एक्सप्लोरर

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स डील से आपको फायदा होगा या नुकसान, यहां जानिए

प्राइस वॉर के चलते जहां ग्राहकों को अच्छे ऑफर्स मिलने की उम्मीद हैं वहीं फ्लिपकार्ट पर मौजूद ऑनलाइन सेलर्स को चिंता हो रही है कि वॉलमार्ट उन्हें खत्म कर देगी.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को दुनिया की टॉप रीटेल चेन अमेरिका की वॉलमार्ट ने खरीद लिया है. ई कॉमर्स की दुनिया में ये सबसे बड़ा सौदा है. वॉलमार्ट ने 16 अरब डॉलर (1.07 लाख करोड़ रुपये) में फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली. जानकारी के मुताबिक एमेजॉन भी फ्लिपकार्ट को खरीदने की इच्छुक थी लेकिन बाजी वॉलमार्ट के हाथ लगी. IIT दिल्ली से पास आउट दो दोस्तों बिन्नी बंसल और सचिन बंसल ने फ्लिपकार्ट की शुरूआत की थी.

लंबे से समय से भारत में पैर जमाने की इच्छुक वॉलमार्ट के लिए यह डील बेहद अहम मानी जा रही है. इस डील का भारत के ई कॉमर्स बाजार पर भी बड़ा असर पड़ेगा. प्राइस वॉर के चलते जहां ग्राहकों को अच्छे ऑफर्स मिलने की उम्मीद हैं वहीं फ्लिपकार्ट पर मौजूद ऑनलाइन सेलर्स को चिंता हो रही है कि वॉलमार्ट उन्हें खत्म कर देगी.

ऑनलाइन सेलर्स की चिंता दुनिया की इस सबसे बड़ी ई कॉमर्स डील से सबसे ज्यादा चिंतित फ्लिपकार्ट पर मौजूद ऑनलाइन सेलर्स हैं. इन सेलर्स को डर कि वॉलमार्ट उन्हें खत्म कर देगी. वॉलमार्ट अपने प्लेयर्स को फ्लिपकार्ट के जरिए मार्केट में उतार लो प्राइस वार शुरू कर सकती है. वॉलमार्ट का इतिहास भी कुछ यही रहा है. कम कीमत पर सामान बेचकर वॉलमार्ट छोटे कारोबारियों को खत्म कर देती है. इसके लिए वो दूसरे देशों से सस्ता सामान लाकर भारत में उतार सकती है. ऑल इंडिया ऑनलाइन वेंडर्स असोसिएशन का कहना है कि अगर इससे ज्यादा नुकसान हुआ तो कानूनी रास्ता भी अपना सकते हैं.

1 लाख करोड़ में वालमार्ट के हाथों बिका फ्लिपकार्ट, RSS के संगठन ने लिखी पीएम को चिट्ठी, पढ़ें पूरी जानकारी

एमेजॉन को पछाड़ने के लिए 'कुछ भी करेगा' वॉलमार्ट का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी एमेजॉन को माना जाता है. भारत में एमेजॉन ई-कॉमर्स में पहले से ही बहुत बड़ा नाम है. ऐसे में एमेजॉन को पछाड़ने के लिए वॉलमार्ट एड़ी चोटी का जोर लगा देगा. फ्लिपकार्ट से पहले वॉलमार्ट जेट डॉट कॉम, शूबाई और बोनोबॉस का अधिकग्रहण कर चुका है.

चीन में एमेजॉन से टक्कर लेने की कोशिश रही वॉलमार्ट को भारत में एक मजबूत साथी मिला है. इस निवेश से सबसे ज्यादा नुकसान छोटे व्यापारियों को होगा और ग्राहकों को फायदा होगा. वॉलमार्ट ने चार पहले भी भारत में निवेश की कोशिस कर चुका है लेकिन एफडीआई के कड़े कानून की वजह से वह सिर्फ 'कैश ऐंड कैरी' के थोक बिजनेस तक ही सीमत था.

एमेजॉन से इंटर्नशिप करने वाले बिन्नी और सचिन बंसल ने बनाई थी फ्लिपकार्ट कंपनी, 5 खास बातें

रोजगार बढ़ेंगे, इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा वॉलमार्ट के निवेश के बाद अब फ्लिपकार्ट एमेजॉन से ज्यादा मजबूती से टक्कर ले पाएगा. अपने सप्लाई चेन सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए फ्लिपकार्ट अब पहले से ज्यादा निवेश करेगा. इससे देश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. इस डील से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी तेजी मिलने की उम्मीद जिसका सीधा फायदा किसानों को होगा.

दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट बनी Flipkart की मालिक, जानें इसकी खास बातें

कम कीमत, ज्यादा ऑप्शन वॉलमार्ट के आने से भारत की ई कॉमर्स इंडस्ट्री में बहुत बड़े उछाल की उम्मीद की जा रही है. जहां एक ओर वॉलमार्ट अपना साम्राज्य फैलाने की कोशिश करेगी तो दूसरी ओर अन्य ईकॉमर्स कंपनियां भी अपना निवेश बढ़ाएंगी. ऐसे में कीमत में कमी और वैरायटी में उछाल आएगा. ग्राहकों के लिए ज्यादा ऑप्शन खुलेंगे.

नौकरी छोड़ कर बनाई थी कंपनी, महज 11 साल में हुए हजारों करोड़ के मालिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East Tensions: एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
Middle East Tensions: यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?
यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?
Iran War: वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
Stock Market News: ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस
ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस

वीडियोज

Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal
Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget