एक्सप्लोरर

Wells Fargo: एयर इंडिया में सह-यात्री पर पेशाब करने वाले युवक को नौकरी से निकाला, जानें पूरा मामला

एयर इंडिया की फ्लाइट में सह-यात्री पर पेशाब करने वाले युवक शंकर मिश्रा को उनकी कंपनी वेल्स फ़ार्गो ने भारत में अपनी इकाई के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है. जानें क्या है वजह

Wells Fargo Sacks India VP Shankar Mishra: अमेरिका की वित्तीय सेवा कंपनी वेल्स फ़ार्गो (American Financial Services Company Wells Fargo) ने भारत में अपनी इकाई के उपाध्यक्ष शंकर मिश्रा (Shankar Mishra, India Vice-President) को शुक्रवार (6 जनवरी) को बर्खास्त कर दिया है. मालूम हो कि शंकर मिश्रा ने एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट के बिजनेस क्लास (Business Class) में 70 साल की एक महिला पर नशे की हालत में पेशाब कर दिया था. इसके बाद से ये मामला काफी चर्चा में आ गया है. यह मामला तब का है, जब 26 नवंबर, 2022 को फ्लाइट न्यू यॉर्क से नई दिल्ली के लिए आ रही थी. 

जानिए कंपनी ने क्या कहा   

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी वेल्स फ़ार्गो का कहना है कि, इस व्यक्ति को कंपनी से बाहर कर दिया गया है. हम कानून के साथ हैं और किसी भी अतिरिक्त पूछताछ के लिए उसे (युवक) निर्देशित करते हैं. कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपने कर्मचारियों को पेशेवर और व्यक्तिगत व्यवहार के उच्चतम मानकों पर काम करती है. लेकिन इन आरोपों से कंपनी काफी परेशान है.

क्या है मामला 

अभी हाल ही में 26 नवंबर, 2022 को एयर इंडिया की न्यू यॉर्क से नई दिल्ली आ रही की उड़ान के बिज़नेस क्लास में एक महिला सह-यात्री पर शंकर मिश्रा नाम के युवक ने नशे की हालत में पेशाब कर दिया था. इसके बाद दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने (IGI Airport) में मामला दर्ज किया गया. साथ ही दिल्ली पुलिस ने 5 जनवरी 2023 को संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर शंकर मिश्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) की मांग की है.

ये लगी IPC की धाराएं  

इस मामले पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि, शंकर मिश्रा मुंबई का रहने वाला बताया जा रहा है. हमने अपनी टीमें मुंबई उसके जाने-पहचाने ठिकानों पर भेजी थीं, लेकिन वह फरार चल रहा है. हमारी टीमें उसका पता लगाने की कोशिश में जुटी हैं." मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत), 354, 509, 510 के तहत केस दर्ज किया गया है.

DGCA ने भेजा नोटिस 

वही दूसरी ओर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी एयर इंडिया (Air India) के अधिकारियों और न्यू यॉर्क - दिल्ली उड़ान के केबिन क्रू को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि 26 नवंबर 2022 की उड़ान को संभालने के दौरान ड्यूटी में लापरवाही के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए. विमानन नियामक ने कहा कि एयर इंडिया का आचरण गैर पेशेवर लग रहा है, और ऐसा लगता है कि अनियंत्रित यात्रियों से निपटने से संबंधित प्रावधानों का पालन नहीं किया हुआ है.

ये भी पढ़ें- Income Tax Return: अगर आप अब तक जमा नहीं कर सके है बिलेटेड या रिवाइज्ड ITR, तो ये तरीका अपनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price: सिर्फ दो दिन में 39800 रुपये महंगा हुआ सोना, जानें आज कितना है 24 से लेकर 18 कैरेट का भाव?
सिर्फ दो दिन में 39800 रुपये महंगा हुआ सोना, जानें आज कितना है 24 से लेकर 18 कैरेट का भाव?
Share Market: शेयर बाजार की बिगड़ती चाल, 900 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 270 अंक नीचे
शेयर बाजार की बिगड़ती चाल, 900 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 270 अंक नीचे
Petrol-Diesel Price: आम जनता को राहत! पेट्रोल-डीजल पर घटाई गई एक्साइज ड्यूटी, जानें आपके शहर का ताजा भाव
आम जनता को राहत! पेट्रोल-डीजल पर घटाई गई एक्साइज ड्यूटी, जानें आपके शहर का ताजा भाव
150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगी कच्चे तेल की कीमत! ऑप्शन मार्केट में ट्रेडर्स लगा रहे बड़ा दांव
150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगी कच्चे तेल की कीमत! ऑप्शन मार्केट में ट्रेडर्स लगा रहे बड़ा दांव

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपए की कटौती की
Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, भारत में पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपए की कटौती
Thane News: ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
LIVE: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
IPL 2026: काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Embed widget