एक्सप्लोरर

Google Employees Highest Salary: कंपनी है कि कुबेर का खजाना? इन कर्मचारियों को 18 करोड़ रुपये तक की सैलरी देती है गूगल

What is the highest paid job at Google: गूगल अभी के समय में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है. यह दिग्गज टेक व इंटरनेट कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी देने में भी अव्वल है...

गूगल का नाम आज कौन नहीं जानता? हर वह इंसान जो इंटरनेट यूज करता है, गूगल से परिचित है. दुनिया की आबादी की एक बड़ा हिस्सा अपने रोजाना के जीवन में गूगल की कई सर्विस का लगातार इस्तेमाल करता है. यही कारण है कि गूगल की गिनती अभी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में की जाती है. कंपनी अपने कर्मचारियों को उसी हिसाब से पैसे भी देती है. गूगल के कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी का आंकड़ा देखकर आप चौंक ही जाएंगे.

गूगल के लीक डेटा से खुली बात

बिजनेस इनसाइडर की एक हालिया रिपोर्ट से गूगल के कर्मचारियों की सैलरी का पता चला है. गूगल के इंटरनल डेटा के लीक होने से बिजनेस इनसाइडर के हाथ एक लिस्ट लगी, जिसमें गूगल के कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी का ब्यौरा था. उक्त शीट में बताया गया था कि गूगल ने अपने कर्मचारियों को 2022 में किस तरह से सैलरी दी.

गूगल में औसत बेसिक सैलरी

बिजनेस इनसाइडर के हाथ लगी लिस्ट में गूगल के करीब 12 हजार कर्मचारियों को पिछले साल मिली सैलरी के डिटेल्स हैं. लिस्ट में जिन कर्मचारियों की सैलरी के डिटेल्स हैं, वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लेकर बिजनेस एनालिस्ट और सेल्स पर्सन जैसे पोस्ट पर काम कर रहे हैं. उन सभी करीब 12 हजार कर्मचारियों की पिछले साल की औसत सैलरी 2,79,802 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.30 करोड़ रुपये थी. यह आंकड़ा सिर्फ बेसिक सैलरी का है. गूगल अपने कर्मचारियों को कई अन्य फायदे भी देती है.

अन्य टॉप कंपनियों का हाल

साल 2022 में टॉप टेक कंपनियों के कर्मचारियों की औसत बेसिक सैलरी को देखें तो फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा तो गूगल से भी आगे है. वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, मेटा के कर्मचारियों की औसत बेसिक सैलरी 2022 में 2,96,320 डॉलर थी. औसत बेसिक सैलरी के मामले में मेटा के बाद गूगल का स्थान रहा. वहीं सेल्सफोर्स और एडोब क्रमश: 1,99,130 डॉलर और 1,70,679 डॉलर के साथ तीसरे व चौथे स्थान पर रही.

बेसिक सैलरी के बाद मोटा बोनस

गूगल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की बात करें तो बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के हिसाब से सबसे आगे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. गूगल ने अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को पिछले साल अधिकतम 7,18,000 डॉलर यानी करीब 5.90 करोड़ रुपये की बेसिक सैलरी दी. इसमें बेस सैलरी के अलावा मिलने वाले ऑप्शंस व बोनस को जोड़ें तो आंकड़ा बहुत बड़ा हो जाता है. उपलब्ध जानकारियों के अनुसार, गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर 2022 में 1.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 12.20 करोड़ रुपये के ऑप्शन व बोनस लाभ उठा सकते थे. इस तरह देखें तो गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियरों का कुल भुगतान 18 करोड़ तक पहुंच जाता है.

गूगल में सबसे ज्यादा बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी इस प्रकार हैं: 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर: 7,18,000 डॉलर (5.90 करोड़ रुपये)
इंजीनियरिंग मैनेजर: 4,00,000 डॉलर (3.28 करोड़ रुपये)
एंटरप्राइज डाइरेक्ट सेल्स: 3,77,000 डॉलर (3.09 करोड़ रुपये)
लीगल कॉरपोरेट काउंसिल: 3,20,000 डॉलर (2.62 करोड़ रुपये)
सेल्स स्ट्रेटजी: 3,20,000 डॉलर (2.62 करोड़ रुपये)
यूएक्स डिजाइन: 3,15,000 डॉलर (2.58 करोड़ रुपये)
गवर्नमेंट अफेयर्स एंड पब्लिक पॉलिसी: 3,12,000 डॉलर (2.56 करोड़ रुपये)
रिसर्च साइंटिस्ट: 3,09,000 डॉलर (2.53 करोड़ रुपये)
क्लाउड सेल्स: 3,02,000 डॉलर (2.47 करोड़ रुपये)
प्रोग्राम मैनेजर: 3,00,000 डॉलर (2.46 करोड़ रुपये)

ये भी पढ़ें: पांच दिन काम... दो दिन आराम, बैंक कर्मचारियों की होने वाली है मौज, 7 दिन के भीतर फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Crash: शेयर बाजार को लगी नजर! चंद घंटों में 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या शेयर बेचने का आ गया वक्त?
शेयर बाजार को लगी नजर! चंद घंटों में 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या शेयर बेचने का आ गया वक्त?
GST Collection: ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा जीएसटी कलेक्शन, पहली बार ₹2 लाख करोड़ के पार, जानें इसके मायने
ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा GST कलेक्शन, पहली बार ₹2 लाख करोड़ के पार, जानें इसके मायने
मुंबई में घर खरीदने की मची होड़! मार्च में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, सरकार की तिजोरी में आए 1492 करोड़
मुंबई में घर खरीदने की मची होड़! मार्च में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, सरकार की तिजोरी में आए 1492 करोड़
Gold Silver Price Today: युद्ध के साये में सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, सोना 3200 रुपये टूटा; चांदी ₹11,900 लुढ़की
युद्ध के साये में सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, सोना 3200 रुपये टूटा; चांदी ₹11,900 लुढ़की

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन वजहों से लिया एक्शन! सदन में बोल भी नहीं पाएंगे सांसद?
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन वजहों से लिया एक्शन! सदन में बोल भी नहीं पाएंगे सांसद?
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
On This Day: 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, डेढ़ बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, डेढ़ बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
Embed widget