपनी से दी गई जानकारी के मुताबिक चार्ली मंगर की मृत्यु कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में हुई है. आने वाली 1 जनवरी को चार्ली अपना 100वां जन्मदिन मनाने वाले थे.

बर्कशायर हैथवे की सफलता में चार्ली मंगर का बड़ा हाथ- वारेन बफे

चार्ली मंगर के निधन पर वारेन बफे ने दुख जताते हुए कहा कि बर्कशायर हैथवे की सफलता में चार्ली मंगर का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है. वारेन बफे ने बर्कशायर हैथवे द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा कि चार्ली मंगर की भागीदारी और सलाह के बिना बर्कशायर हैथवे इस मुकाम तक नहीं पहुंच सकता था. कंपनी को बड़ा बनाने में उनका बहुत महत्वपूर्ण रोल रहा जिसे हमेशा याद रखा जाएगा.

चार्ली मंगर की शुरुआती जीवन के बारे में जानें

1924 में अमेरिका में जन्मे मंगर ने हार्वर्ड लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया था इसके बाद उन्होंने वित्तीय सेक्टर में एंट्री का मन बनाया. इसके बाद उन्होंने साल 1962 में वित्तीय लॉ फर्म Munger, Tolles & Olson की स्थापना की. बफे से मंगर की पहली मुलाकात साल 1959 में हुई थी. वित्तीय समझ ने दोनों को पार्टनर बना दिया. मंगर के पारिवारिक जीवन में उनकी छवि एक फैमिली मैन के रूप में थी. अपनी पत्नी Nancy Barry के साथ चार्ली मंगर 54 साल तक शादी के बंधन में बंधे रहे. साल 2010 में Nancy Barry की मृत्यु हुई थी. चार्ली मंगर की पहली शादी से तीन और दूसरी शादी से चार बच्चे हैं.

कितनी है चार्ली मंगर की नेट वर्थ

नेट वर्थ की बात करें तो साल 2023 में चार्ली मंगर की नेट वर्थ 2.3 बिलियन डॉलर के आसपास रही है. वह बर्कशायर हैथवे के वाइस प्रेसिडेंट पद के अलावा रियल एस्टेट के जाने माने वकील, कॉस्टको बोर्ड के सदस्य, डेली जर्नल कॉर्प के अध्यक्ष और एक बड़े परोपकारी के रूप में भी जाने जाते थे. वहीं दिग्गज निवेशक और कारोबारी वारेन बफे की नेट वर्थ 100 बिलियन डॉलर से अधिक है.

बर्कशायर हैथवे का बताया था फ्यूचर प्लान

साल 2021 में बर्कशायर हैथवे की सालाना बैठक के दौरान चार्ली मंगर ने कंपनी के भविष्य की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए लीडरशिप में बदलाव के संकेत दिए थें. उन्होंने बफे के बाद कंपनी के वाइस चेयरमैन ग्रेग एबेल को कंपनी की कमान सौंपने की वकालत की थी. वारेन बफे मंगर को हमेशा से अपना भरोसेमंद सलाहकार मानते थें और उन्होंने बफे के निवेश के तरीके में बहुत से बदलाव किए थे.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें-

Tata Technologies IPO: 30 नवंबर को टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर होंगे बाजार में लिस्ट, GMP दे रहा बंपर लिस्टिंग का संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह
IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget